घूमने का शौक सभी को होता हैं और सभी अपने लिए ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जो उनके घूमने के मन मुताबिक हो। कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अपने ट्रिप पर एडेंवचर करना पसंद होता हैं और वे अपना ट्रिप रोमांचक बनाने की हर संभव कोशिश करते हैं। इस एडेंवचर में कई लोग बंजी जंपिंग का आनंद लेना भी पसंद करते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको देश के कुछ ऐसे ही शहरों के बारे में बतायेंगे। जहाँ आप अपने बंजी जंपिंग के जुनून की चाहत को पूरा कर सकते हैं। साथ ही अपने यात्राओं को रोमांचक और यादगार भी बना सकेंगे। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें
ग्रेविटी एडवेंचर ज़ोन, गोवा
बीच लवर्स का पसंदीदा डेस्टिनेश है गोवा। ऐसा भारतीय सैलानियों के संबंध में माना जाता है। यूथ ट्रैवलर्स खासतौर पर गोवा जाना पसंद करते हैं। इसके अपने-अपने और अलग कारण हो सकते हैं। लेकिन अब यंगस्टर्स के लिए गोवा बार-बार आने का एक और कारण जुड़ गया है। यह है बंजी जंपिंग। जी हाँ, बीचों का स्वर्ग कहा जानेवाला गोवा अब बंजी जंपिंग का मजा भी सैलानियों को दे रहा है। यहाँ ग्रेविटी जोन में एक बार बंजी जंपिंग करने का अपना ही मजा है, जिसे करने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग आते हैं। अंजुना बीच पर बंजी जंपिंग की ये जगह मौजूद है। यहाँ 35 मीटर चोटी से जंप कराई जाती है, जिसका खर्च 500 रुपये है। यहाँ बंजी जंपिंग करने वालों के लिए सभी तरह की सुविधाएं भी मौजूद हैं। लोगों को यहाँ बंजी जंपिंग करने में काफी आनंद आता है।
कीमत: ₹500
ऊँचाई: 35 मीटर
यह भी पढ़ेंः भारत में बंजी जंपिंग: तूफ़ानी रोमांच का मज़ा चखने की टॉप 7 जगह
ओज़ोन एडवेंचर्स, बैंगलोर
वैसे तो बैंगलोर में लोग काम करने जाते हैं, क्योंकि यहाँ पर कई बड़ी-बड़ी कंपनियां हैं। लेकिन ट्रेवल के शौकीन लोगो के लिए भी यहाँ बहुत कुछ हैं। साथ ही यहाँ बंजी जंपिंग भी कराई जाती है, जहाँ लोग काफी संख्या में पहुंचते हैं। यही नहीं, यहाँ क्रेन से भी जंप किया जाता है। हालांकि, ये बेहद खतरनाक होता है। इसके अलावा यहाँ कई प्लेटफार्म है, जहाँ 80 से लेकर 130 फीट की ऊंचाई से जंप कराई जाती है। इस जगह का नाम ओजोन एडवेंचर है। एडवेंचर के शौकीन लोग इस जगह जाना काफी पसंद करते हैं।
कीमत: ₹500
ऊँचाई: 80 मीटर
जंपिंग हाइट्स, ऋषिकेश
बंजी जंपिंग का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में ऋषिकेश का नाम आता है। ऋषिकेश के मोहनचट्टी गांव में स्थित जंपिंग हाइट्स बंजी जंपिंग के लिए फेवरिट स्पॉट है। भारत में सिर्फ यही एक ऐसी जगह जहाँ एक फिक्स्ड प्लैटफ़ॉर्म से बंजी जंपिंग कर सकते हैं। एक तो ये जगह दिल्ली के काफी पास है और यहाँ हर चीज पर खर्च भी सीमित मात्रा में होता है। यहाँ बंजी जंपिग के लिए प्लैटफ़ॉर्म जमीन से करीब 83 मीटर ऊपर बनाया गया है। अगर आप यहाँ जाकर बंजी जंपिंग का आनंद लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक जंप के लिए करीब 3500 रुपये देने पड़ेंगे।
कीमत: ₹3,500
ऊँचाई: 83 मीटर
वंडरलस्ट ऑपरेटर्स, दिल्ली
बंजी जंपिंग के शौकीनों के लिए दिल्ली का वंडरलस्ट भी बढ़िया ऑप्शन है। यहाँ के पूरे स्टाफ ने जर्मनी में ट्रेनिंग ली है और यह पूरी तरह से जर्मन टेक्नॉलजी पर ऑपरेट होता है। यहाँ आप ग्राउंड लेवल से करीब 130 मीटर ऊपर से क्रेन जंप भी कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस अडवेंचर को वंडरलस्ट में 50 साल तक के लोग आराम से कर सकते हैं।
कीमत: 1500 रुपये
ऊँचाई: 25 मीटर
जगदलपुर, छत्तीसगढ़
यहाँ आपको बहुत सस्ते में बंजी जंपिंग का मजा मिलेगा। हालांकि यह अभी शुरुआती स्टेज में है, लेकिन मजा दोगुना है। यह एक ऐसा स्थान भी है जहाँ बंजी जंपिंग सबसे सस्ता है, जो शायद आपको इस स्थान पर आने के लिए प्रोत्साहित करेगा। यहाँ बंजी जंपिंग के एक राउंड की फीस लगभग 300 रुपये है।
कीमत: ₹300
ऊँचाई: 30 मीटर
डेला एडवेंचर, लोनावला
लोनावला स्थित डेला अडवेंचर भारत के सबसे बड़े अडवेंचर पार्क में से एक है और बंजी जंपिंग के लिए काफी पॉप्युलर है। यहाँ पर सिर्फ 18 से ज्यादा उम्र वाले लोग ही हिस्सा ले सकते हैं क्योंकि यह 45 मीटर ऊँचा है। ये आपको चारों ओर से कस कर एक लम्बी उड़ान पे भेजते हैं। यहाँ का जंपिंग प्लैटफ़ॉर्म 45 मीटर ऊंचा है। यहाँ बंजी जंपिंग के एक राउंड की फीस 1500 रुपये है।
कीमत: ₹500 रुपये
ऊँचाई: 45 मीटर
क्या आपने भारत में कहीं बंजी जंपिंग की है? अगर हाँ! तो अपना अनुभव हमारें साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।