नवाबों के शहर, लखनऊ के मशहूर मार्केट, जहाँ कम कीमतों में आप कर सकते हैं बेहतरीन खरीदारी

Tripoto
21st Jan 2021
Photo of नवाबों के शहर, लखनऊ के मशहूर मार्केट, जहाँ कम कीमतों में आप कर सकते हैं बेहतरीन खरीदारी by Smita Yadav
Day 1

लखनऊ की हवा ही कुछ रूमानी सी है, जो हर चेहरे पर मुस्कुराहट ला देती है। तभी तो लखनऊ के लिए हर कोई कहता है, मुस्कुराइये कि आप लखनऊ में हैं। लखनऊ अपने नवाबी ठाठ-बाट, टुंडे कबाब, चिकनकारी और तहज़ीब के लिए पूरे दुनियाभर में मशहूर है। लखनऊ शहर में ऐसे कई दर्शनीय स्थल हैं, जो सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में मशहूर हैं। भूलभुलैया, सफेद बारादरी, लाल बारादरी, रेजिडेंसी का खंडहर, सतखंडा, सदाअल अली खान का मकबरा, रूमी गेट, लक्ष्मण पार्क, जनरैल कोठी जैसी जगहें अपने रोचक इतिहास के कारण यहाँ घूमने आए सैलानियों को बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। लेकिन इसके अलावा एक और भी चीज़ है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है वो है यहाँ का सबसे अलग फैशन। ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक में यहाँ कपड़ों की इतनी वैराइटी देखने को मिलती है जिसे देखने के बाद आप खुद को शॉपिंग करने से रोक नहीं पाएंगे।

लखनऊ के फेमस शॉपिंग मार्केट्स -

जब भी कोई लखनऊ घूमने जाता है तो वो अपने साथ लखनऊ की फेमस चीज ज़रूर ले जाना चाहता है। लेकिन हर कोई इतना खुशनसीब नहीं होता है कि उसका कोई जानकार लखनऊ में रहता ही हो। इसीलिए हम यहाँ आपको बता रहे हैं लखनऊ के कुछ मशहूर मार्केट्स और वहाँ पर मिलने वाली फेमस चीज़ों के बारे में जिससे आप जब भी लखनऊ जाएं तो एक बार इन बाजारों में ज़रूर जाएं यहाँ आपके पसंद कि काफी सारी चीजें आपको काम दाम में मिल जाएंगी।

1. लखनऊ का अमीनाबाद बाजार:

Photo of नवाबों के शहर, लखनऊ के मशहूर मार्केट, जहाँ कम कीमतों में आप कर सकते हैं बेहतरीन खरीदारी by Smita Yadav

1. अमीनाबाद मार्केट सबसे ज्यादा व्यस्त और पुराना शॉपिंग हब है।
2. यहाँ आपको महंगे सस्ती सभी वस्तुओं और आसानी से मिल जाएंगे।
3. अगर आप मोलभाव करने में एक्सपर्ट है तो यह आपके लिए उत्तम मार्केट है।
4. यहाँ आपको घरेलू उपयोगिता से लेकर पुरुष के पहनने योग्य वस्त्र, खाद्य सामग्री, पुस्तकें, आभूषण, हस्तशिल्प हर तरह की वस्तुएं उपलब्ध है।
5. एक तरह से कहा जाए तो अगर आप अमीनाबाद आ जाते हैं तो आपकी जरूरतों के सारा सामान एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाती हैं।
6. यहाँ आप शॉपिंग के साथ- साथ मशहूर लखनवी व्यंजन खाने का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

स्थान: अमीनाबाद ,स्टेशन से इसकी दूरी 2.0 किलोमीटर है।

समय: सुबह 11:00 से रात 10:30 बजे, गुरूवार को बंद रहता है।
इसलिए क्योंकि गुरुवार को अन्य जगहों से आए व्यापारी यहाँ दुकान लगाते हैं।

खरीदने योग्य उत्तम वस्तुएं: चिकन ,मटन, फिश, कुर्ता, साड़ी, जूते, आभूषण, शादी में प्रयोग की जाने वाली सभी वस्तुएं, महिलाओं के लिए ड्रेसेस, झुमके, इत्यादि। यह बताना संभव नहीं है कि आप यहाँ से क्या-क्या खरीदे हैं क्योंकि, यह एक ऐसा बाजार है, जहाँ आप कि जाते ही आपके जरूरत के सारी चीजें आसानी से सस्ते दामों में मिल जाएंगे।

2. चौक बाजार लखनऊ:

Photo of नवाबों के शहर, लखनऊ के मशहूर मार्केट, जहाँ कम कीमतों में आप कर सकते हैं बेहतरीन खरीदारी by Smita Yadav

1. पुराना लखनऊ यानि कि चौक चौराहा खाने- पीने से लेकर चिकन के कपड़ों की शॉपिंग तक, हर चीज के लिए फेमस है।
2. चौक लखनऊ का ऐसा स्थल है जहाँ रोजाना दुकानदारों की भीड़ होती है।
3. चौक हाथ की बनी चिकनकारी कुर्ता के लिए प्रसिद्ध है । यहां बहुत ही खूबसूरत मन को भा देने वाली चिकनकारी कुर्ता और साड़ी मिलती है।
4. चौक ड्राई फ्रूटस,ताजे फल, नागरा फुटवियर और हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है। यदि आप मांसाहारी हैं तो यहाँ की प्रसिद्ध कबाब और बिरयानी आपके मन को भा जाएगी।
5. इत्र प्रसिद्धि में भी चौक अव्वल नंबर पर है। यहाँ आपको चिकन के कपड़ों से लेकर इत्र की कई मशहूर दुकानें मिलेंगी।

स्थान: बड़ा इमामबाड़ा के पास चौक स्थित है।

समय: सुबह 11:00 से रात 10:30 बजे तक, गुरुवार को बंद रहता है।

खरीदने योग्य उत्तम वस्तु: नागरा फुटवियर, इत्र, चिकनकारी कुर्ता, चिकनकारी साड़ी, बॉल पेंटिंग, हस्तशिल्प इत्यादि।

3. लखनऊ का हजरतगंज बाजार:

Photo of नवाबों के शहर, लखनऊ के मशहूर मार्केट, जहाँ कम कीमतों में आप कर सकते हैं बेहतरीन खरीदारी by Smita Yadav

1.लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आलमबाग मार्केट में आपको अवधी फैशन से लेकर आज के फैशन तक की सारी चीजें मिलेंगी। लखनऊ स्थित हजरतगंज बहुत ही पुराना बाजार है।
2. यहाँ अनेकों शोरूम, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट्स, लाज इत्यादि है।
3. यह बाजार रविवार को बंद रहता है।
4. हजरतगंज में ही कुछ दूरी पर महिलाओं के लिए उत्तम बाजार है जो लवलेन के नाम से प्रसिद्ध है।
5. यहाँ महिलाओं के फैशन के अनुसार सभी प्रकार के वस्त्र उपलब्ध हैं। मोलभाव करने वाले लोगों के लिए लवलेन उत्तम है।
6. यहाँ आपको सीजन के हिसाब से कपड़े मिलते हैं ,सर्दियों में सर्दियों के कपड़े गर्मियों में गर्मियों के कपड़े।
7. यहाँ आपको ₹100 से लेकर 1000 - 2000 तक के भी कपड़े मिलते हैं।
8. अगर बजट कम है तो यहाँ पर आप स्ट्रीट शॉपिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

स्थान: हजरतगंज, चारबाग मेट्रो स्टेशन से आप डायरेक्ट हजरतगंज मेट्रो स्टेशन आ सकते हैं।

समय: सुबह 10:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे ,रविवार को बंद रहता है।

खरीदने योग्य उत्तम वस्तु: चिकनकारी कुर्ता, कढ़ाई की हुई साड़ियां, गहने, ट्रेंड में चल रहे हैं फैशन की वस्तुएं इत्यादि।

4. जनपथ बाजार लखनऊ:

Photo of नवाबों के शहर, लखनऊ के मशहूर मार्केट, जहाँ कम कीमतों में आप कर सकते हैं बेहतरीन खरीदारी by Smita Yadav

