
गर्मी धीरे धीरे बीत रही है और मानसून ने देश के कई इलाकों में दस्तक देना शुरू कर दिया है। यदि आप गर्मियों में कहीं घूमने नहीं जा पाएं हैं तो आइए आपको बताते हैं मॉनसून में घूमने लायक ऐसी जगहें, जहाँ आप ट्रेकिंग कर भी सकते हैं। और अपनी इच्छा अनुसार घूम भी सकते हैं। मानसून का मौसम साल का ऐसा समय होता है, जिसमें हर तरफ हरा-भरा वातावरण हो जाता है। बहुत से लोग ऐसे होते जो मानसून में अपने घर के अंदर घुसे रहते हैं और कई लोग ऐसे होते हैं जो मानसून में घूमना बेहद पसंद करते हैं।
मानसून का मौसम प्रकृति की सुंदरता को देखने का सबसे अच्छा समय होता है। भारत एक देश है जो भारत में मानसून में घूमने की जगहों से भरा हुआ है। अगर आप इस मौसम में प्रकृति के अद्भुत नजारों को देखना चाहते हैं तो भारत में कई पर्यटन स्थलों सैर कर सकते हैं ये जगहें घूमने की बेहतरीन जगहों के साथ ही साथ बेहतरीन मॉनसून ट्रैक्स के लिए भी जानी जाती हैं। तो आइए जानते हैं।
वैली ऑफ फ्लॉवर्स

हिमाचल प्रदेश की तरह उत्तराखंड की भी हर जगह पर्यटकों के लिए सबसे सुंदर जगह है। लेकिन मानसून में वैली ऑफ फ्लॉवर्स की बात ही कुछ और है। दरअसल, फूलों की घाटी से गुजरने वाला यह ट्रैक आपके रोमांच को और बढ़ा देता है। यह बेहद ही खूबसूरत है। वैली ऑफ फ्लावर्स एक नेशनल पार्क है। यह नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के कोर ज़ोन में आता है। कुदरत ने इस जगह को बेतहाशा खूबसूरती बख्शी है। यहाँ की खास बात यह है कि इस ट्रैक पर 500 से ज्यादा अलग-अलग किस्मों के खूबसूरत फूल उगते हैं। यहाँ जून से अक्टूबर के बीच जाना सबसे शानदार मौसम होता है। ट्रैक रूट गोविंदघाट से शुरू होकर अलकनंदा नदी के किनारे से होकर घनघरिया तक 13 किमी की दूरी तक पहुंचता है। वैली ऑफ फ्लॉवर्स यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट है।
हम्प्टा दर्रा, हिमाचल प्रदेश

वैसे तो पूरा हिमाचल प्रदेश ही भारत के बेहतरीन हिल स्टेशन के लिए मशहूर है। लेकिन आप एडवेंचर और ट्रेकिंग के शौकीन हैं तो फिर आपको हिमाचल प्रदेश में हम्प्टा वैली आपकी राह देख रही है। हम्प्टा दर्रा लेह-मनाली राजमार्ग पर मनाली से स्पीति घाटी ले जाता है। यह देश के बेहतरीन क्रॉसओवर ट्रैक में से एक है। लाहौल और कुल्लू की शानदार घाटियों से गुजरने वाला ट्रैक 4 दिन का है। यहाँ जाना आसान है आप हिम्मत करें तो और भी आसान हो जाएगा।
कुद्रेमुख

उत्तर की ऊंची पहाड़ियों पर यदि आप घूम आए हों तो फिर देश के निचले हिस्से यानी की दक्षिण में कर्नाटका का कुद्रेमुख आपके लिए सबसे बेहतरीन ट्रैक हो सकता है। घने जंगल, मैदानी घास वाले लंबे चौड़े इलाकों और वॉटर फाल्स के बीच गुजरना आपके लिए बेहतरीन अनुभव हो सकता है। हालांकि यहाँ नवंबर से फरवरी के बीच जाना एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।
यमथांग वैली और जीरो पॉइंट, सिक्किम

नॉर्थ ईस्ट में सिक्किम घूमने के लिहाज से एक खूबसूरत राज्य है। यदि गर्मियों में यहाँ आना शेष रह गया है तो जून से लेकर अक्टूबर तक आप यहाँ आ सकते हैं। ट्रैकरर्स के लिए यमथांग वैली और जीरो पॉइंट जबर्दस्त रोमांचक जगहे हैं। हालांकि यहाँ आना इतना आसान नहीं है यह ट्रैक यमथांग घाटी से जीरो पॉइंट तक लाथुंग से गुजरता है। यहाँ से निकलते हुए आपको शानदार जलप्रपातों, बौद्ध मठों और रंगबिरंगी अभयारण्य देखने को मिलेंगे। यहाँ आना एक यादगार अनुभव होेगा।
सिंहगढ़ किला, सह्याद्री पर्वतमाला

मॉनसून के आते ही महाराष्ट्र की कुछ जगहें ट्रैकर्स के लिए पसंदीदा जगहें होती हैं। दरअसल, महाराष्ट्र में एक-दो नहीं बल्कि कई रोमांचक ट्रैक्स हैं। यह ऐसे ट्रैक्स हैं जो बारिश में और भी खूबसूरत बन जाते हैं। ऐसे ही सिंहगढ़ किला देखने लायक है यह पुणे के पास स्थित है और समुद्र सतह से 4,320 फीट ऊपर है। यह किला पुणे से करीब 90 मिनट का ट्रैक है। खास बात यह है कि जो नई ट्रेकिंग करना सीख रहे हैं उनके लिए सबसे बेहतरीन प्लेस है।
क्या आपने भी इन जगहों में से किसी जगह की यात्रा की हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।