गुलाबी शहर "जयपुर"

Tripoto
26th Jun 2019
Photo of गुलाबी शहर "जयपुर" by zeeshan1122
Day 1

जयपुर

केसरिया बालम आओ नी..पधारो म्हारे देश

जी हाँ आज हम बात करने वालें है राजस्थान के एक और  ऐसे शहर की जहाँ अगर कोई एक बार चले जाए तो बार-बार वहां खीचा चला जाता है| जयपुर , लगभग 30 लाख जनसँख्या वाला राजस्थान का एक छोटा सा शहर है…जो अपनी राजस्थानी शैली और गुलाबी रंग के लिए देश दुनियां में मशहूर है| आज हम आपको बताएँगे की जयपुर में घुमने लायक कोन-कोन सी जगहें हैं।

जयपुर घुमने का सबसे शानदार समय

वैसे तो हर मौसम में जयपुर कुछ नया ही दिखता है, लेकिन “अक्टूबर से मार्च” के बिच का समय जयपुर घुमने के लिए सबसे शानदार है| हल्की सर्दियों में बादलों के बिच शहर के किलों और महलों को देखना आपके लिए एक रोमांचक अनुभव बन सकता है| जयपुर पहुँचने के लिए आप रेलवे, सड़क और हवाई मार्ग का उपयोग कर सकते हैं|

जयपुर में घुमने वाली जगहें

आमेर का किला

आमेर जयपुर से लगभग 11 किलोमीटर दूर बसा एक छोटा सा शहर है जो ऊँचे पर्वतों पर बने अपने शानदार किले के के कारण जाना जाता है| एक रिपोर्ट के मुताबिक यहाँ हर रोज़ लगभग 5000 पर्यटक इस किले की खूबसूरती को देखने आते हैं| किले की दीवारें लाल पत्थरों और मार्बल से बनी हुई है|

आमेर के किले में चालीस खम्बो वाला एक शीश महल भी है जिसके बारे में कहा जाता है की अगर एक बार कोई यहाँ एक माचिस की तीली जला दे तो पूरा महल दीपावली जैसी रौशनी की तरह जगमगाने लगता है| इस किले की सबसे बड़ी विशेषता यह है, कि  यहाँ आने पर आम आदमी को भी राजाओं जैसी अनुभूति होती है| किले के निचे से हाथी आपको राजाओं की तरह किले तक ले जाते हैं! इस किले में “आमेर किले से जयगढ़ किले” के बिच एक सुरंग भी बनी हुई है जीसे युद्ध के समय सुरक्षित निकलने के लिए इस्तमाल किया जाता था|

हवा महल|

जयपुर का हवा महल अपने आप में बेजोड़ कला और राजपूती नक्काशी का एक बेजोड़ नमूना है| हवा महल का निर्माण महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था| कहते है, कि राजपूती महिलाऐं उस वक्त घुंघट और परदे में ही रहती थी, इस महल का निर्माण शहर में निकलने वाले जलसों और अन्य कार्यक्रमों को देखने के लिए करवाया था|

इस महल में कुल 152 खिड़कियाँ और जालीदार छज्जे हैं| बहार से देखने पर यह महल किसी  मधुमक्खी के छत्ते के सामान दिखाई देता है| यह पांच मंजिला महल पुराने शहर की मुख्या सड़क पर स्थित है| अगर आप सुबह के वक्त जयपुर पहुँचते हैं तो सबसे पहले हवा महल घुमें क्यों की सुबह की पहली किरण के साथ हवा महल को देखना एक रोमांचक अनुभव होता है|

जयगढ़ का किला|

जयगढ़ किले का निर्माण महाराजा जयसिंह ने 18 वि शब्ताब्दी में आमेर के किले की सुरक्षा के लिए करवाया था| इस किले में एशिया की सबसे बड़ी तोप आज भी रखी हुई है| यह किला, आमेर के किले से 2 किलोमीटर दूर चिल के टीले  पर लगभग 400 फुट की ऊंचाई पर स्थित है|

पहाड़ी पर स्थित होने के कारन इस किले से पुरे जयपुर शहर को देखा जा सकता है| विजयी किले के नाम से प्रसिद्द यह किला 3 किलोमीटर लम्बा और लगभग 1 किलोमीटर चौड़ा है| जयपुर शहर से जयगढ़ किला 10 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है|

सिटी पैलेस जयपुर|

सिटी पैलेस जयपुर शहर के बीचों-बिच स्थित एक महल है जिसका निर्माण महाराजा सवाई जय सिंह माधो ने सन 1729 में करवाया था| महल में जाने के तिन मुख्य दरवाजे हैं, जिन्हें भव्य रूप से सजाया गया है|

सिटी पैलेस परिसर में चन्द्र महल और मुबारक महल भी स्थित है| महल के एक हिस्से में आज भी शाही परिवार निवास करता है| सिटी पैलेस परिसर राजपूत, मुग़ल और यूरोपियन शैली के मिश्रण से बनाया गया है| सिटी पैलेस जयपुर रेलवे स्टेशन से महज 5 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है|

नाहरगढ़ किला|

जयपुर रेलवे स्टेशन से नाहरगढ़ किले की दुरी लगभग 19 किलोमीटर है| यहाँ बस और टेक्सी की सहायता से पहुंचा जा सकता है| नाहरगढ़ के किले की खास बात यह है कि इस किले को जयपुर शहर के हर कोने से देखा जा सकता है| रात में जब इस किले में लाइटिंग की जाती है तब इस किले को देखना अपने आप में एक रोमांचक अनुभव है|

जंतर मंतर जयपुर|

जयपुर रेलवे स्टेशन से जंतर मंतर की दुरी लगभग 5 किलोमीटर है| संगमरमर और लाल पत्थरों से बनाई गई इस वेद्यशाला का निर्माण महाराजा सवाई माधोसिंह जी ने करवाया था| हाल ही में इस वेद्यशाला को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जा चूका है| अगर आप सौर मंडल और खगोलीय उपकरणों में अच्छी खासी रूचि रखते है तो जयपुर का जंतर मंतर घूमना ना भूलें|

जल महल जयपुर|

जयपुर रेलवे स्टेशन से जल महल की दुरी लगभग 12 किलोमीटर है| जल महल जयपुर शहर की सागर झील के बिच में स्थित वास्तुकला का बेजोड़ उदाहरण है| जल महल तक पहुँचने के लिए आप नाव का सहारा ले सकते हैं| रात के समय जल महल और भी खुबसूरत दिखाई देता है| कहा जाता है की इस महल में राजपूत राजा अपनी रानियों के साथ समय बिताना पसंद करते थे| महल का सिर्फ उपरी हिस्सा दिखाई देता है, बाकि का हिस्सा पानी में डूबा रहता है|

यह थी जयपुर में घुमने वाली कुछ खास जगहें , हमें उम्मीद है आपको हमारी यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी

आमेर महल

Photo of गुलाबी शहर "जयपुर" by zeeshan1122

हवा महल

Photo of गुलाबी शहर "जयपुर" by zeeshan1122

जयगढ़ किला

Photo of गुलाबी शहर "जयपुर" by zeeshan1122

सिटी पैलेस

Photo of गुलाबी शहर "जयपुर" by zeeshan1122

नाहरगढ़ किला

Photo of गुलाबी शहर "जयपुर" by zeeshan1122

जंतर मंतर

Photo of गुलाबी शहर "जयपुर" by zeeshan1122

जल महल

Photo of गुलाबी शहर "जयपुर" by zeeshan1122

Further Reads