मनाली के पास ये खूबसूरत झरना जिसके बारे में आज भी नहीं जानते हैं पर्यटक

Tripoto
3rd Jun 2023
Photo of मनाली के पास ये खूबसूरत झरना जिसके बारे में आज भी नहीं जानते हैं पर्यटक by Priya Yadav

छुट्टियां बिताने के लिए लोग अकसर पहाड़ी जगहों का चुनाव करते है, जिसका कारण है वहां की प्रकृति। शहर के शोर से दूर लोग शांति की तलाश में कुछ पल बिताने के लिए वहां जाते है।जब भी पहाड़ का जिक्र होता है तो सबसे पहला नाम हिमाचल प्रदेश का आता है वहां के शिमला,मनाली तो भारत के सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां हर मौसम में सैलानियों की भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन यहां आस पास अभी भी ऐसे बहुत से पर्यटन स्थल है जो पर्यटकों की नजरो से बची हुई है। आज हम आपको मनाली के एक ऐसे ही छुपारुस्तम जगह के बारे में बताएंगे जहां बहुत कम ही लोग पहुंचते हैं।आप अपनी मनाली यात्रा के दौरान इस जगह को एक्सप्लोर करना बिलकुल भी न भूले।

Photo of मनाली के पास ये खूबसूरत झरना जिसके बारे में आज भी नहीं जानते हैं पर्यटक 1/1 by Priya Yadav

रहला जलप्रपात

रहला जलप्रपात मनाली शहर से 27 किमी की दूरी स्थित है।यह खूबसूरत वाटरफॉल 2501 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ये वाटरफॉल करीब 50 फीट ऊंचाई से गिरता है और देखने में बेहत खूबसूरत लगता है।यह वाटरफॉल मनाली में स्थित रोहतांग दरे के रास्ते में स्थित है। कहा जाता है की इस वाटरफॉल की उत्त्पति ग्लेशियरों के कारण हुई है।झरने के आस पास बहुत की मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं।चारो तरफ़ बर्फ और खूबसूरत वादियों में स्थित यह झरना एक बहुत ही खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है।यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण पर्यटकों का मन मोह लेती है।

रहला फॉल्स पर क्या करें

रहला फॉल एक खूबसूरत घने जंगलों के बीच पहाड़ी पर स्थित है आप चाहे तो यहां तक ट्रेक कर सकते है जोकि गुलाबा से शुरू होगी।रास्ते में कुछ दूर आपको हाईवे पर भी चलना होगा और फिर जंगल के बीच से पहाड़ी पर जहां यह फॉल है।झरने के साफ स्वच्छ पानी में आप नहा भी सकते है।इसके अलावा आस पास का लोकेशन फोटोग्राफी करने वालो के लिए उपयुक्त है।वाटरफॉल के पास कई दुकाने भी हैं जहां आप चाय,कॉफी और कुछ स्नैक्स खरीद सकते है।

रहला फॉल घूमने का सबसे अच्छा समय

इस वाटरफॉल पर जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून के बीच होता है।इस समय यहां मौसम ज्यादा ठंडा नहीं होता है, इसलिए आप यहां आकर इस खूबसूरत झरने का आनंद ले सकते हैं, और आप चाहें तो इस झरने में नहा भी सकते हैं।मार्च से जून के बीच आसपास के पहाड़ों की बर्फ पिघलने लगती है जिस से यह वाटर फॉल और भी खूबसूरत दिखाई देता है क्योंकि इस समय झरने का पानी अपने पूरे प्रवाह से नीचे गिर जाता है।सर्दियों के मौसम में आपको यहां नवंबर से फरवरी के बीच नहीं आना चाहिए, क्योंकि यह झरना बेहद ठंडे मौसम के कारण जम जाता है और यहां के रास्ते भी बंद रहते हैं।

कैसे पहुंचें?

फ्लाइट से: अगर आप हवाई मार्ग से यहां आना चाहते है तो आपको बता दे कि यहां का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा भुंतर हवाई अड्डा जो भुंतर शहर में है।हवाई अड्डे को कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे के रूप में भी जाना जाता है और एक किलोमीटर से अधिक लंबा रनवे है।यहां से आप कैब या टैक्सी से वहां पहुंच सकते है।

ट्रेन से: मनाली का निकटतम रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन है, जो मनाली से लगभग 145 किलोमीटर दूर है। यहां से आपको बस या कैब मनाली के लिए मिल जायेगी।

सड़क मार्ग से: मनाली सड़कमार्ग के जरिए देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।मनाली के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ के अलावा देश के दूसरे प्रमुख शहरों से बस सेवा उपलब्ध है।इसके अलावा आप निजी साधन या कैब द्वारा भी मनाली आराम से पहुंच सकते है।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमें कमेंट में जरुर बताए।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Further Reads