![Photo of ट्रेन यात्राओं से है प्यार तो इन 6 ट्रेनों की यात्रा करना न भूलें by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1607408726_1.jpg)
यात्राएं सिर्फ समानताएं नहीं लाती बल्कि बहुत कुछ जानने, समझने और देखने का मौका देती हैं। हवाई यात्राएं उबाऊ और थका देने वाली होती हैं। अगर आप पहली बार फ्लाइट पर नहीं बैठ रहे हैं तो आपके लिए कुछ नया नहीं होता है। पूरे सफर में एक जैसा ही नजारा दिखाई देता है। शायद इसलिए हम रेल का रूख करता है। रेलवे सिर्फ यात्रा करने का जरिया नहीं बल्कि संचार तंत्र है। यहाँ जाने कितनी कहानियाँ रोज घूमती-रहती हैं। ट्रेन से बाहर का नजारा भी बदलता रहता है, जो इसको और खास बना देता है। 1800 के दशक में हमारे पूर्वजों ने ट्रेन यात्रा शुरू की थी जो आज भी उतनी ही रोमांच से भरी हुई है।
ट्रेन की सीट पर बैठकर हर पल गुजरते खूबसूरत नजारों को देखना, जो हमें एक जगह से दसरी जगह के बीच में मिलते हैं। हर घुमक्कड़ ऐसे ही ट्रेन यात्राओं को जरूर करना चाहता है जिसमें वो पेन और डायरी के साथ इन धीमे चलते दृश्यों को देख सके। आपको भी ऐसे ही अनुभवों के लिए दुनिया की कुछ रेल यात्राओं को करना चाहिए। इसके लिए हमने उन ट्रेन यात्राओं की लिस्ट बनाई है जिसमें बैठकर आप दुनिया के सबसे खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं।
1. ट्रांस-साइबेरियन रेल यात्रा
ये ट्रेन यात्रा 6 दिन लंबी है लेकिन अगर आप वाकई घुमक्कड़ हैं तो ऐसी यात्रा में आपको बिल्कुल भी बोरियत नहीं होगी। ट्रेन के आरामदायक केबिन में बैठकर आप दुनिया के शानदार नजारे, लजीज खाने के साथ देख पाएंगे। ट्रेन की खिड़की आपके लिए कुछ दिनों के लिए मिनी थिएटर बन जाता है। जिसके बदलते नजारे आपको किसी मूवी की तरह लगेंगे।
गोल्डन ईगल ट्रांस-साइबेरियन एक्सप्रेस मास्को को रूस के पश्चिमी भाग में और पूर्व में व्लादिवोस्तोक से जोड़ता है। बिना दूसरी ट्रेन को बदले ये ट्रेन यात्रा दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन जर्नी है। ट्रांस-साइबेरियन रेल यात्रा के दौरान आप रूस के विशाल रहस्यमयी और शानदार भूगोल के गवाह बनते हैं। जिसमें आप यूराल पर्वत और बैंकुठ झील के खूबसूरत दृश्य को देख सकते हैं। किसी खूबसूरत ट्रेन यात्रा को करने के लिए ट्रांस-साइबेरियन रेल यात्रा परफेक्ट है।
सुझावः अगर आप 10,700 किमी. लंबी ट्रेन यात्रा को करना चाहते हैं तो इसके लिए इस रूट को फाॅलो करेंः लंदन - पेरिस - मास्को - व्लादिवोस्तोक।
कुल दूरीः लगभग 9,288 किमी.
कब जाएंः सितंबर से नवंबर तक
अवधिः 6 दिन
जगहः रूस
ट्रेन का किरायाः इस ट्रेन यात्रा में लगभग 25,530 रुपए खर्च होंगे। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए रूसी रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करें।
2. शिंकानसेन्स यात्रा- जापानी बुलेट ट्रेन
सभी ट्रेन यात्राएं धीमी नहीं होती हैं। कुछ ट्रेन यात्राएं बहुत तेज होती हैं जंबो जेट की तरह। ऐसी ही ट्रेन यात्रा है शिंकानसेंस ट्रेन। लगभग 400 किमी. प्रति घंटा से चलने वाली ये बुलेट ट्रेन कई शहरों और पहाड़ों से होकर गुजरती है। अगर आप थ्रिल और रोमांचक का अनुभव करना चाहते हैं तो आपको ये ट्रेन यात्रा जरूर करनी चाहिए। ये बुलेट ट्रेन कभी लेट नहीं होती है और कभी देरी होती तो ज्यादा से ज्यादा 30 सेंकेंड के लिए।
एक बार जब आप प्लेफाॅर्म से ट्रेन में चढ़ जाएंगे तो आप एक अलग ही दुनिया में पहुँच जाएंगे। ये ट्रेन माउंज फुजी जैसे शहरों से गुजरती ही पहाड़ों की ओर जाती है। इस ट्रेन में यात्रा करने पर आपको लगेगा कि आप किसी फ्लाइट में बैठ हों। जिनको ट्रेन यात्रा करना पसंद है उनके लिए शिंकानसेंस जापानी बुलेट ट्रेन यात्रा बिल्कुल परफेक्ट है।
ट्रेन रूटः शिंकानसेंस ट्रेन कई रूट पर चलती है लेकिन सबसे फेमस रूट टोक्यो से ओसाका और टोक्यो से नागोना तक का है।
कब जाएंः मार्च से मई और सितंबर से नवंबर
अवधिः लगभग 2.5 घंटे
जगहः जापान
किरायाः इस ट्रेन यात्रा में 9,181 रुपए खर्च होंगे। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
3. इंडियन पेसिफिक रेल यात्रा
लगभग सभी ऑस्ट्रेलियाई शहरों के करीब समुद्र तट के किनारे होने की वजह से इन सारी जगहों को घुमक्कड़ देख चुके हैं। ऐसे में आप नई जगह और नये अनुभवों से रूबरू होना चाहेंगे। सिडनी और पर्थ के बीच चलने वाली इंडियन पैसिफिक रेल बेहतरीन नजारों को देखने का मौका देती है। तीन दिन तक का ये रेल एडवेंचर आपको आस्ट्रेलिया की अनदेखे पक्ष को दिखाता है। इस ट्रेन यात्रा में आप हिन्द महासागर, प्रशांत महासागर, ब्लू माउंट्रेन और सूर्यास्त के नजारे देखने को मिलते हैं।
सुझावः ये ट्रेन यात्रा ब्रोकन हिल, एडीलेड और कलरगुली के नजारे देखने को मिलेंगे।
कुल दूरीः लगभग 4,352 किमी.
कब जाएंः सितंबर से दिसंबर तक
अवधिः लगभग 3 दिन
जगहः ऑस्ट्रेलिया
किरायाः इस रेल यात्रा का किराया 1,36,664 रुपए से 1,47,176 रुपए है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
4. अफ्रीका में ब्लू ट्रेन जर्नी
अगर आप एक बेहतरीन ट्रेन यात्रा करना चाहते हैं तो आपको दक्षिण अफ्रीका की ब्लू ट्रेन की यात्रा जरूर करनी चाहिए। जब होलिडे वीकेशन की बात आती है तो दक्षिण अफ्रीका आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगा। दक्षिण अफ्रीका की ब्लू ट्रेन केपटाउन से प्रिटोरिया के बीच चलती है। जिसमें आपको कई खूबसूरत टूरिस्ट स्पाॅट देखने का मिलेंगे।
जब हम खिड़की से खूबसूरत नजारों को देखते हैं तो ये ट्रेन यात्रा यादगार बन जाती है। ट्रेन के अंदर जितनी भव्यता है उससे कहीं ज्यादा खूबसूरती बाहर है। आप इस ट्रेन यात्रा में टेबल माउंट्रेन, विशाल वाइनयार्ड, वाइल्डलाइफ जैसी सुंदर जगहों को देखने का मौका मिलेगा।
दूरीः लगभग 1,600 किमी.
कब जाएंः सितंबर से नवंबर
अवधिः लगभग 31 घंटे
जगहः दक्षिण अफ्रीका
किरायाः इस ट्रेन को किराया 1,04,366 रुपए है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर यहाँ क्लिक करें।
5. हिमसागर एक्सप्रेस
भारत विविध संस्कृतियों और नजारों से भरा हुआ देश है। आप भारत के जिस हिस्से में जाएंगे आपको एक अलग ही दुनिया मिलेगी। हर जगह दूसरी जगह से बहुत अलग है। अगर आप भारत को एक ट्रेन के जरिए देखना है तो आपको हिमसागर एक्सप्रेस की यात्रा करनी चाहिए। कटरा और कन्याकुमारी के बीच चलने वाली हिमसागर एक्सप्रेस भारत के 12 राज्यों से होकर गुजरती है। विवेक एक्प्रेस के बाद हिमसागर एक्सप्रेस भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है। ये ट्रेन आपको एक खिड़की से भारत की अलग-अलग सुंदर नजारों को देखने का मौका देती है।
दूरीः लगभग 3,715 किमी.
कब जाएंः अक्टूबर से दिसंबर
अवधिः 72 घंटे
जगहः भारत
किरायाः भारत की इस ट्रेन में सफर करने के लिए स्लीपर कोच के 1 हजार रुपए और एसी-3 टियर के लिए 2,610 रुपए देने होंगे। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
6. कनाडा की रेल यात्रा
क्या आप बर्फ और देवदार के जंगलों के बीच से गुजरने वाली रेल यात्रा को कर सकते हैं? इस रेल यात्रा में आप खिड़की से खूबसूरत झील, बर्फीले पहाड़ और सुंदर शहरों के नजारों को देखक सकते हैं। इसके लिए आपको कनाडा की रेल यात्रा करनी चाहिए। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश की सुंदता देखने के लिए आपको ये यात्रा जरूर करनी चाहिए। ये ट्रेन टोरंटों से वैंकवूर के बीच चलती है। इस यात्रा में आपको कनाडा की झीलें, पहाड़ी और खेतों के सुंदर नजारों को देख सकते हैं। आपको जिंदगी में एक बार जरूर इस ट्रेन की यात्रा करनी चाहिए।
दूरीः लगभग 4,466 किमी.
कब जाएंः सितंबर से दिसंबर
समयः चार दिन
जगहः कनाडा
किरायाः इस रेल यात्रा का किराया 24,473 रुपए से शुरू होकर 2,35,994 रुपए तक होता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर यहाँ क्लिक करें।
क्या आपने इन ट्रेनों की यात्रा की है? अपने सफर के अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।
ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।