भारत में खाए जाने वाले कुछ अजीबोगरीब व्यंजन जिनके बारे में आप जान कर हैरान हो जाएंगे

Tripoto
7th Dec 2020
Photo of भारत में खाए जाने वाले कुछ अजीबोगरीब व्यंजन जिनके बारे में आप जान कर हैरान हो जाएंगे by Yadav Vishal
Day 1

खाने पीने की चीजों में लोग नए टेस्ट तलाशते हैं और नॉन-वेज के दीवानों की तो वैसे ही कमी नहीं है दुनिया में। लेकिन 'फियर फैक्टर' जैसे रियलिटी शो में जब अजीबोगरीब और घिनौने कीड़े मकौड़े किसी के सामने परोसे जाते हैं, तो आपको भी देखकर उलटी आती होगी। इसके बावजूद दुनिया के कुछ कोनों में कुछ ऐसी चीजें खाने में पसंद की जाती हैं जो आपने सपने में भी नहीं सोची होंगीं।

भारत में कई ऐसे व्यंजन बनाए जाते हैं जिनके बारे में सोचते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। यहां के मसालों से बने व्यंजन और स्वादिष्ट मिठाइयां बेहद सुगंधित होती हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ भारत में कुछ स्थानों पर ऐसे अजीबोगरीब व्यंजन खाए जाते हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह व्यंजन भारत के आम व्यंजनों से बिल्कुल अलग हैं और इन्हें पकाने का तरीका भी बेहद अजीब है। तो आइए जानते हैं भारत में खाये जाने वाला कुछ ऐसे अजीबो-गरीब भोजन के बारे में जिन्हें कुछ लोग खाना बेहद पसंद करते हैं।

फ्रॉग लेग्स -

यह भोजन मुख्यतः सिक्किम व्यंजनों का हिस्सा है जिसे लेपचास समुदाय के लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है; आपको बता दें कि यहां के लोग फ्रॉग लेक्स (मेंढक की टांग) को इसके औषधीय महत्व कारण भी खाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसे खाने के बाद पेचिश और अन्य पेट की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

Photo of भारत में खाए जाने वाले कुछ अजीबोगरीब व्यंजन जिनके बारे में आप जान कर हैरान हो जाएंगे by Yadav Vishal

कुत्ते का मांस -

डॉग लवर्स इस डिश नाम को सुनकर जरूर गुस्से में आ गए होंगे। आपको बता दें कि नागालैंड भारत में एक ऐसी जगह जहां पर कुत्ता,बकरी, सूअर, केकड़े और यहां तक की हाथी का मांस खाया जाता है, यहां पर कुत्ते के मांस को कई तरीकों से बनाकर खाया जाता है और यह व्यंजन आदिवासी समुदाय के लोगों का बेहद पसंदीदा खाना है। अगर आपको कुत्तों से प्यार करते हैं तो आप इस व्यंजन से दूर ही रहें।

Photo of भारत में खाए जाने वाले कुछ अजीबोगरीब व्यंजन जिनके बारे में आप जान कर हैरान हो जाएंगे by Yadav Vishal

ब्लैक राइस -

ब्लैक राइस या मेजिक राइस अपने पोषक तत्व के लिए बेहद प्रसिद्ध है। इस डिस की सबसे खास बात यह है कि यह पोस्टिक होने के साथ ही स्वाद से भरपूर भी होती है। ब्लैक राइस मुख्यतः केरल, मणिपुर और उत्तर बंगाल के कुछ क्षेत्रों में खाना पसंद किया जाता है। अगर आप चावल को किसी अन्य तरह से खाना चाहते हैं तो आप ब्लैक राइस का स्वाद ले सकते हैं। शाकाहारी लोगों को ही व्यंजन जरूर पसंद आएगा।

Photo of भारत में खाए जाने वाले कुछ अजीबोगरीब व्यंजन जिनके बारे में आप जान कर हैरान हो जाएंगे by Yadav Vishal

भांग के पकोड़े

भांग के पकौड़े,भांग की पत्तियों से बना एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है। आपको बता दें कि इस भोजन को बसंत ऋतु के मौसम के दौरान या फिर होली या शिवरात्रि जैसे खास भारतीय त्योहारों के दौरान बनाया जाता है। इस व्यंजन का स्वाद लेने के बाद लोग गानों के साथ झूमते और नाश्ते नजर आते हैं।

Photo of भारत में खाए जाने वाले कुछ अजीबोगरीब व्यंजन जिनके बारे में आप जान कर हैरान हो जाएंगे by Yadav Vishal

फान प्युत

यह भोजन भारत के सबसे अजीब व्यंजनों की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है।यह व्यंजन आलू से बनाया जाता है। आपको बता दें कि वैसे तो आलू को पूरे भारत में बहुत पसंद किया जाता है लेकिन यह डिश आपको थोड़ी अजीब लग सकती है। आपको बता दें कि इस व्यंजन को सड़े हुए आलुओं से तैयार किया जाता है। लेकिन इसके बाद भी लोग इसे बड़े स्वाद से खाते हैं।

Photo of भारत में खाए जाने वाले कुछ अजीबोगरीब व्यंजन जिनके बारे में आप जान कर हैरान हो जाएंगे by Yadav Vishal

Further Reads