जन्माष्टमी में है वृंदावन घूमने का प्लान तो इन जगहों पर मिलेगी फ्री रहने की व्यवस्था

Tripoto
28th Aug 2023
Photo of जन्माष्टमी में है वृंदावन घूमने का प्लान तो इन जगहों पर मिलेगी फ्री रहने की व्यवस्था by Priya Yadav


           भारत के पवन भूमि पर 36 करोड़ देवी  देवता पूजे जाते है।यही कारण है कि यहां त्योहारों का खास महत्व है।त्योहार के माध्यम से हम अपने इष्ट की पूजा अर्चना करते है और उनके प्रति अपनी श्रद्धा भाव को दिखाते है।भारत के कोने कोने में अलग अलग तरह के त्यौहार मनाए जाते है। जन्माष्टमी भारत में मनाए जाने वाला एक बहुत ही अहम त्यौहार है जो खास तौर पर उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में इस त्योहार की खास धूम होती।इसे मनाने के लिए देश भर यहां तक की विदेशों से भी लोग कृष्ण की नगरी वृंदावन पहुंचते हैं।पर कैसा हो की इस धार्मिक उत्सव का हिस्सा बनने के साथ ही साथ आपके कुछ पैसे भी बच जाए ,है न अच्छी बात।तो आइए आज हम आपको वृंदावन के कुछ ऐसे आश्रम के बारे में बताएंगे जहां पर आप फ्री में था ठहर सकते है।

Photo of जन्माष्टमी में है वृंदावन घूमने का प्लान तो इन जगहों पर मिलेगी फ्री रहने की व्यवस्था by Priya Yadav


1.बालाजी आश्रम

कहीं भी घूमने में सबसे ज्यादा खर्च रहने ओर खाने में होता है।पर अगर आप वृंदावन घूमने का प्लान बना रहे है तो आपको इसकी चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि वृंदावन में स्थित बालाजी आश्रम यहां आने वाले श्रद्धालुओं को फ्री में रहने की व्यवस्था देता है।बालाजी आश्रम एक बहुत ही पुराना और प्राचीन आश्रम है जहां पर लोग फ्री में योग, मेडिटेशन और डिटॉक्स जैसे प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आते है।यहां पर आपको रुकने के लिए एक पैसे का भी भुगतान नहीं करना पड़ेगा।लेकिन अगर आप भी इस आश्रम में रुकना चाहते हैं, तो आपको एक वोलियंटियर के रूप में काम अवश्य करना पड़ेगा।अगर आप भोजन करना चाहते है तो बहुत ही कम कीमत पर बढ़िया खाना भी आपको यहां मिल जायेगा।

पता- भक्तिवेदांत स्वामी मार्ग, चैतन्य विहार, मथुरा जिला, वृंदावन, उत्तर प्रदेश

Photo of जन्माष्टमी में है वृंदावन घूमने का प्लान तो इन जगहों पर मिलेगी फ्री रहने की व्यवस्था by Priya Yadav


2.श्री गोविंद धाम आश्रम

यह एक बहुत ही खूबसूरत और शांत जगह है अगर आप वृंदावन में रहने के लिए किसी शांत जगह की तलाश में है तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।इस जगह पर वैसे तो रहना बिलकुल फ्री है लेकिन इसके लिए आपको यहां एक वोलिंटियर वाला काम करना पड़ेगा, जैसे गार्डनिंग, साफ-सफाई आदि।वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां पर वृद्ध महिलाओं को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। यहां पर आप शांति के साथ योग और ध्यान भी कर सकते है और साथ ही साथ आपको यहां फ्री में अच्छा भोजन भी मिल जायेगा।

पता-बांके बिहारी पुरम कॉलोनी, केशव धाम रोड-वृंदावन।

Photo of जन्माष्टमी में है वृंदावन घूमने का प्लान तो इन जगहों पर मिलेगी फ्री रहने की व्यवस्था by Priya Yadav


3.श्री बिंदु सेवा संस्थान आश्रम

वृंदावन के इस आश्रम का नाम स्वामी बालेंदु के नाम पर रखा गया है।इनके विषय में कहा जाता है कि इन्होंने अपने जीवन के तीन वर्ष एक पवित्र गुफा में ध्यान करके बिता दिया।यह आश्रम उन्ही को समर्पित है।यहां पर लोगो की कायाकल्प के लिए एक पवित्र,साफ और स्वच्छ माहौल प्रदान किया जाता है ।यह आश्रम आयुर्वेदिक मालिश, आयुर्वेदिक भोजन और योग कार्यशालाओं की सुविधा भी देता है।आश्रम के चारों तरफ़ आपको हरियाली और प्रकृति के सुंदर दृश्य दिखाई देंगे।आश्रम का माहौल एकदम शांत और सुकून प्रदान करने वाला है।

पता- संत बिंदु जी मार्ग, परिक्रमा मार्ग, राम नगर, वृंदावन, उत्तर प्रदेश।

4.माता रितांबरी आश्रम

वृंदावन में रहने के लिए माता रीतांबरी आश्रम एक बहुत बढ़िया जगह है।यहां पर आप रहने के साथ ही साथ भजन कीर्तन आदि जैसे क्रियाकलापों में भी हिस्सा ले सकते है। यहां भजन कीर्तन में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिलती है।समय समय पर यहां कई प्रोग्रामों के साथ ही लंगर का भी आयोजन किया जाता है।

Photo of जन्माष्टमी में है वृंदावन घूमने का प्लान तो इन जगहों पर मिलेगी फ्री रहने की व्यवस्था by Priya Yadav


5.नया फोगला आश्रम

नया फोगला आश्रम समय के साथ विकसित हुआ एक आश्रम है जो लोगो को एक आंतरिक दुनिया बनाने में मदद करता है।आश्रम का माहौल एकदम शांत और सौम्य है। आस पास एक भक्तिमय माहौल है।यहां पर परोसा जाने वाला भोजन वैष्णव भोजन होता है।जिससे मन के साथ ही साथ आत्मा भी तृप्त हो जाती है। सुबह शाम यहां महाभगवद् कथा के पाठ के साथ मंत्र जाप भी होता है।

पता- श्यामा श्याम धाम, रमन रेती, वृंदावन, उत्तर प्रदेश।

तो अगर आपका भी इस जन्माष्टमी वृंदावन जाने का प्लान है तो इन आश्रम में रहने का मौका बिल्कुल भी न जाने दे।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Further Reads