आगरा भारत का एक ऐतिहासिक नगर है,जहाँ पर वास्तुकला के बेहद सुंदर नमूने उपस्थित है। आगरा स्थित ताजमहल विश्व मे 7 अजीबो में स्थान रखता है जिसे देखने के लिए देशी और विदेशों पर्यटक बड़ी मात्रा में आते है।
आगरा जाने के लिए हमने पैकिंग और टिकट पहले से कर रखा था, सुबह 6 बजे की रेलगाड़ी ने हमे लगभग 3 घंटे में दिल्ली से आगरा पहुँचा दिया। रेलवे स्टेशन से हम होटल पहुँचे और वहाँ से खाना खाने के बाद, हम निकले आगरा दर्शन के लिए।
सबसे पहले हम विश्व धरोहर,वास्तुकला का बेजोड़ नमूना, भारत की शान ताजमहल देखने पहुँचे।
मुख्य गेट से होते हुए बड़े पार्क के बाद दर्शन हुए उस बेहद सुंदर व मनमोहन इमारत ताजमहल के ,जिसे देख कर उस समय की वास्तुकला व शाहजहां की अपनी बीबी के लिए प्यार की निशानी को देश कर आश्चर्य हुआ। ताजमहल की सुंदरता को शब्दों में बया नही किया जा सकता,इस संगमरमर के सुंदर महल को देख के महसूस हुआ यह सच मे सभी महलों का ताज है तभी इसे ताजमहल नाम दिया गया होगा।
![Photo of Taj Mahal by Sumit Pradhan](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2091846/SpotDocument/1616246776_1616246769685.jpg.webp)