1. दिल्ली का कनॉट प्लेस और लखनऊ का जनपथ मार्केट लगभग एक जैसा ही है। जी हां, हजरतगंज, लखनऊ का सेंटर है और फेमस शॉपिंग सेंटर भी।
2. लखनऊ का जनपथ बाजार स्ट्रीट शॉपिंग को एक नया मोड़ देती है।
3. यह बाजार चमड़े की वस्तु के खरीदारी के लिए प्रसिद्ध है।
4. यहाँ सभी दुकानों के बोर्ड के रंग और दुकानों के रंग एक जैसे ही हैं। इस जगह को खासतौर पर लखनऊ वालों के लिए शॉपिंग के नज़रिये से बनवाया गया है।
5. जनपथ मार्केट में खादी और चिकनकारी की ख़रीददारी के लिए भी कई सारे विकल्प हैं।
6. यहाँ एक ऐसी लेन यानि कि गली है, जो लड़कियों की फेवरिट जगह है। इसका नाम लव लेन है और यहां पर एक से बढ़कर एक लेटेस्ट फैशन वाली ड्रेसेस कम दामों में आराम से मिल जाती हैं।

स्थान: नरपत खेड़ा, हजरतगंज

समय: सुबह 11:00 से रात्रि 9:00 तक; रविवार को बंद रहता है।

खरीदने योग्य उत्तम वस्तु: चमड़े की बनी सभी वस्तुएं आकर्षण और खूबसूरत होती हैं ।चमड़े के जूते, बेल्ट, बैग इत्यादि आपको यहाँ सही दाम में मिल जायेंगे।

5. आलमबाग मार्केट लखनऊ:

Photo of नवाबों के शहर, लखनऊ के मशहूर मार्केट, जहाँ कम कीमतों में आप कर सकते हैं बेहतरीन खरीदारी by Smita Yadav

1. आलमबाग मार्केट लखनऊ शहर का ज्वेलरी हब है।
2. यहाँ महिलाओं के लिए उचित कलाकारी की हुई सोने के गहने मिलते हैं।
3. लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आलमबाग मार्केट में आपको अवधी फैशन से लेकर आज के फैशन तक की सारी चीजें मिलेंगी।
4. अगर आप शादी की शॉपिंग करने के इरादे से गये हैं तो यहां से आप कढ़ाई और पार्टी वियर हेवी सूट खरीदना न भूलिएगा।
5. जटिल से जटिल डिजाइन वाले गहने यहाँ आसानी से मिल जाते हैं।

स्थान: लखनऊ - कानपुर रोड, चारबाग मेट्रो स्टेशन से आलमबाग मेट्रो स्टेशन आसानी से आ सकते हैं।

समय: सुबह 10:00 से रात 10:00 बजे तक, सोमवार बंद रहता है।

खरीदने योग्य उत्तम वस्तुएं: गोल्ड ज्वेलरी, गोल्ड की बनी सभी प्रकार की वस्तुएं, घरेलू सामान, गवर्नमेंट, कंज्यूमर गुड्स इत्यादि।

6. याहियागंज बाजार लखनऊ:

Photo of नवाबों के शहर, लखनऊ के मशहूर मार्केट, जहाँ कम कीमतों में आप कर सकते हैं बेहतरीन खरीदारी by Smita Yadav

1. अगर आप त्यौहार या फिर किसी शादी- पार्टी के लिए थोक में सामान खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो लखनऊ के याहियागंज मार्केट से बेस्ट दूसरी कोई जगह हो ही नहीं सकती।
2. यह एक थोक बाजार है। यहाँ उपस्थित वस्तु थोक के भाव में मिलती है।
3. इस थोक बाजार में आपको कई प्रकार के कपड़े थोक के भाव में मिल सकते हैं।
4. यहाँ के बने हुए तांबे और पीतल के बर्तन पूरे देश में मशहूर हैं।
5. यहाँ मिलने वाला हर सामान मॉल और बाकी बाजारों की तुलना में तकरीबन 30 से 40 फीसदी सस्ता भी होता है।

स्थान: याहियागंज

समय: सुबह 11:00 से रात 10:00 बजे, यह मार्केट हर दिन खुला रहता हैं।

खरीदने योग्य उत्तम वस्तु: घरेलू सामान, कॉस्मेटिक, स्टील के बर्तन, खिलौने, थोक वस्त्र इत्यादि।

क्या आपने भी लखनऊ के इन बेहतरीन बाजारों में खरीदारी की हैं, अगर हाँ! तो अपने बेहतरीन अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

Further Reads