क्रिसमस के धमाकेदार सेलिब्रेशन के लिए जा रहे हैं गोवा, तो इन चीजों को करना बिल्कुल भी न भूलें

Tripoto
20th Dec 2021
Photo of क्रिसमस के धमाकेदार सेलिब्रेशन के लिए जा रहे हैं गोवा, तो इन चीजों को करना बिल्कुल भी न भूलें by Smita Yadav
Day 1

भारत में क्रिसमस सेलिब्रेशन की गोवा से अच्छी जगह कोई हो ही नहीं सकती। गोवा में क्रिसमस बेहद शानदार तरीके से मनाया जाता है। पूरे फेस्टिवल वीक के दौरान हर तरफ लोग यहाँ जश्न में डूबे दिखाई देते हैं। इस दौरान पूरे गोवा को सजाया जाता है। हर तरफ मस्ती करते हुए लोग नजर आते हैं। इन सबके अलावा यहाँ के पारंपरिक भोजन की खुशबू आपको मंत्र मुग्ध कर देगी। गोवा में क्रिसमस और नए साल के सेलिब्रेशन का इंतजार सैलानियों को पूरे साल रहता हैं। यहाँ हम आपको गोवा में क्रिसमस सेलिब्रेट कैसे करें, इसके बारे में कुछ टिप्स दे रहे हैं। जिसका ध्यान आप ज़रूर रखें ताकि आपका सेलिब्रेशन भी धमाकेदार हो और जिसे आप हमेशा याद रखें।

सुहावने मौसम में लीजिए क्रिसमस के जश्न का आनंद

Photo of क्रिसमस के धमाकेदार सेलिब्रेशन के लिए जा रहे हैं गोवा, तो इन चीजों को करना बिल्कुल भी न भूलें by Smita Yadav

सर्दियों में गोवा का मौसम सुहावना होता है। पर्यटक यहाँ क्रिसमस के जश्न को मनाने आते हैं। कुछ पर्यटक यहाँ क्रिसमस और नए साल के लिए आते है। दरअसल, इन दिनों गोवा को क्रिसमस के लिए खास तरीके से सजाया जाता है। गोवा में क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं। तो आप भी जब गोवा आए तो यहाँ के सुहावने मौसम का आनंद ज़रूर उठाए।

नाइट पार्टी का आनंद

Photo of क्रिसमस के धमाकेदार सेलिब्रेशन के लिए जा रहे हैं गोवा, तो इन चीजों को करना बिल्कुल भी न भूलें by Smita Yadav

गोवा अपनी पार्टियों के लिए दुनियाभर में फेसम है। यहाँ की नाइट पार्टी बेहद शानदार होती है। कुछ लोग बीच के किनारे पार्टी का लुत्फ उठाते हैं, तो वहीं कुछ लोग गोवा के क्लब्स में पार्टी का आयोजन करते हैं। रात की जगमगाती रोशनी में समुंदर किनारे आयोजित पार्टी की रौनक गोवा की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। क्रिसमस के दौरान आप गोवा में आयोजित होने वाली पार्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं। गोवा में पार्टी के लिए यह समय बेस्ट होता है। इस दौरान सैलानियों की काफी भीड़ होती है। तो अगर आप भी इस क्रिसमस गोवा जा रहें हैं तो वहाँ की नाइट पार्टीज का आनंद ज़रूर उठाए।

बीच किनारे करें पार्टी

Photo of क्रिसमस के धमाकेदार सेलिब्रेशन के लिए जा रहे हैं गोवा, तो इन चीजों को करना बिल्कुल भी न भूलें by Smita Yadav

कोई गोवा आए और बीच पर पार्टी करे ऐसा नहीं हो सकता है। क्रिसमस और नए साल पर लोग बीच पर रात भर पार्टी करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग बीच किनारे बोनफायर का भी लुत्फ उठाते नजर आते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ बीच पर कुछ क्वॉलिटी टाइम बिताना चाहते हैं, तो यह समय काफी सही है। यहाँ लोगों में नए साल का एक अलग तरह का उत्साह नजर आता है। गोवा में सूर्योदय देखने का भी एक अलग आनंद होता है। समुद्र में चमचमाती सूरज की रोशनी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है।

मिडनाइट मास में हों ज़रूर शामिल

Photo of क्रिसमस के धमाकेदार सेलिब्रेशन के लिए जा रहे हैं गोवा, तो इन चीजों को करना बिल्कुल भी न भूलें by Smita Yadav

गोवा में कई सारे खूबसूरत और ऐतिहासिक चर्च हैं, जिन्हें क्रिसमस के लिए खास तौर पर सजाया जाता है। क्रिसमस के दौरान इनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। प्रेयर के लिए आप चर्च जा सकते हैं, जहाँ आपको सुकून का एहसास होगा। चर्च के मिडनाइट मास में शामिल होने से अच्छा क्रिसमस सेलिब्रेट करने का कोई तरीका नहीं हो सकता। कैरॉल्स गाते हुए आप ईसा मसीह का जन्मदिन मनाने के लिए किसी भी चर्च में जा सकते हैं

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads