बैचलर पार्टी के लिए ढूंढ रहें हैं बेस्ट लोकेशन? इन किफ़ायती जगहों पर ज़रूर गौर करें

Tripoto
23rd Mar 2021
Photo of बैचलर पार्टी के लिए ढूंढ रहें हैं बेस्ट लोकेशन? इन किफ़ायती जगहों पर ज़रूर गौर करें by Smita Yadav
Day 1

बैचलर पार्टी अक्सर अपने दोस्तों के साथ बिताए कुछ यादगर पल होते है जिसे आप जिंदगी में कभी नहीं भूलना चाहते हैं। ऐसे में आप अपने बजट के हिसाब से दोस्तों के साथ डेस्टिनेशन बैचलर पार्टी प्लान कर सकते हैं। शादी से पहले हर कोई बैचलर पार्टी करना चाहता है। कुछ साल पहले तक बैचलर पार्टी का मतलब केवल शादी से पहले लड़के अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते थे। लेकिन अब ट्रेंड बदल गया है लड़कियां भी अपनी गर्लगैंग के साथ पार्टी करती हैं। वहीं धीरे-धीरे बेस्ट फ्रेंड्स के साथ डेस्टिनेशन बैचलर पार्टी करने का ट्रेंड काफी बढ़ा है। बैचलर पार्टी अक्सर अपने दोस्तों के साथ बिताए कुछ यादगर पल होते है जिसे आप जिंदगी में कभी नहीं भूलना चाहते हैं। ऐसे में आप अपने बजट के हिसाब से दोस्तों के साथ डेस्टिनेशन बैचलर पार्टी प्लान कर सकते हैं। अगर आप भी दोस्तों को बैचलर पार्टी देने की सोच रहे है तो हम आपको कुछ आइडिया देते हैं। जहाँ जाकर आप बैचलर पार्टी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें

गोवा

Photo of बैचलर पार्टी के लिए ढूंढ रहें हैं बेस्ट लोकेशन? इन किफ़ायती जगहों पर ज़रूर गौर करें by Smita Yadav
Photo of बैचलर पार्टी के लिए ढूंढ रहें हैं बेस्ट लोकेशन? इन किफ़ायती जगहों पर ज़रूर गौर करें by Smita Yadav

दोस्तों के साथ गोवा में बैचलर पार्टी मनाना काफी एक्साइटिंग है। गोवा को पार्टी हब भी कहा जाता है। गोवा में बीच, कैसीनो, नाइट कल्ब जैसी तमाम चीजे हैं। आप अपने बजट के हिसाब से होटल में रह सकते हैं। गोवा घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल महीना है। ये समय यहाँ आने के लिए सबसे अच्छा रहता है।

लद्दाख

Photo of बैचलर पार्टी के लिए ढूंढ रहें हैं बेस्ट लोकेशन? इन किफ़ायती जगहों पर ज़रूर गौर करें by Smita Yadav
Photo of बैचलर पार्टी के लिए ढूंढ रहें हैं बेस्ट लोकेशन? इन किफ़ायती जगहों पर ज़रूर गौर करें by Smita Yadav

लद्दाख बहुत ही खूबसूरत जगहों में से एक है। आप अपने दोस्तों के साथ ऊंचे- ऊंचे पहाड़ों पर ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहाँ के बाजारों में शादी की शॉपिंग भी कर सकते हैं।

कसोल

Photo of बैचलर पार्टी के लिए ढूंढ रहें हैं बेस्ट लोकेशन? इन किफ़ायती जगहों पर ज़रूर गौर करें by Smita Yadav
Photo of बैचलर पार्टी के लिए ढूंढ रहें हैं बेस्ट लोकेशन? इन किफ़ायती जगहों पर ज़रूर गौर करें by Smita Yadav

जब भी घूमने की बात होती है, तो हिमाचल प्रदेश का नाम सबसे ऊपर आता है। यहाँ के कसोल में आप बैचलर पार्टी के लिए जा सकते हैं, और अपने दोस्तों संग धूम मचा सकते हैं। ये जगह एडवेंचर के लिए भी काफी सही जगह है। पार्वती नदी किनारे बसे कसोल गांव में आप अपने दोस्तों संग कैंपिंग भी कर सकते हैं और अपने शादी से पहले वाले समय को खूब एंजॉय भी कर सकते हैं।

जैसलमेर

Photo of बैचलर पार्टी के लिए ढूंढ रहें हैं बेस्ट लोकेशन? इन किफ़ायती जगहों पर ज़रूर गौर करें by Smita Yadav
Photo of बैचलर पार्टी के लिए ढूंढ रहें हैं बेस्ट लोकेशन? इन किफ़ायती जगहों पर ज़रूर गौर करें by Smita Yadav

अगर अपने बैचलर पार्टी शाही अदाज में किलों और खूबसूरत महलों के बीच करना चाहते हैं तो राजस्थान का जैसलमेर आपके लिए पिक्चर परफेक्ट है। राजस्थान का अपना स्टाइल और ट्रेडिशन है।

ऋषिकेश

Photo of बैचलर पार्टी के लिए ढूंढ रहें हैं बेस्ट लोकेशन? इन किफ़ायती जगहों पर ज़रूर गौर करें by Smita Yadav
Photo of बैचलर पार्टी के लिए ढूंढ रहें हैं बेस्ट लोकेशन? इन किफ़ायती जगहों पर ज़रूर गौर करें by Smita Yadav

ऋषिकेश में आप अपने दोस्तों के साथ खूब एन्जॉय करेंगे। यह जगह रिवर राफ्टिंग के लिए सबसे अच्छी है। इसके अलावा आप बंजी जंपिंग, ट्रैकिंग और बहुत कुछ कर सकते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ यादगार लम्हें बनाएंगे जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे।

जीरो वैली

Photo of बैचलर पार्टी के लिए ढूंढ रहें हैं बेस्ट लोकेशन? इन किफ़ायती जगहों पर ज़रूर गौर करें by Smita Yadav
Photo of बैचलर पार्टी के लिए ढूंढ रहें हैं बेस्ट लोकेशन? इन किफ़ायती जगहों पर ज़रूर गौर करें by Smita Yadav

अगर आप बैचलर पार्टी के लिए अच्छी जगह की तलाश में हैं और साथ में आप प्रकृति प्रेमी भी हैं, तो आप अरुणाचल प्रदेश के जीरो वैली जा सकते हैं। चारों और पाइन और ऑर्किड के जंगलों से घिरी ये वैली बहुत ही शांत और खूबसूरत है। यहाँ आपको प्रकृति के कई अनोखे नजारे देखने को मिल सकते हैं, जो आपकी बैचलर पार्टी को और मस्तीभरा बना सकते हैं।

नैनीताल

Photo of बैचलर पार्टी के लिए ढूंढ रहें हैं बेस्ट लोकेशन? इन किफ़ायती जगहों पर ज़रूर गौर करें by Smita Yadav
Photo of बैचलर पार्टी के लिए ढूंढ रहें हैं बेस्ट लोकेशन? इन किफ़ायती जगहों पर ज़रूर गौर करें by Smita Yadav

अगर आप अपनी बैचलर पार्टी को सच में यादगार बनाना चाहते हैं, तो फिर आप उत्तराखंड के नैनीताल का रुख कर सकते हैं। ये साफ सुथरा हिल स्टेशन पार्टी के लिहाज से काफी सही है। ये जगह लड़कियों के लिए काफी सुरक्षित भी मानी जाती है। ऐसे में यहाँ आप बोटिंग, शॉपिंग और नई-नई जगहों पर घूम भी सकते हैं और अपने दोस्तों संग बैचलर पार्टी कर सकते हैं।

स्पीति

Photo of बैचलर पार्टी के लिए ढूंढ रहें हैं बेस्ट लोकेशन? इन किफ़ायती जगहों पर ज़रूर गौर करें by Smita Yadav
Photo of बैचलर पार्टी के लिए ढूंढ रहें हैं बेस्ट लोकेशन? इन किफ़ायती जगहों पर ज़रूर गौर करें by Smita Yadav

बैचलर पार्टी करने के लिए स्पीति भी काफी अच्छी जगह है। हिमाचल प्रदेश की ये जगह पार्टी और एडवेंचर के लिए काफी सही मानी जाती है। यहाँ आप अपने दोस्तों संग हाइकिंग, स्कीइंग और ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकते हैं। इस जगह पर रात के समय पार्टी करने का अपना अलग मजा है। ऐसे में ये जगह बैचलर पार्टी के लिए काफी सही मानी जाती है।

क्या आपने भी इन बेहतरीन जगहों की यात्रा की हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।

Further Reads