
आगरा में हर साल आयोजित होने वाला ताज फेस्टिवल यहां के सबसे बड़े वार्षिक महोत्सव में से एक है। जो पूरे 10 दिनों तक चलता है। जिसका आयोजन हर साल फरवरी महीने में किया जाता है। इस महोत्सव को देखने भारत ही नहीं दुनियाभर से पर्यटकों की भीड़ जुटती है। वास्तव में यह शिल्पकार के साथ-साथ कला संस्कृति संगीत देशभर के व्यंजनों को पर्यटकों के सामने प्रस्तुत करता है। ताज महोत्सव एक सांस्कृतिक महोत्सव है जिसे बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है जो भारतीय पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों के लिए भी बड़ी संख्या में आकर्षित करता है आप भी ताज महोत्सव में शामिल होना चाहते हैं तो आप हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।
कब से कब तक चलेगा ताज फेस्टिवल?

ताज महोत्सव 20 मार्च से शुरू हो रहा है। जो पूरे 10 दिनों तक चलेगा मतलब आप 29 मार्च तक किसी भी दिन यहां आने का प्लान बना सकते हैं।
कहां आयोजित होता है यह फेस्टिवल?

ताजमहल से कुछ ही दूरी पर स्थित शिल्पग्राम में ये महोत्सव मनाया जाता है। जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है।
प्रवेश शुल्क -

ताज फेस्टिवल की एंट्री फीस 50 रुपये रखी गई है। 12 साल तक के बच्चों और विदेशी पर्यटकों के लिए कोई शुल्क नहीं है। और जो सैलानी पूरे 10 दिनों तक इस मेले में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें 300 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। इतने कम पैसे चुकाकर आप यहां मौजूद हर एक एक्टिविटीज़ का मजा ले सकते हैं।
ताज महोत्सव 2022 का थीम -
ताज महोत्सव के इस साल की थीम है 'आजादी के अमृत महोत्सव के संग ताज महोत्सव के रंग।'
ताज महोत्सव क्यों जाए-

ताज महोत्सव में आप अपने संबंधित क्षेत्रों के कार्यक्रमों की उत्कृष्ट प्रतिभा व कलात्मक कौशल को देख सकते हैं। ताज महोत्सव में आने वाले पर्यटकों को खरीदारी करने और कुछ सबसे शानदार व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलता है। यह हस्तकला नृत्य और संगीत व्यंजनों की समृद्ध विरासत का स्वाद लेने के लिए एक आदर्श स्थान है। इसके अलावा ताज महोत्सव की यात्रा में आप दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल की सुंदरता का भी आनंद उठा सकते हैं।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।