कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा

Tripoto
10th Feb 2021
Photo of कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा by Kalpana Srivastav

घूमना-फिरना किसे अच्छा नही लगता और विदेश घूमना तो जैसे सोने पे सुहागा समझो। बीते कुछ समय से घूमना फिरना तेजी से बढ़ रहा है। मीडिया द्वारा आसानी से मिली जानकारियों ने इस शौक को और बढ़ाया है। ट्रैवल एजेंसियों के सस्ते ऑफर्स और हवाई सेवाओं के विस्तार ने हम भारतीयों को दुनिया घूमने के लिये पंख भी दे दिये है।

विदेश घूमने के लिये भी कुछ देशो में भारी वीजा फीस देनी पड़ती है तो कुछ देशो का वीजा मिलना मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम उन देशों की बात करते है जहाँ जाना आसान और कम खर्चीला भी है। और हम भारतीयों की पसंदीदा जगह भी है।

नेपाल

हमारा सबसे करीबी पड़ोसी देश नेपाल जहाँ खूबसूरत पहाड़ियां और प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। रहन-सहन, खान-पान, भाषा-बोली और पहनावे से यह देश हमसे ज्यादा अलग नही है। सस्ते में घूमने की बात हो तो यह देश सबकी पहली पसंद में आता है।

पशुपतिनाथ मंदिर

Photo of कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा by Kalpana Srivastav

पोखरन

Photo of कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा by Kalpana Srivastav

मालदीव

मालदीव एक पर्यटक देश है। हिंद महासागर के पास स्थित यह आईलैंड चारों ओर से समुद्र से घिरा है। जो बहुत ही खूबसूरत है। शॉपिंग, रेस्तरां, बीचेज और खूबसूरत नजारे आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं होगा।

मालदीव की खास बात यह है कि यहां आपको बहुत ही सस्ते में लग्जरियस लाइफ जीने का मौका मिलेगा। अंडरवॉटर फोटोग्राफी, व्हेल व डॉल्फिन के नजारे, शानदार रिसॉर्ट यहाँ की खूबसूरती को और बढ़ा देता है।

Photo of कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा by Kalpana Srivastav
Photo of कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा by Kalpana Srivastav

कोस्टा रिका

मध्य अमेरिका में कैरिबियाई क्षेत्र में स्थित कोस्टा रिका खुशहाल देशों की लिस्ट में आता है। भारतीय रुपये का यहाँ एक्सचेंज रेट भी अच्छा मिलता है। यहाँ आप स्नॉर्कलिंग, सर्फिंग, जेट स्कीइंग, राफ्टिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिये ये शहर सबको पसंद आता है।

Photo of कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा by Kalpana Srivastav
Photo of कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा by Kalpana Srivastav
Photo of कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा by Kalpana Srivastav

जिम्बाब्वे

अगर आप नेचर लवर है तो इस बार जिम्बाब्वे जाने का प्रोग्राम बनाये। यहाँ आप फेमस विक्टोरिया फॉल्स, माटोपोस नेशनल पार्क, मुटारे टाउन, चिनोहई गुफाओं आदि की सैर कर सकते है। सबसे अच्छी बात ये है कि आपकी यह यात्रा आपकी जेब पर भी भारी नही पड़ेगी।

Photo of कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा by Kalpana Srivastav
Photo of कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा by Kalpana Srivastav
Photo of कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा by Kalpana Srivastav

श्रीलंका

श्रीलंका जितना भारत के नजदीक है उतना ही पॉकेट फ्रेंडली है। भारतीय पर्यटको की ये पसंदीदा भारत के ही होते हैं. यदि आप मई और जून में हवाई यात्रा की बुकिंग करवाते हैं तो फ्लाइट्स भी आपको सस्ते में मिल जाएंगी, जो आपके और पैसे बचाएगा।

Photo of कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा by Kalpana Srivastav

इंडोनेशिया

भीड़भाड़ से दूर घूमने जाना चाहते हो तो इंडोनेशिया एक अच्छा विकल्प है। कम खर्च में आप यहाँ प्राकृतिक सुंदरता का आनन्द ले सकते है। इंडोनेशिया में स्थित उल्वातु मंदिर, प्रमबनन मंदिर, माउंट बोमो और टोबा लेक पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करते है। यहाँ पर बहुत से सुंदर द्वीप और बीचीज़ हैं, जिसे आप कम खर्चे में भी घूम सकते है।

Photo of कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा by Kalpana Srivastav
Photo of कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा by Kalpana Srivastav

मॉरिशस

मॉरिशस के झरने और बीच अपनी खूबसूरती के लिये दुनियाभर में मशहूर है। यहाँ आपको लगेगा ही नही कि आप भारत से बाहर है। परिवार के साथ कीमती समय बिताने के लिए ये शहर बेहतरीन है।

Photo of कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा by Kalpana Srivastav
Photo of कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा by Kalpana Srivastav

भूटान

भूटान की नैसर्गिक सुंदरता का दुनिया में कहीं जोड़ नहीं है। भूटान सुखी और शांत देशों में से एक है। भूटान, प्राचीन मंदिरों के साथ साथ बौद्ध मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है। खान-पान के साथ साथ शॉपिंग के लिहाज से भी यह शहर लाजवाब है। यहां के बाजार बहुत आकर्षित है।

Photo of कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा by Kalpana Srivastav

मकाऊ

मकाऊ एक ऐसी जगह है जो दुनिया के सबसे अमीर शहरों में आता है। मकाऊ, रेस्तरां और कैसिनों के लिए फेमस है। कैसिनों के शौकीनों के लिए तो यह जन्नत है। यहां मकाऊ टावर, सेनादो स्क्वायर, मकाऊ म्यूजियम, कैथड्रल जैसी कई जगहें आप घूम सकते हैं। नाइट लाइफ के दीवानों के लिए यह प्लेस एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। चमक-धमक वाली लाइफ-स्टाइल के लिए ये शहर मशहूर है।

Photo of कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा by Kalpana Srivastav
Photo of कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा by Kalpana Srivastav

फिजी

अपने खूबसूरत बीच के लिये फिजी पूरे दुनिया में मशहूर है। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ आते है। हनीमून कप्पल के लिये ये मनपसंद जगह है।

Photo of कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा by Kalpana Srivastav

कंबोडिया यहाँ की प्राचीन खैमर सभ्यता और हिंदुओं की सभ्यता आपस में जुड़ी है। यह दक्षिण एशिया का सबसे खूबसूरत देश है। हिंदू संस्कृति के कुछ अवशेष यहां दिखाई देंगे। यहाँ घूमना बेहद सस्ता है। यहाँ का अंकोरवाट मंदिर पूरी दुनिया में खास स्थान रखता है। यहाँ खाना-पीना, रहना और घूमना भारतीय के लिए बहुत सस्ता है।

Photo of कम पैसा और मज़े ज्यादा....करो विदेश की यात्रा by Kalpana Srivastav

भारत में घूमने के साथ-साथ दूसरे देश की सभ्यता और संस्कृति को जानने के लिये इस बार छुट्टियों में घूमने जरूर जायें। कम खर्च में ज्यादा मज़ा लिजिये।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা  और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ। 

Further Reads