![Photo of इंडिया के सबसे क्लीन बीच, जहां आप जा सकते हैं अगली वेकेशन पर by Pooja Tomar Kshatrani](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2059001/TripDocument/1613733731_1613733730533.jpg)
पालोलेम बीच अपने सिरीन वाटर और नाइट लाइफ के लिए पॉपुलर है, जहां आपको शानदार साइलेंट डिस्क भी मिलेंगे। दिलचस्प बात यह है कि जो लोग पार्टी करने जाते हैं, उन्हें समुद्र तट पर शांति का माहौल बनाए रखने के लिए हेडफ़ोन पहनने होते हैं। गोआ में समुद्र तट के पास रंगीन शैक और टूरिस्ट रेसिडेंस भी मौजूद हैं।
![Photo of पालोलेम बीच by Pooja Tomar Kshatrani](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2059001/SpotDocument/1613733940_1613733939378.jpg.webp)
अंडमान द्वीप समूह में स्थित राधानगर बीच दुनिया के बेस्ट बीच में से एक है। आप अपना दिन यहां नरम सफेद रेत पर बिता सकते हैं,जहां एक तरफ समुद्र का साफ नीले पानी है और दूसरी तरफ ट्रॉपिकल घने जंगल। राधानगर बीच स्विमिंग करने के लिए भी परफेक्ट है क्योंकि इसकी लहरों की इंटेंसिटी मीडियम होती है।
![Photo of राधानगर समुद्र तट by Pooja Tomar Kshatrani](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2059001/SpotDocument/1613734198_1613734197767.jpg.webp)
दक्षिण गोवा में अरब सागर के पास एक छोटा सा गांव है अगोंदा। यह भारत के सबसे सुरक्षित और साफ-सुथरे समुद्र तटों में से एक है, और यहां रंग-बिरंगे समुद्र तट, शाकाहारी भोजनालयों और बुटीक रिसॉर्ट्स हैं जहां आपको फुल गोआ वाइब्स मिलेंगे। स्विमिंग का लुत्फ लेने के लिए भी यह एक आइडियल बीच है।
![Photo of Agonda Beach by Pooja Tomar Kshatrani](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2059001/SpotDocument/1613734311_1613734310367.jpg.webp)
हम सभी जानते हैं कि गोआ के बीच साल भर टूरिस्ट से भरे होते हैं, इसलिए उत्तर-पश्चिम में कुछ ही घंटों की ड्राइव के बाद यह महाराष्ट्र का साउथ कोस्ट एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। उम्दा सफेद रेत के अलावा, टरकाली एरिया में शांत बैकवाटर, रंग-बिरंगे गांव और प्राचीन समुद्री किले भी हैं।
![Photo of Tarkarli Beach by Pooja Tomar Kshatrani](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2059001/SpotDocument/1613734568_1613734567443.jpg.webp)
पूर्वी भारत में स्थित, यह स्वच्छ और एकांत समुद्र तट आंध्र प्रदेश राज्य में है जो कि विशाखापत्तनम शहर की हलचल से दूर है। मजबूत लहरों के बावजूद लोकल लोगों के बीच यह एक पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है।
![Photo of रुशिकोंदा by Pooja Tomar Kshatrani](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2059001/SpotDocument/1613734713_1613734711985.jpg.webp)
इस समुद्र तट पर एक सदी से भी पुराना घाट है जो शहर तक फैला हुआ है। यहां चारों तरफ फैला हुआ लाइटआउस है और कभी ना खत्म होने वाले खजूर के पेड़ों की श्रृंखला। इस बीच पर बैठकर सनसेट देखना सबसे बेहतरीन अनुभव होगा।
![Photo of Alleppey by Pooja Tomar Kshatrani](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2059001/SpotDocument/1613734429_1613734428081.jpg.webp)
पदुबिद्री कर्नाटक के उडुपी से 24 किमी दूर स्थित एक छोटा शहर है। पदुबिद्री बीच राज्य के दो समुद्र तटों में से एक है जो ब्लू फ्लैग सर्टिफाइड है। टूरिस्ट को उनके विजिट के दौरान सहज महसूस कराने के लिए इसमें सभी सुविधाएं हैं।
![Photo of पदुबिदरी by Pooja Tomar Kshatrani](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2059001/SpotDocument/1613734496_1613734495852.jpg.webp)
11वीं शताब्दी के जगन्नाथ मंदिर को देखने के लिए लाखों श्रद्धालु पूरी जाते हैं जो कि कोलकाता के दक्षिण में पूर्वी तट पर स्थित एक शहर है। लेकिन यह केवल इस प्रसिद्ध हिंदू मंदिर के लिए ही नहीं जानी जाती है। यहां के साफ समुद्र तट बहुत से क्राउड को अट्रैक्ट करते हैं जो पार्टी करने और भांग के नशे में डूबने आते हैं।
![Photo of पुरी by Pooja Tomar Kshatrani](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2059001/SpotDocument/1613734611_1613734610204.jpg.webp)
महामारी और लॉकडाउन के चलते हम सभी ने पिछले साल अधिकतर समय अपने घरों में ही बिताया है इसलिए न्यू ईयर के साथ हम सभी फ़्रेंड और फैमिली के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं। इस समय का मौसम किसी बीचसाइड लोकेशन पर छुट्टियां मनाने के लिए परफेक्ट है। जहां सभी सेलेब्स इस समय मालदीव के तटों पर वेकेशन मना रहे हैं, वहीं भारत में भी ऐसी कई लोकेशन हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। ये बीचसाइड लोकेशन आपके दिल में जगह बना लेंगी और आप यहां से कभी वापस नहीं आना चाहेंगे। कई बार जहां लोग छुट्टिया मनाने जाते हैं और उस लोेकेशन की खूबसूरती को गंदगी फैला कर बिगाड़ देते हैं। लेकिन आपको यह सोचना नहीं पड़ेगा क्योंकि हमने यहां लिस्ट बनाई है उन समुद्र तट की जो हैं सबसे साफ। आइए डालते हैं इस लिस्ट पर एक नज़र-