किसी भी अनछुई जगह एक शानदार और लग्जरी से भरी छुट्टी पर जाना वाकई मजेदार होता है!
वो उत्साही घुमक्कड़ जिन्हें नया माहौल तो चाहिए होता है लेकिन साथ में शांति और लग्जरी भी चाहिए, उनके लिए मैंने कुछ ऐसी शानदार प्रॉपर्टी की सूची तैयार की है जिन्हें आपने पहले नहीं देखा होगा। इनमें से कुछ जगहें पहाड़ों की ऊँचाई पर हैं जबकि कुछ समुद्र तट के किनारे होने के कारण नजारों से भरी हुई हैं।
पर्यटकों की भीड़ से दूर, ये हॉलिडे होम्स भारत के विशाल लैंडस्केप की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने का सबसे अच्छा तरीका है।
1. नैनीताल के इस हॉलिडे होम में पुरानी दुनिया के आकर्षण को फिर से जीवंत करें




हरियाली के बीच एक एकड़ भूमि में फैला, नैनीताल का ये हॉलिडे होम आपको आगमन के कुछ ही मिनटों में बीते युग में ले जाएगा। इस हॉलीडे होम के हर कमरे में आपको एक डबल बेड के साथ आपकी जरूरत का सारा सामान मिल जाएगा। यदि आप पहाड़ों के बीच रहते हुए अपनी छुट्टियों का मजा उठाना चाहते हैं तो ये हेरिटेज हॉलिडे होम बढ़िया जगह है।
कीमत: ₹4,968 प्रति रात
इस हॉलीडे होम में 4 लोगों के रहने की व्यवस्था है जिसमें 1 बेडरूम और 1 बाथरूम है।
पता: भोवाली सैनिटोरियम, हल्द्वानी रोड, नैनीताल, उत्तराखंड
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
2. मनाली में इस शानदार ठिकाने पर जंगल में रहने का अनुभव लें



मनाली के लगभग बीच में बना ये पारंपरिक हॉलीडे होम रिलैक्स करने के लिए बढ़िया जगह है। शानदार पहाड़ियों की खूबसूरत पृष्ठभूमि के बीच स्थित, इस हॉलिडे होम में सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ दो बेडरूम हैं।
कीमत: ₹3,772 प्रति रात
इस हॉलीडे होम में 4 लोगों के रहने की व्यवस्था है जिसमें 2 बेडरूम और 1 बाथरूम है।
पता: मॉल रोड के पास, मनाली, हिमाचल प्रदेश
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
3. लेह के नजदीक स्थित इस हॉलिडे होम में हिमालई रेगिस्तान देखें




किंग-साइज़ बेड वाले कमरों से हिमालय पर्वतमाला का नजारा देखना कितना मोहक होता है ये आपको इस हॉलीडे होम में आकर मालूम चलेगा। इस हॉलीडे होम के कुछ कमरों से आंगन का दृश्य भी दिखाई देता है। ये हॉलिडे होम उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो ऊंचाई से परिचित हैं और पहाड़ों के बीच रहना चाहते हैं।
कीमत: ₹4,600 प्रति रात
इस हॉलीडे होम में 4 लोगों के रहने की व्यवस्था है जिसमें 1 बेडरूम और 1 बाथरूम है।
पता: फोर्ट रोड, लेह, जम्मू और कश्मीर
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
4. भीमताल का ये हॉलिडे होम, सोलो ट्रेवलर के लिए स्वर्ग है



जैसे ही आप इस हॉलिडे होम में कदम रखते हैं, एक बेहद आकर्षक लॉन आपका स्वागत करेगा। इस हॉलीडे होम के कमरे में एक डबल बेड, साइड टेबल, एक दीवार पर लगा शीशा, एक अलमारी और एक कॉफी टेबल की मिलेगी।
कीमत: ₹ 3,450 प्रति रात
इस हॉलीडे होम में 2 लोगों के रहने की व्यवस्था है जिसमें 1 बेडरूम और 1 बाथरूम है।
पता: भगतपुरा, भीमताल, उत्तराखंड
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
5. कोडाईकनाल के इस घर में प्रकृति को नजदीक से महसूस करें




दक्षिण भारत की एक पहाड़ी पर स्थित इस हॉलीडे होम में आपकी हर सुबह सूर्य की किरणों से रोशन होगी। हॉलीडे होम के मेहमानों के लिए बहुत सारे आकर्षण और गतिविधियों की योजना बनाई गई है जिसमें बोनफायर, डिनर, नेचर वॉक, हर्बल टूर और ऑर्गेनिक गार्डन शामिल हैं। ये इको फ्रेंडली हॉलीडे होम आपकी अगली वेकेशन के लिए बेस्ट है।
कीमत: ₹4,600 प्रति रात
इस हॉलीडे होम में 4 लोगों के रहने की व्यवस्था है जिसमें 1 बेडरूम और 1 बाथरूम है।
पता: पेरुमल मलाई, कोडाइकनाल, तमिलनाडु
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
6. इस शांतिपूर्ण हॉलीडे होम में रहेंऔर पारंपरिक गोवा जीवन का आनंद लें



समुद्र तटों की हलचल से दूर, लकड़ी से बने इस हॉलिडे होम का शांत वातावरण आप पर जादू कर देगा। ट्रॉपिकल जंगल से घिरा ये हॉलिडे होम प्रकृति के बीच स्थापित न्यूनतम वास्तुकला पर एक आधुनिक रूप है। इस हॉलिडे होम में एक जकूज़ी भी है, जो आप खुले आसमान के नीचे एक बढ़िया समय बिता सकते है।
कीमत: ₹ 3,450 प्रति रात
इस हॉलीडे होम में 2 लोगों के रहने की व्यवस्था है जिसमें 1 बेडरूम और 1 बाथरूम है।
पता: कैंडोलिम, गोवा
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
7. अलप्पुझा में इस शांत हॉलिडे होम में नारियल के बागानों के बीच रहें




नारियल के पेड़ों से घिरा, अरब सागर के सामने बना ये सुरम्य हॉलीडे होम वास्तव में मीठी यादें देने के लिए बना है।
कीमत: ₹3,606 प्रति रात
इस हॉलीडे होम में 2 लोगों के रहने की व्यवस्था है जिसमें 1 बेडरूम और 1 बाथरूम है।
पता: थम्पोली, अलाप्पुझा, केरल
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
8. वायनाड में पुकोट झील के पास इस आकर्षक हॉलिडे होम में रहें




वायनाड के बीच में स्थित, ये हॉलिडे होम पहाड़ के आतिथ्य और आधुनिक सुविधाओं के साथ आरामदायक वेकेशन के लिए बढ़िया जगह है।
कीमत: ₹4,851 प्रति रात
इस हॉलीडे होम में 2 लोगों के रहने की व्यवस्था है जिसमें 1 बेडरूम और 1 बाथरूम है।
पता: व्याथिरी, वायनाड, केरल
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
9. जयपुर के इस खूबसूरत हॉलिडे होम में विलासिता की गोद में कुछ समय बिताएँ



हफ्तेभर की भागदौड़ के बाद रिलैक्स करने के लिए बनाया गया जयपुर का ये हॉलिडे होम सभी पैमानों पर एकेडीएम सटीक बैठता है। स्विमिंग पूल से लेकर पारंपरिक राजस्थानी वास्तुकला तक, इस हॉलीडे होम की हर चीज मेहमानों की जरूरत को रखकर तैयार की गई है।
कीमत: ₹4,025 प्रति रात
इस हॉलीडे होम में 1 व्यक्ति के रहने की व्यवस्था है जिसमें 1 बेडरूम और 1 बाथरूम है।
पता: वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
10. मुन्नार में घर से दूर एक घर




शांतिपूर्ण माहौल और बढ़िया आतिथ्य, मुन्नार में इस हॉलीडे होम को बेशक खास बनाते हैं। इस हॉलीडे होम में आप अपनी इच्छा और पसंद के अनुसार रह सकते हैं और दी जाने वाली सभी सुविधाओं का पूरा आनंद ले सकते हैं।
कीमत: ₹5,750 प्रति रात
इस हॉलीडे होम में 2 लोगों के रहने की व्यवस्था है जिसमें 1 बेडरूम और 1 बाथरूम है।
पता: चिथिरापुरम, मुन्नार, केरल
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
फटाफट बुकिंग करें, ये शानदार हॉलीडे होम आपका इंतजार कर रहे हैं।
Guesthouser के सहयोग से।
क्या आप भी किसी ऐसे हॉलीडे होम में रहे हैं? अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।
रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।
ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।