![Photo of जानिए ऐसी जगहो के बारे में जिनके नाम पर सिर्फ भारत में ही नही,विदेशो में भी है शहर by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/TripDocument/1611159716_1611159667455.jpg)
यदि कोई कहता है मै अमेरिका के बड़ौदा से बोल रहा हूं तो हैरान मत होइए जी हा इसमें कोई हैरानी वाली बात नही है एक देश में बहुत से शहर होते है और हर शहर का एक नाम होता है जिसके नाम से हम उस देश या शहर को जानते है।कई बार ऐसा भी होता है कि एक ही नाम से एक से ज्यादा जगह भी देखने को मिल जाता है।पर हम बात कर रहे है ऐसे नामी जगहों की जिनके नाम से विदेशो में भी शहर है।जी हा हमारे हिंदुस्तान के ऐसे बड़े बड़े शहर जो यहाँ तो मशहूर है ही विदेशो में भी उनके नाम से शहर बसाये गये है।तो आइये जानते है उन जगहों के बारे में जिनके नाम विदेश में भी है।
![Photo of जानिए ऐसी जगहो के बारे में जिनके नाम पर सिर्फ भारत में ही नही,विदेशो में भी है शहर by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1611156203_1611156186894.jpg.webp)
बड़ौदा - गुजरात/अमेरिका
भारत में बड़ौदा गुजरात में स्थित है यह तो हम सबको पता है लेकिन लोगों को यह जानकर आश्चर्य होगा कि बड़ौदा अमेरिका में भी है।अमेरिका के मिशीगन राज्य में एक छोटा सा गांव है बड़ौदा। माइकल हाउसर नामक व्यक्ति ने 1890 में यहाँ बड़ौदा नाम से एक पोस्ट ऑफिस खोला था।वे इसका नाम 'पोमोना' रखना चाहते थे लेकिन यह नाम पहले से ही किसी और ने ले लिया था। फिर उन्होंने लोगों से सुझाव मांगे तो सीएच पिंडर ने 'बड़ौदा' नाम सुझाया क्योंकि उनका जन्म गुजरात के बड़ौदा में हुआ था।इस लिए इस जगह का नाम भी बड़ौदा पड़ गया।
पटना - बिहार/स्कॉटलैंड
वैसे तो पटना बिहार की राजधानी के रूप में जानी जाती है। पर क्या आपको पता है एक पटना स्कॉटलैंड में भी स्थित है।
पटना जैसा देसी नाम स्कॉटलैंड में किसी जगह का होना, आश्चर्य में डालता है।पर यह सच है,स्कॉटलैंड के आयरशायर स्थित एक छोटे से शहर का नाम है पटना।विलियम फुलर्टन नामक एक व्यक्ति ने उनकी खदानों में काम करने वाले लोगों को आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए यह छोटा सा शहर 'पटना' बसाया था। दरअसल, विलियम का जन्म पटना में हुआ था इसलिए उन्होंने इसका नाम पटना रख दिया।
![Photo of जानिए ऐसी जगहो के बारे में जिनके नाम पर सिर्फ भारत में ही नही,विदेशो में भी है शहर by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1611156206_1611156187210.jpg.webp)
![Photo of जानिए ऐसी जगहो के बारे में जिनके नाम पर सिर्फ भारत में ही नही,विदेशो में भी है शहर by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1611156211_1611156187475.jpg.webp)
कलकत्ता - बंगाल/अमेरिका
कलकत्ता का नाम तो हर किसी ने सुना होगा यह भारत के मेट्रो सिटी में से एक है।पर क्या आपको पता है एक कलकत्ता अमेरिका में भी है।अमेरिका में स्थित कलकत्ता (यूएस) 1810 में 'वेस्ट यूनियन' के रूप में सामने आया था।विलियम फोक्स जिन्होंने यहां पहली बार ईंट का मकान बनाया था उनके नाम पर फोक्सटाउन नाम पड़ा। कई नाम बदलने के बाद आख़िरकार भारत के कलकत्ता पर इसका नाम रखा गया।
ठाणे महाराष्ट्र/ऑस्ट्रेलिया
ये महाराष्ट्र राज्य में ठाणे जिले का एक शहर है।यही पर भारत की पहली ट्रेन चलाई गई थी।यहाँ बहुत से समुद्री तट है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में बसा एक शहर भी ठाणे है। जिसका नाम 5 फरवरी 1904 को जॉन ठाणे के नाम पर रखा गया था।
![Photo of जानिए ऐसी जगहो के बारे में जिनके नाम पर सिर्फ भारत में ही नही,विदेशो में भी है शहर by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1611157450_1611157309076.jpg.webp)
![Photo of जानिए ऐसी जगहो के बारे में जिनके नाम पर सिर्फ भारत में ही नही,विदेशो में भी है शहर by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1611157454_1611157309388.jpg.webp)
हैदराबाद तेलंगाना / पाकिस्तान
हैदराबाद का तो नाम आप सब ने सुना ही होगा वही हैदराबाद जहाँ की बिरयानी बहुत फेमस है। जोकि तेलंगाना की राजधानी है। ये भारत के प्रमुख शहरों में शुमार है। पर क्या आपको पता है एक हैदराबाद पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भी है। इस शहर का नाम हैदर अली के नाम पर दिया गया है, जो नबी मुहम्मद के चचेरे भाई थे।
![Photo of जानिए ऐसी जगहो के बारे में जिनके नाम पर सिर्फ भारत में ही नही,विदेशो में भी है शहर by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1611156219_1611156187765.jpg.webp)
![Photo of जानिए ऐसी जगहो के बारे में जिनके नाम पर सिर्फ भारत में ही नही,विदेशो में भी है शहर by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1611156223_1611156188123.jpg.webp)
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ अमेरिका
लखनऊ जो की नाबाबो के शहर के नाम से मशहूर है और उत्तर प्रदेश की राजधानी है। यह शहर भारत के मशहूर शहरो में से एक है।पर क्या आपको मालूम है कि अमेरिका में भी एक शहर का नाम है लखनऊ। जी हां, अमेरिका में भी लखनऊ है जिसे कैसल इन द क्लाउड्स के भी नाम से जाना जाता है।
![Photo of जानिए ऐसी जगहो के बारे में जिनके नाम पर सिर्फ भारत में ही नही,विदेशो में भी है शहर by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1611156229_1611156188428.jpg.webp)
कोच्चि केेेरल/ जापान
कोच्चि जिसे कोचीन भी कहते है अपने सुन्दर बंदरगाह के लिए जाने जाते है।सन 1341 ई. से इसे पोर्ट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।पर क्या आपको पता है कि एक कोचि जापान में शिकोकू आइलैंड पर भी बसा हुआ है। ये अपने सी फूड्स की वजह से मशहूर है।
![Photo of जानिए ऐसी जगहो के बारे में जिनके नाम पर सिर्फ भारत में ही नही,विदेशो में भी है शहर by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1611156235_1611156188718.jpg.webp)
![Photo of जानिए ऐसी जगहो के बारे में जिनके नाम पर सिर्फ भारत में ही नही,विदेशो में भी है शहर by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1611156243_1611156189291.jpg.webp)
दिल्ली भारत / अमेरिका
भारत की राजधानी दिल्ली को तो हर हिदुस्तानी बहुत अच्छे से जानता है।पर शायद ये बहुत कम लोगों को पता हो की इसी नाम पर अमेरिका में भी एक शहर है।इस शहर की सैपलिंग भी एक समान है और इसको पुकारा भी दिल्ली के नाम से ही जाता है।आपको बता दे की कनाडा के ओंटारियो में भी दिल्ली के नाम का एक शहर मौजूद है।
![Photo of जानिए ऐसी जगहो के बारे में जिनके नाम पर सिर्फ भारत में ही नही,विदेशो में भी है शहर by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1611156245_1611156190066.jpg.webp)
तो अगली बार कोई विदेश में रह कर अगर किसी भारतीय शहर का नाम ले तो आश्चर्य में न पड़े क्योंकि की आपको दुनिया में ऐसे ही कई जगहों के नाम सुनने को मिल जायेंगे जो हमारे भारत में पहले से ही मौजूद है।