भारत के सबसे भूतिया होटेल जहाँ जाने से पहले आप कई बार सोचेंगे!

Tripoto

क्या आप ऐसे व्यक्ति हैं जिनके लिए डरावनी चीजों के लिए प्यार की कोई सीमा नहीं है? क्या आपका पसंदीदा शौक एक कमरे में खुद को लॉक कर एक डरावनी फिल्म देखना है? क्या आप यात्रा करते समय भी इसी तरह के रोमांच की तलाश करते हैं? आपको यह जानकर हैरानी होगा कि भारत में ऐसे कई होटल हैं जहाँ वास्तव में पूरी तरह से रोंगटे खड़े कर देने वाले रोमांच का वादा किया जा रहा है! भारत के कई होटलों में अनजान चीखों और अजीब वारदातों ने , मेहमानों और कर्मचारियों को डरा कर इन सभी होटलों को एक कुख्यात छवि दे दी है।

यहाँ भारत के कुछ सबसे लोकप्रिय भूतिया होटल हैं जो निश्चित रूप से कमजोर दिल वाले लोगों के लिए नहीं हैं!

1. मॉर्गन हाउस

कहाँ: चंद्रलोक, कालीम्पोंग

इतना डरावना क्या है: कालीम्पोंग के केंद्र में स्थित, मॉर्गन हाउस टूरिस्ट लॉज 1930 के दशक में जॉर्ज मॉर्गन द्वारा निजी निवास के रूप में बनाया गया था। ऐसा कहा जाता है कि मॉर्गन परिवार के सदस्यों ने लेडी मॉर्गन की असामयिक मौत के बाद घर खाली कर दिया। एक सरकारी गेस्ट हाउस के रूप में फिर से खोलने पर, सैलानियों को एहसास हुआ कि मॉर्गन परिवार तो चला गया था, फिर भी लेडी मॉर्गन की आत्मा ने संपत्ति का पीछा करना जारी रखा। कई मेहमानों ने लकड़ी की मंजिल पर ऊँची एड़ी में चलने वाली महिला की अजीब आवाजों की शिकायत की है, भले ही वहाँ कोई भी नहीं था!

2. बृजराज भवन पैलेस होटल

कहाँ: नयापुरा, कोटा

इतना डरावना क्या है: ब्रिटिश राज के दिनों में कोटा का यह विरासत होटल मेजर बर्टन के निवास के रूप में काम करता था। 1857 की विद्रोह के दौरान, इमारत के केंद्रीय हॉल में बर्टन और उनके परिवार की मौत हो गई थी। वर्ष 1980 में किले को एक होटल के रूप में फिर से खोल दिया गया, जिसके बाद मेहमानों ने दावा किया कि वे रात में अलौकिक शक्तियों से प्रेतवाधित थे। कोटा की रानी ने भी स्वीकार किया कि उन्होंने भी इस भूत का अनुभव किया था!

3. फर्नहिल्स रॉयल पैलेस

कहाँ: ऊटी

इतना डरावना क्या है: ऊटी में सबसे ज्यादा पहचानने मशहूर जगहों में से एक ये होटल, 2002 में बॉलीवुड की डरावनी फिल्म, राज़ की शूटिंग के बाद के बाद से फर्निहिल्स पैलेस खबरों में रहा है। ऐसा कहा जाता है कि फिल्मांकन के दौरान, कोरियोग्राफर सरोज खान समेत कई क्रू सदस्यों को उनके ऊपर की मंजिल पर फर्नीचर खिसकने की आवाज़ के कारण एक रात परेशान किया गया था। फिल्म क्रू ने उसमें सोने का फैसला किया क्योंकि वे रात में देर से होटल के कर्मचारियों को नहीं ढूंढ पाए। अगली सुबह, जब क्रू के लोगों ने इसके बारे में रिसेप्शन को बताया तो उन्हें और अधिक डरावनी प्रतिक्रिया मिली - रिसेप्शन स्टाफ ने बताया कि होटल में कोई पहली मंजिल नहीं थी!

4. द ताजमहल पैलेस

कहाँ: कोलाबा, मुंबई

इतना डरावना क्या है: हाँ, यह अवास्तविक लग सकता है लेकिन भारत के सबसे प्रतिष्ठित होटलों में से एक, मुंबई का ताजमहल पैलेस वास्तव में प्रेतवाधित है! ऐसा कहा जाता है कि शुरुवाती ब्लूप्रिंट बनाने के बाद होटल के मुख्य वास्तुकार डब्ल्यूए चैंबर्स इंग्लैंड लौट आए थे। लौटने पर, उन्होंने पाया कि पूरा होटल विपरीत दिशा में बनाया गया था, इस विचार ने उन्हें तबाह कर दिया। चैम्बर इतने उदास थे कि उन्होंने होटल परिसर में आत्महत्या की। इन सभी वर्षों के बाद भी, स्टाफ के सदस्यों और मेहमानों ने शिकायत की है कि वे अभी भी चैंबर के भूत को होटल के पुराने हिस्से में घूमते हुए देखते हैं।

5. होटल लेकव्यू

कहाँ: वेस्ट लेक रोड, ऊटी

इतना डरावना क्या है: अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो वास्तव में डरावना अनुभव करने की तलाश में है, तो आपको ऊटी के होटल लेकव्यू में एक रात गुज़ारनी चाहिए! हरे रंग की पहाड़ियों के बीच स्थित यह डरावना होटल इसकी असाधारण गतिविधियों के लिए कुख्यात है। बिस्तर की चादरों के उड़ने से ले के पूर्णिमा की रातों पर रोने की आवाज़ तक मेहमानों ने यहाँ सब कुछ अनुभव किया है! इतना ही नहीं, स्थानीय लोग इस संपत्ति के मनहूस होने की बात करते हैं। यह एक ऐसी जगह है जहाँ सूर्यास्त के बाद ना ही जाएँ तो बेहतर है!

यात्रा के दौरान क्या आपने कभी भूतिया अनुभव किया है? वो कहाँ था और कैसा था? Tripoto समुदाय के साथ अपनी इन कहानियों को साझा करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads