![Photo of जानिए पूरी दुनिया के बेहतरीन बंजी जंप स्पॉट और कीजिए महसूस रोमांच की इस अद्भुत छलांग को by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/TripDocument/1618199243_20210412_091557.jpg)
अगर ऊंचाई से आपको डर नहीं लगता तो ये बस आपके लिए ही है, तो आइये देर किस बात की चलिए जानते हैं दुनिया के सबसे ऊंचे और रोमांचकारी बंजी जंप स्पॉट्स के बारे में...🧗
इस पृथ्वी के सबसे बेहतरीन और ऊंचे बंजी जंप स्पॉट्स ये हैं-
![Photo of जानिए पूरी दुनिया के बेहतरीन बंजी जंप स्पॉट और कीजिए महसूस रोमांच की इस अद्भुत छलांग को by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1617177030_1617177023417.jpg.webp)
1. चीन
स्थान- मकाऊ टॉवर, मकाऊ, चीन
ऊंचाई - 233 मीटर
मकाऊ सुनते ही जुआ, कैसीनो जैसे दृश्य सामने आने लगते हैं। लेकिन मकाऊ सिर्फ यही नहीं बल्कि, ये आपको जिंदगी भर साथ रहने वाला एक नया रोमांचकारी लम्हा बिताने का मौका देता है। यहाँ पर ही न्यूजीलैंड के प्रसिद्ध बंजी जंप एक्सपर्ट और उद्यमी एलन जॉन (ए.जे.) हैकेट ने 2007 में 233 मीटर की छलांग लगाकर इसे "उच्चतम वाणिज्यिक बंजी जंप" के रूप में गिनीज विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराया था। अगर आपको लगता है कि आप इस रिकॉर्ड को हराने के लिए आपमे पर्याप्त साहस हैं, तो मकाऊ टॉवर निश्चित रूप से इसे अर्जित करने का मौका देता है।
प्राइस - सर्टिफिकेट, फोटो, वीडियो और टी शर्ट मिलाकर फुल पैकेज लगभग 3 लाख रुपये
![Photo of China by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1617167736_1617167733356.jpg.webp)
2. स्विट्जरलैंड
स्थान- वेरज़स्का बांध, टिसिनो, स्विट्जरलैंड
ऊंचाई - 220 मीटर
जेम्स बॉन्ड की मूवी "गोल्डन आई(1995)" के पहले दृश्य में जेम्स बॉन्ड ने इसी वेरज़स्का बांध से वो शानदार बंजी जम्प लगाई थी. आप भी उस रोमांच और एड्रिनलिन फ्लो को महसूस करना चाहते हैं तो दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा जंप जेम्स बॉन्ड स्टाइल में कीजिए। यहां आप सुबह जल्दी यानी सूर्योदय से पहले अंधेरे में बंजी जम्प सिर्फ यहां कर सकते हैं ।
प्राइस - लगभग 21000/- INR प्रति जम्प + GoPro वीडियो औरफोटो (किराया, रहना खाना शामिल नहीं)
![Photo of Switzerland by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1617168221_1617168219557.jpg.webp)
3. दक्षिण अफ्रीका
स्थान- ब्लोक्रांस ब्रिज, पश्चिमी केप, दक्षिण अफ्रीका
ऊंचाई - 216 मीटर
दक्षिण अफ्रीका के वेस्ट केप में ब्लोक्रांस ब्रिज पर करायी जाने वाली बंजी दुनिया में "सबसे अधिक ऊंची वाणिज्यिक प्राकृतिक बंजी जंप" है। यहां से कूदने पर रोमांच की तड़तड़ाती खुराक और शानदार नजारों के बीच किसी शिकारी पक्षी की तरह फ्री डाईव करने का अनुभव मिलता है।
चाहे आपने बंजी जंपिंग पहले की हो या नही लेकिन ब्लोक्रांस ब्रिज एक ऐसी जगह है जिसे आप इस जम्प के लिए मिस नहीं कर सकते। ऊँचाई से अधिक, यहां के जंगल के नजारे है जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे और आपका दिल उत्साह से भर जाएगा। 1990 में बना ये ब्रिज अफ्रीका का पहला बंजी जम्प कराने वाला ब्रिज है।
प्राइस- Inr 8500/- प्रति जम्प (वीडियो + फोटो)
![Photo of South Africa by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1617174105_1617174095058.jpg.webp)
4. अमेरिका
स्थान - रियो ग्रांडे ब्रिज, न्यू मैक्सिको
ऊंचाई - 206 मीटर
पूरे साल में सिर्फ एक बार ही आयोजित की जाने वाली ये रोमांचक जम्प, बहुत ही सुंदर रियो ग्रांडे नदी के ऊपर अमेरिका के दूसरे सबसे ऊंचे शानदार पुल से करायी जाती है और यहां से कूदना एक अविस्मरणीय और देर तक सनसनी देते रहने वाला अनुभव होता है। बंजी के दीवानों का रोमांच और उनकी सोच यहां एक हो जाते हैं.
