इन 3 बिंदास लड़कियों ने बॉस को किया बाय-बाय और निकल पड़ी ज़िंदगी के नए रोमांच पर!

Tripoto

यूरोप में बैकपैकिंग करने बाद काम करने का ज़रा सा भी दिल ना था। तो मैंने वही किया जो एक ज़िम्मेदार इंसान को करना चाहिए, फिर से एक ट्रिप प्लान कर ली! मेरे इस बिना ज़्यादा सोचे- समझे फैसले लिए गए फैसले को कड़े विरोध का सामना भी करना पड़ा, लेकिन मैंने तो एक नहीं सुनी। इस सफर पर निकलने के लिए मैंने अपना मन इतना पक्का कर लिया था कि मैंने ना तो अपने बैंक बैलेंस की तरफ देखा और ना ही अपने बॉस के गुस्से भरे चेहरे को, बस निकल पड़ी अपने अगले एडवेंचर पर!

बस इस बार भारत के करीब ही कहीं जाना था तो मैंने और मेरी सहेलियों ने श्रीलंका चुना। और हमें क्या पता था कि हम अपनी ज़िंदगी का सबसे यादगार ट्रिप करने जा रहे है।

Day 1
Photo of श्रीलंका by Shivani Rawat

श्रीलंका जाने का सही समय: भूमध्य रेखा से बहुत करीब होने की वजह से, श्रीलंका में पुरे साल ही गर्म मौसम और धुप रहती है। जुलाई- अगस्त में भारी बरसात हो सकती है, इसीलिए उस समय जाने से बचे।

यात्रा कार्यक्रम

नुवारा एलिया- बेनटोटा-हिक्कादुवा-कोलोंबो

Photo of इन 3 बिंदास लड़कियों ने बॉस को किया बाय-बाय और निकल पड़ी ज़िंदगी के नए रोमांच पर! by Shivani Rawat

कोलोंबो में लैंड करने के बाद और स्थानीय ड्राइवर्स से लड़ते लड़ाते किसी तरह हम नुवारा एलिया के लिए निकल पड़े जो चाय के बागानों से घिरा हुआ है। बारिश होने की वजह से हमारा रास्ता और भी हसीं बन गया था।

रोड पर समय: 5 घंटे 23 मिनट्स

दूरी: 167 कि.मी.

सबसे बेहतरीन अनुभव: लवर्स लीप झरने तक ट्रेक कीजिए। अगर आप प्रकृति के शौक़ीन हैं या पक्षियों को पसंद करते हैं तो विक्टोरिया पार्क ज़रूर जाइये। अम्बेला फार्म में गाय, बकरियों को आराम से घास खाते हुए देख सकते हैं और दूध से बने स्वादिष्ट आइटम भी खरीद सकते हैं।

नुवारा एलिया से निकल कर हम दक्षिण की तरफ निकले। हम सबको समंदर और बीच पर थोड़ा समय बिताने का काफी मन था। बेनटोटा के रास्ते में आए हाइवे और सड़कों की वजह से मैं श्रीलंका से काफी प्रभावित हुई। बढ़िया फल, पैनकेक, बेकन और ऑमलेट ठूसने के बाद किसी तरह हमने नींद को रोका और घूमने का सोचा। सीसी, जो रिसोर्ट का केयर टेकर था, हमने उसके साथ रिसोर्ट का एक लम्बा चक्कर लगाया।

रोड पर समय: 5 घंटे 28 मिनट्स

दूरी: 228 कि.मी.

सबसे बेहतरीन अनुभव: अगर आपको पानी में रहना पसंद है तो बेनटोटा आपके लिए परफेक्ट जगह है। बनाना बोट राइड, जेट स्कीइंग, वेक बोर्डिंग जैसी सारी एक्टिविटीज यहाँ मौजूद हैं; टर्टल कंज़र्वेशन प्रोजेक्ट की वजह से आपको कछुए शायद रेत में अंडे देते हुए भी दिख जाएँ। मदु गंगा रिवर सफारी बहुत ही मज़ेदार थी। बहुत सारे हंसी मज़ाक के बीच हमने फिश पेडीक्योर भी करवाया जो एक अनोखा अनुभव था।

वंडरबार होटल और टेम्पल ट्री रिसोर्ट रहने के लिए अच्छे ऑप्शंस हैं।

Photo of इन 3 बिंदास लड़कियों ने बॉस को किया बाय-बाय और निकल पड़ी ज़िंदगी के नए रोमांच पर! by Shivani Rawat
Photo of इन 3 बिंदास लड़कियों ने बॉस को किया बाय-बाय और निकल पड़ी ज़िंदगी के नए रोमांच पर! by Shivani Rawat

दो दिन बेनटोटा में रिलैक्स करने के बाद हम इस समुद्र के किनारे बसे इस खूबसूरत से शहर में आए। जवान लोगों के लिए यह परफेक्ट है क्योंकि नाइटलाइफ़ काफी बढ़िया है। यहाँ पर एक स्थानीय शराब ज़रूर पीजिएगा जो नारियल, वैनिला और खजूर से बनाई जाती है। हमारा मन था कि हम टंकी भर के यह स्पेशल ड्रिंक घर लेकर आएँ।

रोड पर समय: 55 मिनट

दूरी: 36 कि.मी.

सबसे बेहतरीन अनुभव: बीच के साथ जो शैक्स हैं वहाँ के सीफूड और ठंडी बीयर के तो क्या कहने। माहौल एक दम बढ़िया बन जाता है। आप सीनिगामा विहार भी जा सकते हैं जहाँ ठगों को सजा मिलती है। सुनामी फोटो म्यूजियम भी ज़रूर जाना जहाँ 2004 में आई सुनामी से हुई दुर्दशा की कहानी बयान की हुई है।

सिट्रस हिक्कादूवा और विक्टोरिया रिसोर्ट रहने के लिए अच्छे ऑप्शंस हैं।

Photo of कोलंबो, Sri Lanka by Shivani Rawat

एक खतरनाक हैंगओवर में होते हुए भी किसी तरह हम अपनी कोलोंबो की ट्रेन पकड़ने के लिए निकली, बदकिस्मती से वो भी हमने मिस करदी। किसी तरह एक लोकल ट्रेन में थकते थकाते हुए हम कोलोंबो पहुँचे।

रोड पर समय: 2 घंटे 9 मिनट

दूरी: 114 कि.मी.

सबसे बेहतरीन अनुभव: कोलोंबो शॉपिंग के लिए जन्नत से कम नहीं। बड़े ऊँचे मॉल्स से लेकर छोटी दुकानों तक, होलसेल से लेकर हेंडीक्राफ्ट तक सब यहाँ किफायती दामों में मिलता है। प्रकृति के शौक़ीन विहारामहादेवी पार्क जा सकते हैं। कोलोंबो का कोई भी ट्रिप मिनिस्ट्री ऑफ़ क्रैब जाए बिना अधूरा है जो दुनिया का जाना माना सीफूड जॉइंट है।

ओसियन कोलोंबो और सिनेमन रेड कोलोंबो रहने के लिए अच्छे ऑप्शंस हैं।

Photo of इन 3 बिंदास लड़कियों ने बॉस को किया बाय-बाय और निकल पड़ी ज़िंदगी के नए रोमांच पर! by Shivani Rawat
Photo of इन 3 बिंदास लड़कियों ने बॉस को किया बाय-बाय और निकल पड़ी ज़िंदगी के नए रोमांच पर! by Shivani Rawat
Photo of इन 3 बिंदास लड़कियों ने बॉस को किया बाय-बाय और निकल पड़ी ज़िंदगी के नए रोमांच पर! by Shivani Rawat

अपने सफरनामें बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजन आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads