ये हैं दुनियां के कुछ महत्वपूर्ण सैन्य संग्रहालय जिन्हे आपको जीवन में एक बार अवश्य देखना चाहिए

Tripoto
13th May 2024
Photo of ये हैं दुनियां के कुछ महत्वपूर्ण सैन्य संग्रहालय जिन्हे आपको जीवन में एक बार अवश्य देखना चाहिए by Priya Yadav


         एक घुमक्कड़ के लिए इतिहास एक ऐसा विषय है जो उसे प्रेरणा देने का कार्य करता है।प्रेरणा उस जगह के बारे में और अधिक गहराई से जानने की।यह इतिहास और भी अधिक दिलचस्प हो जाता है जब उसमे युद्ध और संघर्षों की बात की गई हो।तोआज हम आपको इतिहास के एक ऐसी ही यात्रा पर ले चलेंगे जहां आप इतिहास के उस समय से रूबरू होंगे जो हमारी आज की इस बेहतर जीवन लिए थी।जिसे बेहतर बनाने के लिए न जाने कितनी की जाने कुर्बान हुई और न जाने कितने ही संघर्ष किए गए।जी हां हम बात कर रहे है दुनियां में मौजूद उन सैन्य संग्रहालय जिसे आपको जीवन में एक बार जरूर देखना चाहिए,जो इतिहास के संघर्षों की गवाह है।

Photo of ये हैं दुनियां के कुछ महत्वपूर्ण सैन्य संग्रहालय जिन्हे आपको जीवन में एक बार अवश्य देखना चाहिए by Priya Yadav


राष्ट्रीय युद्ध स्मारक,दिल्ली, भारत

भारत में मौजूद यह युद्ध स्मारक भारतीय सैनिकों के विभिन्न प्रकार के संघर्षों और राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है।नई दिल्ली में इंडिया गेट के चारो ओर बनाया गया है जहां पर देश के लिए शहीद हुए जवानों के लिए अमर जवान ज्योति की लौ उन जवानों के सम्मान में हमेशा जलती रही है। यहां अब तक के सभी शाहिद हुए जवानों के नाम पत्थरो पर लिखे हुए हैं।यह स्मारक भारत का एक बहुत ही प्रमुख लैंडमार्क माना जाता है।

Photo of ये हैं दुनियां के कुछ महत्वपूर्ण सैन्य संग्रहालय जिन्हे आपको जीवन में एक बार अवश्य देखना चाहिए by Priya Yadav


इंपीरियल वॉर म्यूजियम, इंग्लैंड

अगर आप एक सदी से भी ज्यादा पुरानी युद्ध के बारे में जानना और उनसे संबंधित चीजों को देखना चाहते है तो इंपीरियल वॉर म्यूजियम, इंग्लैंड चले आइए। यहां पर आपको प्रथम विश्व युद्ध से लेकर अब तक के सभी युद्धों के संग्रहालय बनाए गए हैं।प्रथम विश्व युद्ध के बायप्लेन से लेकर इराक और अफगानिस्तान में युद्ध, जिसमें शीत युद्ध, क्यूबा मिसाइल संकट, आतंकवाद और भी बहुत कुछ शामिल है।द्वितीय विश्व युद्ध और प्रलय काल के अलग अलग सेक्शन यहां पर बनाए गए हैं।इसके अलावा आप यहां आधुनिक युद्ध के बारे सभी कुछ जान सकते है और विभिन्न प्रकार की नई तकनीक का इस्तेमाल युद्ध में कैसे किया जा रहा ये सब कुछ आप यहां जान सकते है।

Photo of ये हैं दुनियां के कुछ महत्वपूर्ण सैन्य संग्रहालय जिन्हे आपको जीवन में एक बार अवश्य देखना चाहिए by Priya Yadav


कैवेलरी टैंक संग्रहालय, अहमदनगर, महाराष्ट्र,भारत -

कैवेलरी टैंक संग्रहालय एशिया का एक बहुत अलग तरह का संग्रहालय है, जिसमें आपको लगभग 50 विंटेज प्रदर्शनियां देखने को मिल जाएंगी।जिसमे सबसे पुरानी एक घोस्ट रोल्स रॉयस की आर्मर्ड कार है। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे भी टैंक हैं जिनका उपयोग प्रथम विश्व युद्ध के दौरान कैम्ब्रियन सोम्मे और फ़्लैंडर्स के युद्ध क्षेत्रों में किया गया था। अगर आप  गैजेट्स और कार के शौकीन है  तो आपको इसे बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। युद्ध में आधुनिक तकनीक का उपयोग कैसे किया जा रहा यह जानने के लिए यह एक बेहतर विकल्प है।

Photo of ये हैं दुनियां के कुछ महत्वपूर्ण सैन्य संग्रहालय जिन्हे आपको जीवन में एक बार अवश्य देखना चाहिए by Priya Yadav


संयुक्त राज्य वायु सेना का राष्ट्रीय संग्रहालय, ओहायो

सयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय वायु सेना का राष्ट्रीय संग्रहालय ओहायो में स्थित है।यह संग्रहालय राइट-पैटरसन वायु सेना बेस में स्थित संयुक्त राज्य वायु सेना का आधिकारिक संग्रहालय है। यह इस शहर के सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।और आपको जानकर हैरानी होगी कि यह संग्रहालय दुनियां का सबसे बड़ा संग्रहालय है। जहां पर आपको 300 से भी अधिक विमान और मिसाइलों का अलग अलग रूप देखने को मिलेगा।इसके अलावा आप यहां जर्मनी और सोवियत संघ के दुश्मन के विमानों को भी देख सकते हैं।

Photo of ये हैं दुनियां के कुछ महत्वपूर्ण सैन्य संग्रहालय जिन्हे आपको जीवन में एक बार अवश्य देखना चाहिए by Priya Yadav


लेस इनवैलिड्स, फ्रांस

लेस इनवैलिड्स फ्रांस के पेरिस में स्थित सैन्य शक्ति को समर्पित एक बहुत की विशाल परिसर है जहां आप युद्ध से जुड़े फ्रांसिसी सैन्य इतिहास के विषय में विस्तार से जान पाएंगे।इस परिसर वास्तुकला जोकि बैरोक वास्तुकला में बनाई गई है काफी आकर्षित करने वाली है। जितनी खूबसूरत इसकी बनावट है उतना ही खूबसूरती से इसमें इतिहास को सजोकर रखा गया है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस परिसर में युद्ध के दिग्गजों के लिए रिटायरमेंट होम भी हैं। फ्रांसिसी युद्ध  से जुड़े इतिहास को समझने के लिए यह जगह बेस्ट है।इसका निर्माण सन 1678 में हुआ था।परंतु आज भी यह पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

Photo of ये हैं दुनियां के कुछ महत्वपूर्ण सैन्य संग्रहालय जिन्हे आपको जीवन में एक बार अवश्य देखना चाहिए by Priya Yadav


म्यूजियम ऑफ द ग्रेट पैट्रिओटिक वार, रूस

म्यूजियम ऑफ द ग्रेट पैट्रिओटिक वार रूस का वह संग्रहालय है जो द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्वी मोर्चे (Eastern Front) को समर्पित है जिसे रूस में महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध के रूप में जाना जाता है।इस युद्ध संग्रहालय में युद्ध से संबंधित लगभग 60000 कलाकृतियाँ  रखी गई हैं।साथ ही यहां पर एक बड़े से डिस्प्ले पर युद्ध से संबंधित कई सारी जानकारी चलाई जाती है।इसके अलावा museum में कई सारी प्रदर्शनी भी लगाई जाती है जो सेना और युद्ध से जुड़े होते है।

Photo of ये हैं दुनियां के कुछ महत्वपूर्ण सैन्य संग्रहालय जिन्हे आपको जीवन में एक बार अवश्य देखना चाहिए by Priya Yadav


कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें। जल्द ही शुरू होगी हेलीकॉप्टर सुविधा

Further Reads