सर्दियों में कश्मीर की ये 7 बेहद सुन्दर जगहें, घुमक्कड़ों के लिए जन्नत से कम नहीं

Tripoto

घुमक्कड़ी चीज ही कुछ ऐसी है कि एक बार जद में आ जाएं तो कुछ और करने का मन नहीं करता है। घुमक्कड़ी में काश शब्द के लिए कम ही जगह होती है। आप अपनी सपनों वाली जगहों पर जा सकते हैं। कश्मीर भारत की ही नहीं पूरी दुनिया की सबसे सुंदर जगह है। किसी ने इस जगह के बारे में खूब कहा है कि धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो वो कश्मीर में है। सर्दियों में कश्मीर बर्फ की चादर में लिपट जाता है। इस दौरान कश्मीर और भी सुंदर लगने लगता है। अगर आप सर्दियों में कश्मीर जाने का प्लान बना रहे हैं तो कश्मीर की इन सुंदर जगहों पर जाना ना भूलें।

1- गुलमर्ग

जब कश्मीर में बर्फबारी की बात आती है तो सबसे पहला नाम गुलमर्ग का आता है। बर्फ देखने के लिए गुलमर्ग कश्मीर की जन्नत है। सर्दियों में यहाँ आपको स्कीइंग करने वालों की संख्या काफी ज्यादा मिलेगी। आपको चारों तरफ बर्फ के अलावा कुछ और देखने को नहीं मिलेगा। गुलमर्ग एशिया का 7वां सबसे बड़ा स्कीइंग डेस्टिनेशन है। गुलमर्ग में आप पीर पंजाल की रेंज के बर्फ से ढंके सुंदर नजारे को देख पाएंगे। यकीन मानिए आपका इस जगह को छोड़कर कहीं और जाने का मन नहीं करेगा।

2- युसमर्ग

युसमर्ग कश्मीर की उन जगहों में से एक है जिनके बारे में कम लोगों को पता है। यहाँ आपको पर्यटकों की भीड़ बहुत कम मिलेगी। सर्दियों में युसमर्ग भी बर्फ से लद जाता है। श्रीनगर से युसमर्ग के रास्ते में आपको सड़क के दोनों तरफ बर्फ देखने को मिलेगी। इतने पास बर्फ को देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। यहाँ के शानदार नजारे आपके जेहन में बस जाएंगे। अगर आप कभी भी कश्मीर घूमने का प्लान बनाएं तो उसमें युसमर्ग को जरूर शामिल करें।

3- जांस्कर

अगर आप कश्मीर में रोमांच की खोज में हैं तो आपको जांस्कर की यात्रा करनी चाहिए। जांस्कर कश्मीर की एक बेहद महत्वपूर्ण नदी है। सर्दियों में ये नदी बर्फ की चादर से जम जाती है। तब इस नदी पर एक लंबा और कठिन ट्रेक होता है जिसे चादर ट्रेक के नाम से जाना जाता है। सर्दियों में एक्सप्लोर करने के लिए जांस्कर एक बढ़िया जगह है। ये ट्रेक आपकी क्षमता की परीक्षा लेती है। बड़ी संख्या में हर साल लोग चादर ट्रेक करते हैं।

4- पहलगाम

पहलगाम कश्मीर की सबसे शानदार जगहों में से एक है। हर कोई इस जगह पर एक बार जरूर जाना चाहता है। सर्दियों में आप इस जगह पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ जा सकते हैं। सर्दियों में पहलगाम घूमने वालों के लिए शानदार जगह बन जाता है। बर्फ से ढंके पहाड़ और भीनी-भीनी सी दिखाई देने वाली हरियाली इस जगह को और भी सुंदर बनाती है। कश्मीर की यात्रा में पहलगाम ना हो तो कश्मीर की यात्रा अधूरी ही रहेगी।

5- लोलाब वैली

कश्मीर में खूबसूरत जगहें हैं जिनको एक्सप्लोर किया जाना चाहिए। उन्हीं में से एक है, लोलाब वैली। कश्मीर के कुपवाड़ा में स्थित लोलाब घाटी प्रदूषण से एकदम दूर है। यहाँ आपको प्रकृति के मनमोहक रंग देखने को मिलेंगे। सर्दियों में लोलाब घाटी में आपको बर्फ ही बर्फ देखने को मिलेगी। अगर आपको एडवेंचर के शौकीन हैं तो यहाँ आप ट्रेक भी कर सकते हैं।

6- अहरबाल झरना

कश्मीर के श्रीनगर से 65 किमी. और अनंतनाग से 45 किमी. की दूरी पर अहरबाल झरना स्थित है। अहरबाल वाटरफॉल को कश्मीर के नियाग्रा जलप्रपात के नाम से जाना जाता है। अहरबाल झरना वेशॉ नदी के ग्रेनाइट शिलाखंडों की संकरी घाटी से नीचे गिरता है। ये जगह मछली पकड़ने, फोटोग्राफी और ट्रेकिंग के लिए भी जानी जाती है। सर्दियों में आप कश्मीर के नियाग्रा जलप्रपात को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

7- पुलवामा

Photo of सर्दियों में कश्मीर की ये 7 बेहद सुन्दर जगहें, घुमक्कड़ों के लिए जन्नत से कम नहीं by Rishabh Dev

पुलवामा कश्मीर की उन जगहों में से एक है जहाँ सुंदरता तो काफी है लेकिन सैलानी कम ही देखने को मिलते हैं। पुलवामा को कश्मीर का धान कटोरा भी कहा जाता है। अगर आप भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर किसी शांत जगह पर घूमना चाहते हैं तो पुलवामा अच्छा विकल्प है। यहाँ पर कई सारी जगहें है जिनको आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

क्या आपने कश्मीर की इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads