इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान

Tripoto
Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान by Deeksha

भारत में कोरोना मामलों में गिरावट देखी जा रही है। इसके साथ ही देश में धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। घुमक्कड़ों के लिए अच्छी खबर ये है कि अब उन्हें ट्रेवल करने की छूट दे दी गई है। महीनों घर पर बैठना शायद ही किसी ट्रैवलर को अच्छा लगता होगा लेकिन अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अब आप अपने मन मुताबिक दुनिया के किसी भी कोने की यात्रा करने का प्लान बना सकते हैं। छुट्टियों का सीजन भी सिर पर है और इंटरनेशनल ट्रिप प्लान करने के लिए क्रिसमस से अच्छा मौका और कोई होगा क्या?

1. नेपाल

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 1/23 by Deeksha

हमारे पड़ोसी देश नेपाल ने भी अब भारतीयों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। अगर आप भारतीय नागरिक हैं और वैक्सिनेशन की दोनों खुराक ले चुके हैं तो आप बिना किसी परेशानी के नेपाल घूमने जा सकते हैं। पूरी तरह से वैक्सिनेटेड लोगों को नेपाल में क्वारेंटाइन होने की भी जरूरत नहीं है। भारतीय पर्यटक आसानी से वाया रोड नेपाल की सीमा में दाखिल हो सकते हैं। आप नेपाल पहुँचकर वीजा ऑन अराइवल ले सकते हैं। लेकिन जाने से पहले आपको ऑनलाइन डिपार्चर फॉर्म भरना पड़ेगा।

2. सिंगापुर

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 2/23 by Deeksha

सिंगापुर हमेशा से भारतीय पर्यटकों के लिए पसंदीदा देश रहा है। खुशी की बात ये है कि हाल ही में भारत के साथ-साथ पाँच अन्य देशों से आने वाले लोगों को बेहिचक सिंगापुर आने की अनुमति दे दी गई है। वो सभी घुमक्कड़ जो पिछले 14 दिनों के अंदर बंगलदेश, भारत, नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका या नेपाल में से किसी देश से यात्रा करके आ रहे हैं उन्हें सिंगापुर आने या सिंगापुर से ट्रांजिट करने की सुविधा दी जा रही है। लेकिन इन देशों से आने वाले यात्रियों को स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार कम से कम 10 दिनों तक क्वारेंटाईन में रहना होगा।

3. कनाडा

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 3/23 by Deeksha
श्रेय: अनस्पलैश

क्या आप भी इस साल क्रिसमस बर्फीले पहाड़ों के बीच मनाना चाहते हैं? अगर आपका जवाब हाँ है तो आपको ये जानकर खुशी होगी कि अब कनाडा द्वारा भारत से आने वाली कमर्शियल फ्लाइट्स को मंजूरी दे दी गई है। केवल यही नहीं भारत से कनाडा की पहली फ्लाइट दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 22 सितंबर को उड़ान भर चुकी है। ध्यान देने वाली बात ये है कि दिल्ली से कनाडा रवाना होने वाले यात्रियों के पास बोर्डिंग टाइम से 18 घंटे पहले आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट होना अनिवार्य है।

4. थाईलैंड

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 4/23 by Deeksha

थाईलैंड ने भी भारतीय पर्यटकों के लिए देश की सीमाएँ खोल दी है हालांकि कुछ चीजें हैं जिनका ध्यान रखना जरूरी है। सभी वैक्सिनेटेड लोगों को थाईलैंड आने पर कम से कम 7 दिनों का क्वारेंटाइन करना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं यदि वैक्सिनेशन नहीं हुआ है तब बैंगकॉक में कम से कम 10 दिनों का क्वारेंटाइन पीरियड रखा गया है।

5. यूनाइटेड किंगडम

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 5/23 by Deeksha
श्रेय: अनस्पलैश

जिन भारतीय नागरिकों का पूरा वैक्सीनेशन हो चुका है उन्हें अब यूनाइटेड किंगडम में ट्रेवल करने की आजादी दे दी गई है। हालांकि जाने के 3 दिन पहले आपको कोविड टेस्ट करवाना जरूरी है। इसके साथ ही इंग्लैंड पहुँचने के बाद आपको 10 दिनों तक क्वारेंटाईन में रहना होगा। दूसरे और आठवें दिन कोविड टेस्ट करवाना भी अनिवार्य कर दिया गया है।

खर्च: 14 दिनों के टूरिस्ट वीजा का खर्च लगभग 100 डॉलर के करीब होता है।

6. रूस

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 6/23 by Deeksha
श्रेय: अनस्पलैश

पर्यटन विभाग को वापस पटरी पर लाने के लिए रूस ने भी अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को मंजूरी दे दी है। यदि कोई भारतीय नागरिक रूस जाना चाहता है तो आपको यात्रा के 72 घंटों पहले आरटीपीसीआर टेस्ट करवाना अनिवार्य है।

7. आइसलैंड

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 7/23 by Deeksha
श्रेय: अनस्पलैश

भारतीय पर्यटक अब आसानी से आइसलैंड घूमने जा सकते हैं। अगर आपके पास कोविडशील्ड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट है तो आप आसानी से बिना आरटीपीसीआर के आइसलैंड यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन आइसलैंड पहुँचने पर सभी यात्रियों को एयरपोर्ट पर कोविड टेस्ट करवाना जरूरी है। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए आइसलैंड में अब भी कड़े कायदे कानून लागू किया जा रहे हैं। आइसलैंड में क्वारेंटाइन करने के पाँच दिन बाद भी आपको कोविड टेस्ट करवाना होगा जिसके निगेटिव आने पर आप घूमने निकल सकते हैं।

8. सर्बिया

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 8/23 by Deeksha
श्रेय: अनस्पलैश

अगर आप ऑफ़ बीट ट्रैवल करने का शौक रखते हैं तो सर्बिया आपके लिए परफेक्ट जगह है। बाकी देशों की तुलना में जहाँ पर्यटकों को 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट चाहिए होती है, सर्बिया आने वाले लोगों के पास 48 घंटों पहले की रिपोर्ट होना आवश्यक है। अगर आपका वैक्सीनेशन पूरा हो गया है तब आपको और भी फायदा है।

9. मिस्र

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 9/23 by Deeksha
श्रेय: अनस्पलैश

क्या आप पिरामिड देखना चाहते हैं? खैर अच्छी खबर ये है कि भारतीय टूरिस्ट अब बिना किसी परेशानी के मिस्र के लिए उड़ान भर सकते हैं। हालांकि भारत से मिस्र जाने वाली फ्लाइट्स की संख्या घटा दी गईं हैं लेकिन घुमक्कड़ों को ट्रैवल करने का सुख मिलना शुरू हो गया है। मिस्र जाने के लिए सभी लोगों के पास 72 घंटों पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट होना जरूरी है। यदि आपके पास रिपोर्ट नहीं है तो आप एयरपोर्ट पर भी टेस्ट करवा सकते हैं। हालांकि टेस्ट के रिजल्ट आने तक आपको क्वारेंटाइन में रहना होगा।

10. कोस्टा रीका

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 10/23 by Deeksha
श्रेय: अनस्पलैश

गहरा नीला समुद्र और चमकीले तट पर रिलैक्स करने का ख्याल यदि आपको भी ट्रिप पर जाने के लिए मजबूर कर देता है तो अब आपको और सोचने की जरूरत नहीं है। भारतीय पर्यटकों को कोस्टा रीका जाने के लिए अब ना तो आरटीपीसीआर रिपोर्ट की आवश्यकता है और ना ही वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की। लेकिन कोस्टा रिका में लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को स्वास्थ से जुड़ा एक फार्म भरना होता है।

11. यूरोपीय देश

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 11/23 by Deeksha
श्रेय: अनस्पलैश

वो भारतीय पर्यटक जिन्होंने कोविडशील्ड की दोनों खुराकें पूरी कर ली हैं उन्हें ग्रीन पास स्कीम के तहत 16 यूरोपीय देशों में घूमने जाने की छूट दी गई है। फ्रांस, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, जर्मनी, फिनलैंड, ग्रीस, हंगरी, लातविया, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड अब भारतीय घुमक्कड़ों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

12. रवांडा

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 12/23 by Deeksha
श्रेय: अनस्पलैश

क्या आप पहाड़ों पर वाइल्डलाइफ एन्जॉय करते हुए ट्रेकिंग करना चाहते हैं? रवांडा में आप ऐसा कर सकते हैं। वो भारतीय पर्यटक जिनके पास अफ्रीका वीजा है आसानी से रवांडा जा सकते हैं। रवांडा जाने वाले सभी यात्रियों को पैसेंजर लोकेटर फॉर्म भरना होता है और रवांडा रवाना होने से पहले कोविड नेगेटिव रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। रवांडा पहुँचने के बाद सभी यात्रियों को एक अन्य कोविड टेस्ट करवाना भी अनिवार्य कर दिया गया है।

13. उज़्बेकिस्तान

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 13/23 by Deeksha
श्रेय: अनस्पलैश

अगर आप भारतीय नागरिक हैं और आपके पास वीजा है तो आप आराम से उज़्बेकिस्तान घूमने जा सकते हैं। सभी यात्रियों के पास 72 घंटों पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट होना जरूरी है। इसके अलावा उज़्बेकिस्तान आने वाले सभी लोगों को कम से कम 14 दिनों का क्वारेंटाइन करना भी अनिवार्य है।

14. श्रीलंका

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 14/23 by Deeksha
श्रेय: अनस्पलैश

सभी भारतीय पर्यटकों को, जिन्होंने वैक्सिनेशन पूरा कर लिया है, श्रीलंका घूमने जाने के लिए अब और इंतजार नहीं करना होगा। गाइडलाइंस के अनुसार वो भारतीय टूरिस्ट जिन्होंने कोविडशील्ड या कोवेक्सिन में से किसी एक की दोनों खुराक पूरी कर ली हैं, को श्रीलंका जाने की आजादी है। श्रीलंका पहुँचने के बाद सभी पर्यटकों को लोकल ट्रेवल इंश्योरेंस पॉलिसी लेनी होगी और साथ ही सबको कोविड टेस्ट भी करवाना होगा।

15. साउथ अफ्रीका

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 15/23 by Deeksha
श्रेय: अनस्पलैश

प्राकृतिक सौंदर्य, बेहतरीन वाइल्डलाइफ, साफ-सुथरे समुद्री किनारे और दोस्ताना व्यवहार। अगर आपके लिए भी सफल ट्रिप का मतलब इन चीजों से है तो आपको फौरन साउथ अफ्रीका जाने का प्लान बना लेना चाहिए। इस लिंक पर क्लिक करके आप साउथ अफ्रीका वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको अपने निकटतम वीएफएस वीजा एप्लीकेशन सेंटर जाकर फॉर्म जमा करना होगा। जिसके 5 से 7 दिनों बाद आपका वीजा प्रोसेस हो जाएगा।

खर्च: भारतीयों को वीज़ा के लिए कोई फीस नहीं देनी होती है लेकिन वीएफएस लगभग 2,000 रुपए तक चार्ज कर सकता है।

16. केन्या

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 16/23 by Deeksha

अगर आपको वाइल्डलाइफ और प्रकृति से लगाव है तो आपको बिना ज्यादा सोचे केन्या की ओर चले आना चाहिए। आप केवल केन्या ही नहीं बल्कि तुर्काना झील की ग्रेट रिफ्ट वैली, बर्फीली चोटियों वाला माउंट केन्या, रेनफोरेस्ट और रेतीले किनारों वाली बीच भी देख सकते हैं। केन्या वीजा अप्लाई करने के लिए आप इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। इस वेबसाइट पर आपको स्वास्थ संबंधी सभी जानकारी मिल जाएगी। वीजा एप्लीकेशन के लिए आपके पास वापसी का टिकट और होटल बुकिंग होना जरूरी है।

खर्च: लगभग 100 डॉलर।

17. तंजानिया

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 17/23 by Deeksha
श्रेय: अनस्पलैश

वाइल्डलाइफ में रुचि रखने वालों के बीच तंजानिया काफी लोकप्रिय जगह है। तंजानिया में शेर, हाथी और बीच से लेकर आदिवासी समाज के लोग, जानने लायक परंपराएँ, सैंक्चुरी, किलिमंजारो और जांजीबार तक हर एक चीज देखने लायक है। भारतीय पर्यटक तंजानिया जाने के लिए ई-वीजा सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं जो 90 दिनों तक वैध रहता है। ई वीजा के बारे में जानकारी के लिए आप यहाँ क्लिक करें। वहीं यदि आप एंबेसी के जरिए ई वीजा आवेदन करेंगे तो आपको वीजा मिलने ने कम से कम 5 दिनों का समय लग सकता है।

खर्च: सिंगल एंट्री वीजा के लिए 50 डॉलर और मल्टीपल एंट्री के लिए 100 डॉलर तक देंगे होते हैं।

18. जांबिया

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 18/23 by Deeksha
श्रेय: अनस्पलैश

सभी अफ्रीकी देशों में जांबिया को सबसे अधिक विविध और ऑफ बीट देश माना जाता है। जांबिया में जांबेजी नदी, तमाम बर्ड सैंक्चुरी, समृद्ध कल्चर और वन्य जीवन की बड़ी वैरायटी देखने के लिए मिलती है जो इस देश को बाकी सभी जगहों से एकदम अलग बनाती है। जांबिया जाने के लिए भारतीय पर्यटक ई-वीजा आवेदन कर सकते हैं। ई वीजा अप्लाई करने के लिए यहाँ क्लिक करें। सभी पर्यटकों को 90 दिनों का फ्री वीजा दिया जाता है जिसका इस्तेमाल वो साल के किसी भी समय कर सकते हैं। यदि आप काम के सिलसिले में जांबिया आना चाहते हैं तो आपको 30 दिनों का फ्री वीजा दिया जाता है।

खर्च: सिंगल एंट्री वीजा के लिए 50 डॉलर तक खर्च करने होंगे।

19. मॉरीशस

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 19/23 by Deeksha
श्रेय: अनस्पलैश

अगर आप बीच पर रिलैक्स करना चाहते हैं या समुंदर के नीले पानी ने डुबकी लगाना चाहते हैं तो मॉरीशस आपका इंतजार कर रहा है। 15 जुलाई से सभी पर्यटकों के लिए सीमाएँ खोल दी गई हैं और भारतीय पर्यटक इमिग्रेशन काउंटर पर वीज़ा ऑन अराइवल ले सकते हैं। अच्छी बात ये भी है कि भारतीयों को वीज़ा के लिए कोई फीस नहीं देनी होती है। टूरिस्ट वीजा के लिए आपके पास वापसी का टिकट और होटल बुकिंग की डिटेल होना जरूरी है।

20. तुर्की

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 20/23 by Deeksha
श्रेय: अनस्पलैश

इस्तांबुल से लेकर जेरोम और केकोवा तक तुर्की में आपको एक भी जगह नहीं मिलेगी जहाँ आपको कुछ नया देखने के लिए नहीं मिलेगा। तुर्की पूर्वी यूरोपीय देशों में आता है जहाँ वेस्ट एशिया कल्चर का भी काफी प्रभाव देखा जाता है। तुर्की का समृद्ध इतिहास, बेमिसाल आर्किटेक्चर और विविध लैंडस्केप इस देश को देखने लायक बनाता है। तुर्की में पहाड़ और बीच तो हैं हीं लेकिन साथ में यहाँ का खाना हर घुमक्कड़ को अपना दीवाना बना लेता है। भारतीय पर्यटक अब आसानी से तुर्की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। यदि आप तुर्की जाना चाहते हैं तो वीज़ा के लिए यहाँ क्लिक करें। वीजा मिलने में आपको 7 से 10 दिनों का समय लग जाता है।

21. सऊदी अरब

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 21/23 by Deeksha
श्रेय: अनस्पलैश

अगर आपके पास यूके, अमेरिका या शेंगन वीजा है और आप सऊदी की राष्ट्रीय एयरलाइंस में सफर कर रहे हैं तो आपको वीजा ऑन अराइवल का ऑप्शन भी दिया जाएगा। नियमों के अनुसार आपको सऊदी में लैंडिंग से पहले यूके, अमेरिका या शेंगन वीजा वाले देशों में से किसी एक की यात्रा करनी जरूरी है।

22. यूक्रेन

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 22/23 by Deeksha
श्रेय: अनस्पलैश

यूक्रेन उन देशों में से है जो हर पर्यटक की बकेट लिस्ट में जरूर शामिल होता है। अगर आप भारतीय नागरिक हैं तो आप यूक्रेन जाने के लिए ई-वीजा आवेदन कर सकते हैं। ई वीजा 30 दिनों तक वैध रहता है। वीजा आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें। वीजा मिलने में 14 दिनों तक का समय लग सकता है इसलिए अपनी यात्रा की प्लानिंग समय लेकर करें। भारतीयों को फिलहाल वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा नहीं दी जा रही है।

23. आर्मेनिया

Photo of इन 23 देशों में भारतीय पर्यटकों का हो रहा है जोरदार स्वागत, वीज़ा लेना भी होगा आसान 23/23 by Deeksha
श्रेय: अनस्पलैश

शुरू से आर्मेनिया में पर्यटन का स्तर काफी कम रहा है। लेकिन अच्छी बात ये है कि हाल के कुछ सालों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आर्मेनिया का गौरवशाली इतिहास और लाजवाब फूड देखने अब तमाम लोग आते हैं। आर्मेनिया जाने के इच्छुक भारतीय पर्यटक ई-वीजा आवेदन कर सकते हैं। वीजा प्रोसेस होने के लिए आपके पास फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग, मेडिकल या ट्रेवल इंश्योरेंस और बैंक अकाउंट डिटेल्स होना जरूरी है। वीजा प्रोसेस होने में 3 से 5 दिनों का समय लगता है।

खर्च: 21 दिनों तक के टूरिस्ट वीजा का खर्च लगभग 6 डॉलर के आसपास आता है।

क्या आपने हाल में कोई यात्रा की है? अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Further Reads