
यात्रा करना हम सभी के लिए बहुत अच्छा होता हैं। क्योंकि यात्रा ही वह साधन हैं जो हमारी सोच का दायरा बढ़ाता हैं और साथ ही साथ हमें ‘आत्मनिर्भर’ भी बनाता हैं। अगर आपको भी यात्रा करना पसंद हैं तो आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां की नैसर्गिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी साथ ही साथ ये जगह आपके द्वितीय विश्व युद्ध घटित घटनाओं के क़रीब भी ले जायेगी।
चांगलांग,भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश का यह शहर अपनी प्रकृतिक सौंदर्य, संस्कृति और आकर्षक जगहों के लिए प्रसिद्ध है। यह जगह हर तरफ खूबसूरत वादियां से घिरा हुआ हैं और यहां की झीलों से कलकल करती मधुर संगीत किसी को भी अपनी तरफ अट्रैक्ट कर सकती हैं।तो अगर आप भी नेचर या फिर हिस्ट्री लवर हैं और अरुणाचल प्रदेश का ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो चांगलांग को अपने लिस्ट में शामिल करना ना भूलें।


चांगलांग के दर्शनीय स्थल
लेक ऑफ नो रिटर्न
चांगलांग की यह झील अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने नाम के लिए भी फेमस मानी जाती हैं।वैसे तो पूर्वोत्तर राज्य अपने बेहतरीन झीलों और झरनों के लिए काफ़ी फेमस हैं लेकिन चांगलांग का यह लेक अपनी खुबसूरती के साथ ही साथ अपने इतिहास के लिए भी जाना जाता हैं।ऐसा माना जाता हैं कि द्वितीय विश्व युद्ध में इस लेक का बहुत बड़ा महत्व था।ऐसा बोला जाता हैं कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस झील में बहुत से दुश्मन सैनिक फंस गए थे जो लौट के कभी नहीं आए इसलिए इसका नाम लेक ऑफ नो रिटर्न रखा गया।

मियाओ
नोआ-देहिंग नदी के किनारे बसा है ,मियाओ जिसे देखते आपको इससे मोहब्बत हो जायेगी।एडवेंचरस टाइप इंसान के लिए तो ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं हैं।इस जगह को तिब्बत शरणार्थियों का भी घर कहा जाता है।


नामदफा नेशनल पार्क
चांगलांग में स्थित नामदफा नेशनल पार्क एक ऐसी जगह है जहां आपको बाघ, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, हाथी और हिमालयी काले भालू जैसे वन्यजीवों के कुछ बेहतरीन किस्में आराम से देखने को मिल जायेगे।नामदफा नेशनल पार्क को भारत सरकार ने 1983 में ही टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया था।


कैसे पहुंचे
चांगलांग का निकटतम हवाई अड्डा असम के डिब्रूगढ़ में स्थित मोहनबाड़ी है।हवाई अड्डे से चांगलांग के लिए आपको कैब सेवाएं आराम से उपलब्ध हो जायेगे।चांगलांग का निकटतम रेलवे स्टेशन असम के तिनसुकिया में स्थित है।चांगलांग बस स्टेशन देश के सभी प्रमुख हिस्सों से रोडवेज के माध्यम से जुड़ा हुआ है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद। अपने सुंदर विचारों और रचनात्मक प्रतिक्रिया को साझा करें अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो।