
इन दिनों पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए काफ़ी देशों ने मुफ्त वीज़ा का ऐलान किया हैं, ताकि देश में दूसरे पर्यटकों का आवा जावन अधिक हों। इसी लिस्ट में अब श्रीलंका का नाम भी जुड़ गया हैं। जी हां आपने सही पढ़ा श्रीलंका ने भारत समेत छह देशों के नागरिकों को मुफ्त पर्यटक वीजा की सुविधा देने की नीति लागू कर दी हैं। वैसे आपको बता दू कि यह जानकारी श्रीलंका सरकार के प्रवासी विभाग की ओर से दी गई हैं। श्रीलंका के मुफ्त वीजा देने की पेशकश से भारतीयों पर्यटकों में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा हैं। श्रीलंका ने अपने यहां टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठाया हैं।
श्रीलंका की कैबिनेट ने अक्टूबर में इस फैसले पर अपनी मुहर लगाई थी कि वह भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड से आने वाले टूरिस्टों को फ्री वीजा देगा। श्रीलंका की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि भारत समेत छः देशों को एक महीने का मुफ्त वीजा देने की परियोजना पहले 31 मार्च 2024 तक लागू रहेगी। इसमें भारतीय यात्रियों को दिए जाने वाले वीजा की मियाद 30 दिन होगी मतलब आप इस मुफ्त वीजा से 30 दिन तक श्रीलंका में रह सकते हैं।

आपको बता दूं कि साल 2019 में ईस्टर के दिन हुए बम विस्फोटों के बाद श्रीलंका में पर्यटकों का आगमन बहुत ही कम हो गया था। इस विस्फोट में कई नागरिक की मौत हुई थी जिसमें भारतीय भी शमिल थे। श्रीलंका सरकार उम्मीद जता रहीं हैं कि उनके इस फ़ैसले से पर्यटकों का जमावड़ा फिर से श्रीलंका में उमड़ेगा।
भारत ऐतिहासिक रूप से श्रीलंका के भीतरी पर्यटन का प्राथमिक स्रोत रहा हैं। एक सर्वे के अनुसार, सितंबर के आंकड़ों में, भारत 30,000 से अधिक आगमन के साथ सबसे आगे है, जो कुल का 26 प्रतिशत है, जबकि चीनी पर्यटक 8,000 से अधिक आगमन के साथ दूसरे सबसे बड़े समूह के रूप में हैं। इन आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए श्रीलंका सरकार ने यह फैसला उठाया हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद। अपने सुंदर विचारों और रचनात्मक प्रतिक्रिया को साझा करें अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो।
क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।