हिमालय की 7 माउंटेन झीलें, जिनके आगे फीकी है हर जगह की सुंदरता

Tripoto
Photo of हिमालय की 7 माउंटेन झीलें, जिनके आगे फीकी है हर जगह की सुंदरता by Rishabh Dev

कहते हैं कि हिमालय जैसा ऊँचा और खूबसूरत कोई भी नहीं है। हिमालय में देखने के लिए इतना कुछ है कि हर साल लाखों लोग इन्हीं पहाड़ों में फिरते रहते हैं। भारत में हर घूमने वाला व्यक्ति हिमालय के पहाड़ों में विचरना चाहता है। इन्हीं हिमालय में खूबसूरत झीलें हैं, जिन्हें माउंटेन लेक भी कहा जाता है। इनकी खूबसूरती के आगे स्विट्जरलैंड की सुंदरता फीकी लगेगी। ऐसे खूबसूरत नजारे दुनिया में आपको कहीं नहीं मिलेंगे। आपको पहाड़ों में स्थित इन झीलों को देखने जरूर जाना चाहिए।

भारत की चुनिंदा माउंटेन लेक:

1- रूपकुंड लेक

उत्तराखंड में एक शानदार जगह है, रूपकुंड। यहाँ पर रूपकुंड लेक भी है। ये उत्तराखंड की सबसे ऊँचाई पर स्थिल झीलों में से एक है। रूपकुंड लेक को रहस्मयी झील भी कहा जाता है क्योंकि कई साल पहले यहाँ पर मानव कंकाल मिले थे। रूपकुंड लेक वाकई में बेहद खूबसूरत झील है। यहाँ से आपको त्रिशूल पीक का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। आपको इस झील को देखने जरूर जाना चाहिए।

2- सूरज ताल

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में स्थित सूरज ताल भारत की तीसरी सबसे बड़ी झील है। सूरज ताल का शाब्दिक अर्थ है, सूर्य देवता की झील। हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में बारालाचा दर्रे के पास सूरज ताल है। समुद्र ताल 4,950 मीटर की ऊँचाई पर स्थित ये लेक बेहद खूबसूरत है। पहाड़ों से घिरी इस झील को देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। आपको एक बार यहाँ जरूर जाना चाहिए।

3- त्सोंगमो लेक

ऊँचाई पर स्थित झीलों की खूबसूरती की बात ही कुछ और होती है। हिमालय में ऐसी ही एक शानदार झील है, त्सोंगमो लेक। सिक्किम में स्थित त्सोंगमो लेक समुद्र तल से 3,753 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। नाथुला पास के पास स्थित ये झील चारों तरफ से सुंदर पहाड़ों से घिरी हुई है। सर्दियों में ये झील जमी रहती है। अलग-अलग मौसम में त्सोंगमो लेक अपना रंग बदलती रहती है। यहाँ के लोगों के लिए ये झील बहुत पवित्र है।

4- चंद्रताल लेक

चन्द्रताल लेक हिमाचल प्रदेश की सबसे सुंदर और फेमस झीलों में से एक है। हिमाचल प्रदेश के स्पीति जिले में 4,250 मीटर की ऊँचाई पर स्थित चन्द्रताल लेक हर घूमने वाले व्यक्ति की बकेट लिस्ट में है। इस झील का आकार अर्धचांद की तरह है। इसी वजह से इसका नाम चंद्रताल पड़ा। चन्द्रताल का शाब्दिक अर्थ है, चांद की झील। इस झील का पानी इतना साफ है कि शीशे की तरह चमकता है।

5- गुरुडोंगमार लेक

प्राकृतिक सौंदर्य और खूबसूरती से सरोबार है, सिक्किम। इसी राज्य में एक बेहद सुंदर लेक है, गुरुडोंगमर लेक। यहाँ आकर आपको धरती पर ही स्वर्ग जैसा एहसास होगा। समुद्र तल से 5,439 मीटर की ऊँचाई पर स्थित गुरुडोंगमार लेक दुनिया की सबसे ऊँची झीलों में से एक है। बर्फ के पहाड़ों से ढंकी ये लेक वाकई में बेहद सुंदर है।

6- हेमकुंड लेक

उत्तराखंड में भी कई खूबसूरत झीलें हैं। उन्हीं में से एक है, हेमकुंड लेक। हेमकुंड लेक उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। समुद्र तल से 15,200 फीट की ऊँचाई पर स्थित इस झील तक पहुंचने के लिए आपको एक लंबा ट्रेक करना पड़ेगा। हेमकुंड लेक का पानी साल में 8 महीने में जमा रहता है। इस शानदार लेक को आप गर्मियों में देख सकते हैं।

7- केदार ताल

केदार ताल उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत और रहस्मयी झील के लिए जानी जाती है। उत्तरकाशी जिले में स्थित केदाल ताल समुद्र तल से 5,000 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है और गंगोत्री से सिर्फ 18 किमी. की दूरी पर है। केदार ताल से आप थलयासागर चोटी को आसानी से देख सकते हैं। ये झील जितनी खूबसूरत है, यहाँ पहुंचने का रास्ता उतनी ही दुर्गम है। आपको इस झील को देखने के लिए एक बार जरूर आना चाहिए।

क्या आपने कभी इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads