
दिल्ली, जहाँ देखने और घुमने के लिये बहुत कुछ है। यहाँ तक कि दिल्ली के आस पास भी घुमने को बहुत सी जगह है। दिल्ली से आप किसी भी दिशा में घुमने जा सकते हैं, और वो भी कम बजट में। दिल्ली से आप हिल स्टेशन की तरफ घुमने निकल सकते है। आप गंगा किनारे जा सकते है। आप रेगिस्तान की तरफ भी जा सकते है। आप वाइल्ड लाइफ का भी मजा ले सकते है।
मथुरा- वृन्दावन
दिल्ली से करीब 175 किमी दूर वृन्दावन और वृन्दावन से महज 11 किमी दूरी पर मथुरा हैं। मथुरा जहाँ कृष्ण का जन्म हुआ और वृन्दावन जहाँ उनका बचपन गुजरा। यहां आप बहुत अच्छे अच्छे मंदिर देख सकते है। दिल्ली से रोडवेस की बसें और ट्रेन चलती है जिनका किराया काफी कम है।
रुकने के लिये यहाँ अच्छी धर्मशालायें और होटल उपलब्ध है।



आगरा
दिल्ली से आगरा महज 260 किमी दूर है। आगरा के लिये आप दिल्ली से ट्रेन, बस या टैक्सी कुछ भी के सकते है। आगरा में आपको देखने के लिये ताज महल के साथ और भी कई एतिहासिक स्मारक देख सकते है। रुकने के लिये यहाँ सस्ते होटल है। आस पास जाने के लिये लोकल वाहन आसानी से मिल जायेंगें। नवंबर से मार्च तक का समय यहां घुमने के लिये अच्छा है। गर्मियों में यहां बहुत अधिक गर्मी पड़ती है।

भरतपुर बर्ड सेंचुरी
जैसा की नाम से ही आप समझ गये होंगे कि यहाँ आपको खूबसूरत और बहुत सारे किस्म के पक्षी देखने को मिलेंगे। दिल्ली से लगभग 225 किमी दूरी पर है ये सेंचुरी। जहाँ आप बस और लोकल ट्रांसपोर्ट से आसानी से पहुंच सकते है।



हरिद्वार-ऋषिकेश
दिल्ली से हरिद्वार और ऋषिकेश 250 किमी दूर हैं। बस की टिकट 200 से शुरू होती है और रुकने के लिये भी इतना ही खर्च करना पड़ेगा। हरिद्वार से आप मनसा देवी और चंडी देवी पर ट्रेकिंग कर सकते है। हर की पौड़ी पे आप गंगा आरती का आनन्द ले सकते है। गंगा नदी के किनारे स्थित ऋषिकेश एक धार्मिक जगह के साथ यहां रिवर राफ्टिंग जैसे एडवेंचर भी होते हैं।



शिमला
दिल्ली से 370 किमी दूरी पर है सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन शिमला। यहाँ तक आप आराम से बस, टैक्सी से आ सकते है। शिमला का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कालका है। यहाँ से शिमला आप लोकल टैक्सी या टॉय ट्रेन से जा सकते है। रुकने के लिये अच्छे और सस्ते होटल मिल जाते है।


नैनीताल
दोल्ली से 337 किमी दूर सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत हिल स्टेशन है नैनीताल। दिल्ली से कोठद्वार तक ट्रेन उसके बाद किसी भी वाहन से नैनीताल जा सकते है। दिल्ली से सीधे बसें भी चलती है। ठहरने के लिये यहाँ सस्ते होटल भी आराम से मिल जाते है।


लैंसडाउन
उत्तराखंड का छोटा हिल स्टेशन, लैंसडाउन। सबसे शांत जगह जो छुट्टीयाँ बिताने के लिये बहुत अच्छी है। लैंसडाउन हिमालय की चोटियों, बड़े ओक के जंगलों और शांत घाटियों से घिरा हुआ है। दिल्ली से मात्र 247 किमी दूर इस जगह बस, टैक्सी से जा सकते है।


जिम कॉर्बे
अगर आप वाइल्ड लाइफ का शौक रखते है तो आप कॉर्बेट नेशनल पार्क जाइये। आपके लिए यह एक आदर्श स्थान है। यहां जंगल सफारी, नेचर फोटोग्राफी, राफ्टिंग जैसी गतिविधियां की जा सकती हैं। दिल्ली से दूरी है 254 किमी। दिल्ली से जिम कार्बेट के लिये स्थानीय बसें हर थोड़े अन्तराल में चलती है।


जयपुर
दिल्ली से सिर्फ 269 किमी पर स्थित है जयपुर। यह अपने राजपूताना राजघराने और गौरव का प्रतीक है। यहाँ विशाल किले, शाही महल, मंदिर, बगीचे, स्थापत्य स्मारक और संग्रहालय हैं। यहाँ का भोजन भी काफी स्वादिष्ट है। खरीदारी के लिये जयपुर शिल्प दुनियाभर में विख्यात है। अन्तरराष्ट्रीय लोकप्रियता के कारण जयपुर, हवाई, रेलवे और राजमार्ग से जुड़ा हुआ है।

ग्वालियर
दिल्ली से 358 किमी दूर अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को संजोये हुए है ग्वालियर शहर। इस शहर में कला, वास्तुकला, वीरता और व्यंजनों की समृद्ध विरासत है। ग्वालियर अपने किले के लिए सबसे प्रसिद्ध है।यहाँ के किलों, महलों, मकबरों, मंदिरों में शानदार वास्तुकला है। दिल्ली से 358 किमी दूर ये शहर ट्रेन, बस आदि से जाया जा सकता है।

कुरुक्षेत्र
दिल्ली से 158 किमी यह शहर धर्मक्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है कुरुक्षेत्र। महाभारत का प्रसिद्ध कुरुक्षेत्र युद्ध यहाँ हुआ था। 'भगवद गीता की भूमि' के रूप में भी जाना जाता है। प्रतिष्ठित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय भी इसी शहर में स्थित है। यहाँ पहुंचने के लिये आप बस या टैक्सी आदि से आराम से पहुंच सकते है।

इस तरह से आप कम खर्चे और कम समय में घूम कर आ सकते है। अब अगर आपको दो दिन की भी छुट्टी मिले तो आप फौरन अपना बैग पैक करिये और निकल चलो घुमने।