प्राइस- Rs. 23000-25000 प्रति जम्प
![Photo of New Mexico by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1617173286_1617173283488.jpg.webp)
5. ऑस्ट्रिया
स्थान - युरोपाब्रुक ब्रिज, इंसब्रुक, ऑस्ट्रिया
ऊंचाई- 192 मीटर
आस्ट्रिया और इटली के बीच एक इंटरलिंक पुल पर लगायी जाने ये बंजी आपको जम्प के दौरान ऊपर की ओर देखते हुए आल्प्स पर्वत की शानदार तस्वीरें लेने का लाजवाब मौका देता है। वो जम्पर्स जो दोपहर तक जम्प कर लेते हैं, गर्म हवा के गुब्बारों से कूदने जैसे अन्य एड्रिनलिन देने वाले अन्य स्टंट कर सकते हैं।
प्राइस- रुपये 20,000/- प्रति जम्प
ओपन- पूरे साल
![Photo of Innsbruck by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1617175157_1617175139600.jpg.webp)
6. स्विट्जरलैंड
स्थान- नॉयक ब्रिज
ऊंचाई- 190 मीटर
स्विटज़रलैंड सुनते ही सबसे पहले स्विस घड़ियों, विस्मयकारी परिदृश्य, लोकप्रिय हनीमून स्पॉट ही ख्याल आता है ना ? पर ये सभी प्रकार के साहसिक स्पोर्ट्स के चाहने वालों का एक लोकप्रिय अड्डा भी है। दुनिया के सबसे ऊंचे सस्पेंशन ब्रिज में से एक नॉयक ब्रिज में, आप नेविज़ेंस नदी के ऊपर 190 मीटर की एक डुबकी लेने का मौका। वैसे इसे दुनिया का सबसे ऊँचा सस्पेंशन ब्रिज भी माना जाता है! पैनोरमिक 'वाल द एनिवियर' घाटी के बीच, चारों ओर 4000 मीटर तक ऊंचे पहाड़ों से घिरा और बैकग्राउंड में माउंट मैटरहॉर्न एक बिल्कुल सही साहसिक कैनवास तैयार करते हैं। तो देर किस बात की शुरू कीजिए बजट का इन्तेजाम.....
प्राइस- रुपये 15000/- प्रति जम्प
ओपनिंग- अप्रैल से अक्टूबर 2021
![Photo of Niouc by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1617167217_1617167214970.jpg.webp)
7. इटली
स्थान - अल्टोपियानो डि असगियो
ऊंचाई - 175 मीटर
अपने पार्टनर के साथ अल्टोपियानो डि असगियो से छलांग लगाने का सही अवसर देता है। उन जोड़ों के बीच ये लोकप्रिय गंतव्य बहुत ज्यादा फेमस है जो जीवन भर की सवारी को एक साथ 175 मीटर की दूरी में देखना चाहते हैं और एक दूसरे को आल्प्स की तलहटी में ले जाना चाहते हैं।
यदि आपका पार्टनर दुनिया के सबसे ऊँचे बंजी क्रेन में से एक से कूदने को तैयार है, तो यह जम्प आपके कारनामों की लिस्ट में होना ही चाहिए।
प्राइस- लगभग 7500 रुपये
![Photo of Italy by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1617167216_1617167214801.jpg.webp)
8. ऑस्ट्रिया
स्थान - Kolnbrein Dam
ऊंचाई - 169 मीटर
यह स्थान न केवल अपनी ऊँचाई, बल्कि पर्यावरण की प्राकृतिक सुंदरता से भी बंजी लवर्स को आकर्षित करता है। यह रूप से सुंदर हो सकता है। फिक्स्ड प्लेटफॉर्म पर रखी 34 मीटर ऊंची क्रेन से जम्प आपको थरथराहट की जोरदार डोज देगा।
प्राइस - लगभग 21000/- रुपये प्रति जम्प
![Photo of Austria by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1617183089_1617183071844.jpg.webp)
9. नेपाल
स्थान - द लास्ट रिसॉर्ट, काठमांडू
ऊंचाई - 160 मीटर
काठमांडू से 3 घंटे की दूरी पर भोटेकोसी में 160 मीटर ऊंची ये जम्प, एशिया की तीसरी सबसे ऊंची बंजी जम्प है। यहां पर पूरे साल जम्प करायी जाती है। तो तैयार हो जाइए 160 मीटर तक ऊपर आसमान और नीचे बहती भोटेकोसी नदी के बीच हवा में गिरने के लिए।
प्राइस - रुपये 8000-10000 पैकेज
![Photo of Nepal by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1617178195_1617178188653.jpg.webp)
10. न्यूजीलैंड
स्थान - कवारौ ब्रिज, क्वीन्सटाउन
ऊंचाई - 134 मीटर
1987 में एफिल टॉवर से बंजी जम्प कर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरने के बाद प्रसिद्ध एजे हैकेट और बिजनेस पार्टनर हेनरी वैन ने ऐतिहासिक कवारौ ब्रिज पर क्वीन्सटाउन में दुनिया की पहली कमर्शियल बंजी जंपिंग शुरू की थी। एडवेंचर स्पोर्ट्स की दुनिया मे न्यूजीलैंड सबसे अधिक जाना माना नाम है।
134 मीटर की ऊंचाई पर हाईवायर ब्रिज, नेविस प्लेटफॉर्म से न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची जम्प का शानदार अनुभव लीजिए.
प्राइस - लगभग 12000/- रुपये (कवारौ )
लगभग 14000/- रुपये (नेविस ब्रिज)
![Photo of Queenstown by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1617186132_1617186113711.jpg.webp)
![Photo of Queenstown by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1617187089_1617187088509.jpg.webp)
11. अमेरिका
स्थान- रॉयल गॉर्ज सस्पेंशन ब्रिज, कैनन सिटी, कोलोराडो
ऊंचाई- 291 मीटर
अनियमित रूप से दुनिया की सबसे ऊंची बंजी जम्प अरकंसास नदी पर बने रॉयल गॉर्ज सस्पेंशन ब्रिज से की जाती है। ये बंजी जंपिंग केवल इनविटेशन बेस्ड होती है और हर साल केवल गो फास्ट गेम्स के आयोजन के तीन दिन की अवधि के दौरान ही करायी जाती है।
![Photo of Colorado by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1617183775_1617183759896.jpg.webp)
12. जिम्बाब्वे
स्थान - विक्टोरिया प्रपात
ऊंचाई - 111 मीटर
ज़िम्बाब्वे में अपने डर पर विजय प्राप्त करें और विक्टोरिया फॉल्स पर बने ब्रिज से कूदें। 111 मीटर की ऊंचाई से विक्टोरिया फॉल्स में कूदना आपको एक ही स्थान से दो अलग-अलग देशों में एक साथ गोता लगाने जैसा है। इन्द्रधनुष देखते हुए नीचे अद्भुत विक्टोरिया प्रपात की उफनती जलराशि एक बिल्कुल ही अलग अनुभव है।
प्राइस - लगभग रुपये 18000/- प्रति जम्प (फोटो + वीडियो)
![Photo of Victoria Falls by Roaming Mayank](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2062273/SpotDocument/1617184117_1617184103956.jpg.webp)
इस पोस्ट से संबंधित या बंजी जंप से जुड़ा कोई सवाल या अन्य जानकारी चाहते हो तो प्लीज कमेन्ट बॉक्स में टाइप करके सबमिट करें धन्यवाद दोस्तों!!
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।