
हमारे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दीवाने पूरे देश में तो हैं ही साथ ही साथ विदेशों में भी हैं। लोग केवल बॉलीवुड के कलाकारों के ही नहीं बल्कि फिल्मों में काम में ली जाने वाली लोकेशन के भी दीवाने होते हैं। मेरे लिए सबसे दिलचस्प बात यह है की परदे पर दिखने वाले ये कलाकार हमें अक्सर ऐसी जगहों की सैर करा देते हैं जहाँ हम जा नहीं सकते।हालंकि उन जगहों को घूमने का मजा तब और भी दुगना हो जाता है।जब आप उन्हें फिल्मों में देखकर खुद घूमने जाते हैं।
ऐसा ही कुछ मेरे संग हुआ मैंने बहुत से फिल्मों में प्रदर्शित एक कॉलेज देखा, जिसे देखने के लिए मैं उस कॉलेज के बारे में गूगल बाबा से जानकारी लेने लगा।जानकारी से पता चला मुझे की यह कॉलेज देहरादून में स्थित हैं। तो फिर क्या घुम्मकड़ प्रवृति जागी और मैं पहुंच गया उसे देखने को।


वन अनुसंधान संस्थान
देहरादून में स्थित वन अनुसंधान संस्थान भारत की सबसे बड़ी अनुसंधान संस्थान है और यह भारत के सबसे पुराने संथानों में से एक है।भारत में इसका निर्माण 1906 में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान किया गया। इस संस्थान की इमारत अपने ग्रीक-रोमन वास्तुशैली में बने हुए होने के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्घ है और यह वन अनुसंधान संस्थान 4. 5 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।यहाँ अनगिनत प्रयोगशालाएँ, एक पुस्तकालय, वनस्पति- संग्रहालय, वनस्पति-वाटिका, मुद्रण - यंत्र और प्रयोगिक मैदानी क्षेत्र हैं। जिन पर वानिकी शोध किया जाता है। यहां बस संग्रहालय और वैज्ञानिक जानकारी के अतिरिक्त ये पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र है।


वन अनुसंधान संस्थान जाकर हम क्या-क्या कर सकते हैं -
देहरादून शहर अपने पर्यटक स्थलों के लिए जाना जाता हैं। यहां कई स्थान आपको ऐसे मिलेंगे जो आपके मन को मोह लेंगे। लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि आप वन अनुसंधान संस्थान जा कर क्या क्या कर सकते हैं और वन अनुसंधान संस्थान टूरिस्ट की नजर से क्यों खास हैं।
वन अनुसंधान संस्थान में वानिकी से जुड़े हुये छह संग्रहालय बने हुए है। इन छह संग्रहालय में जंगल-विज्ञान, किट-विज्ञान, सामाजिक वानिकी, गैर-लकड़ी से बने वन उत्पाद, विकृति विज्ञान और लकड़ी की अलग-अलग किस्म का प्रदर्शन किया गया है। इस संस्थान में संग्रहालय के अलावा यहाँ बना हुआ उद्यान भी पर्यटकों के आकर्षण का विशेष केंद्र रहता है।




वन अनुसंधान संस्थान भारत का प्रमुख संस्थान होने के साथ-साथ एक दर्शनीय स्थल भी है। यह शांत बैठने के लिए, पहाड़ियों की सुंदरता को निहारने, फोटोग्राफी के लिए, क्वालिटी टाइम बिताने के लिए, वाइल्ड लाइफ को समझने के लिए परफेक्ट लोकेशन है।वनस्पति विज्ञान और जंगल विज्ञान से जुड़े हुए लोगों के लिए यह संस्थान किसी खजाने से कम नहीं है।आप वहां कैंटीन में स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं।
बॉलीवुड भी हैं दीवाना इस संस्थान की ख़ूबसूरती का
इस संस्थान की इमारत अपने ग्रीक-रोमन वास्तुशैली में बने हुए होने के कारण इसकी ख़ूबसूरती देखने लायक है और यह हर किसी को अपना दीवाना बना देता है। बॉलीवुड तो इस जगह का कुछ ज्यादा ही दीवाना हैं। फ़िल्म इंडस्ट्री की कुछ बड़ी फिल्मों का फिल्माकंन भी इसी वन अनुसंधान संस्थान में किया गया है।जैसे मैं हूं ना , स्टूडेंट ऑफ द ईयर और बहुत सारे वेब सीरीज का भी।





जानने योग्य बातें:-
वन अनुसंधान संस्थान के अंदर फोटोग्राफी पूरी तरह से प्रतिबंधित है।आप कैंपस में फोटोग्राफी कर सकते हैं।
एंट्री फीस-
. प्रवेश शुल्क: प्रति व्यक्ति 15 रूपए।
खुलने और बंद होने का समय-
. संग्रहालय का समय: सुबह 9.30 बजे - शाम 5 बजे।
. वन अनुसंधान संस्थान टूर टाइमिंग: सुबह 9 बजे - दोपहर 1 बजे और दोपहर 2:30 बजे - शाम 5:30 बजे।
कैसे पहुंचे
देहरादून रेलवे स्टेशन शहर को देश के सभी प्रमुख शहरों से जोड़ता हैं। रेलवे स्टेशन से बाहर निकल कर आप यहां चलने वाले ऑटो रिक्शा या टैक्सी से यहां तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
जॉली ग्रांट हवाई अड्डा यहां का निकटतम एयरपोर्ट हैं। एयरपोर्ट के बाहर से आपको टैक्सी या ऑटो रिक्शा आराम से मिल जायेगा।
देहरादून एनएच 72 के माध्यम से देश के अन्य प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग के जरिए बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। देहरादून में ISBT बस स्टैंड हैं आप इस बस स्टैंड पर उतर कर टैक्सी के माध्यम से यहां तक पहुंच सकते हैं।







पढ़ने के लिए धन्यवाद। अपने सुंदर विचारों और रचनात्मक प्रतिक्रिया को साझा करें अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो।