रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की वो खूबसूरत लोकेशन जहां रणवीर और आलिया ने की हैं शूटिंग

Tripoto
2nd Aug 2023
Photo of रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की वो खूबसूरत लोकेशन जहां रणवीर और आलिया ने की हैं शूटिंग by Yadav Vishal
Day 1

इस बात को हम स्वीकार करें या न करें, लेकिन हम सब के दिलों में बॉलीवुड नाम का एक कीड़ा हैं या ये कह लें कि हम सभी बॉलीवुड फिल्मों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। और जब भी कोई डायरेक्टर किसी फिल्म को बनाने के बारे में सोचता है तो सबसे पहले उसके दिमाग में लोकेशन को लेकर ख्याल आता है। कहां जाता हैं कि हर फिल्म की लोकेशन यानि कि बैकग्राउंड जितना शानदार होगा ऑडीअन्स उतना ही फिल्म से रिलेट करेगी। और जब बात करण जौहर के फिल्म की हों तो एक बात की तो गारंटी होती हैं कि आपको गाने और लोकेशन अच्छे ही मिलेंगे। अभी हाल ही में करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हुए हैं। जिसमें करण जौहर ने सात साल बाद किसी फिल्म का निर्देशन किया हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। जब से ये फिल्म रिलीज़ हुई हैं हर तरफ सिर्फ दो ही चीजों की चर्चा हैं एक आलिया भट्ट की साड़ी और दूसरे फिल्म की लोकेशन। आज हम आपको इस फिल्म के खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जहां फिल्म की शूटिंग हुई हैं।

Photo of रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की वो खूबसूरत लोकेशन जहां रणवीर और आलिया ने की हैं शूटिंग by Yadav Vishal


1. जैसलमेर

जैसलमेर राजस्थान में रॉकी एंड रानी की शूटिंग हुई हैं। करण जौहर ने इस जगह पे शादी के एक सीन की शूटिंग की हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं की करण जौहर की फिल्मों में शादी के गाने बहुत ही ख़ूबसूरत बनते हैं। इस बात को नज़र रखते हुए इस फिल्म में शादी के कुछ सीन के लिए करण जौहर ने जैसलमेर का चुनाओ किया।

2. गुलमर्ग

गुलमर्ग जम्मू एवं कश्मीर में भी रॉकी एंड रानी की शूटिंग हुई हैं। फिल्म के सुपरहिट गाने तुम क्या मिले पहले ही दर्शकों के दिलों दिमाग़ पे छाया हुआ हैं। गाना क्या इस गाने के सीन को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया हैं। इस गाने में गुलमर्ग की वादियों को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया हैं।

3. बुलंदशहर

जब आप फिल्म देखने जाओगे तो आपको फिल्म के कुछ सीन में उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर के खूबसूरत लोकेशन भी देखने को मिल जायेंगे। बुलन्दशहर के कुछ लोकेशन को भी फिल्म में बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया गया हैं।

4. दिल्ली

क्या आपने आलिया और रणवीर की आगामी रिलीज़ के सभी संगीत वीडियो देखे हैं? अगर हां, तो आपने कुतुबमीनार में एक गाना जरूर देखा होगा। दिल्ली के कुतुबमीनार में भी इस फ़िल्म की शूटिंग हुई हैं।

5. मुंबई

वो कहते हैं ना की मुंबई में बिना शूटिंग किए बॉलीवुड की कोई मूवी नहीं बन सकती। फिल्म का आधा से ज्यादा हिस्सा मुंबई की खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है। यह शूटिंग फिल्म सिटी और मुंबई के कुछ लोकेशन पे की गई हैं।

6. रूस

आपको बता दूं कि फिल्म में सारे हिस्से इंडिया में नहीं शूट हुए हैं कुछ विदेशों में भी हुए हैं। फिल्म की कुछ शूटिंग रूस के खूबसूरत लोकेशन में भी हुई हैं।

Photo of रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की वो खूबसूरत लोकेशन जहां रणवीर और आलिया ने की हैं शूटिंग by Yadav Vishal

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Further Reads