शिलांग की 7 जगहें जो परिवार संग पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट हैं

Tripoto
Photo of शिलांग की 7 जगहें जो परिवार संग पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट हैं by Priya Yadav

मेघालय की राजधानी शिलांग भव्य पहाड़ों और सुंदर देवदार के जंगलों से घिरा एक बहुत ही खूबसूरत हिल्स स्टेशन है।इसकी प्राकृतिक सुंदरता के कारण ही इसे "पूर्व का स्कॉटलैंड" भी कहा जाता है।शिलांग की प्राकृतिक सुंदरता के अलावा यह शहर अपने आप में ही अनूठा है।जिसका कारण है इसका इतिहास।इस शहर की स्थापना ब्रिटिश काल में हुआ था।ब्रिटिश शासकों ने इसकी खूबसूरती को देखते हुए ही इसे अपनी गर्मियों की छुट्टियों के लिए इसे स्थापित किया था।वहाँ स्थित भवनों में औपनिवेशिक स्थापत्य का प्रभाव आप आसानी से देख सकते हैं।अब जब गर्मियां शुरू हो गई है और सभी अपनी अपनी छुट्टियों के प्लान बना रहे है तो आप भी इस गर्मी क्यों न इस खूबसूरत शहर से अपने बच्चो का परिचय करवाए।यहां पर ऐसे बहुत से खूबसूरत जगह है जहां पहुंच कर आपको अपने बचपन के वो परियों और झील की कहानियां याद आ जाएंगी जिसे आप अकसर सुनते थे।तो आइए जानते शिलांग के उन खूबसूरत स्पॉट के बारे में।

Photo of शिलांग की 7 जगहें जो परिवार संग पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट हैं by Priya Yadav

शिलांग के मुख्य पिकनिक स्पॉट

1. उमियम झील

शिलांग से 15 किमी की दूरी पर स्थित यह खूबसूरत झील प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है।यह एक मानव निर्मित जलाशय है।पास ही में एक खूबसूरत पार्क भी स्थित है जहां आप अपना पिकनिक प्लान कर सकते है।इसके अलावा झील में आप कुछ एक्टिविटी का भी लुफ्त उठा सकते है जैसे,बोटिंग।आप यहां फोटोग्राफी भी कर सकते है झील का सुंदर नीला पानी आपकी फोटोग्राफी में चार चांद लगा देगा।

Photo of शिलांग की 7 जगहें जो परिवार संग पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट हैं by Priya Yadav

2. वर्ड्स लेक

चारो तरफ़ से हरियाली और प्राकृति नजारे से घिरा हुआ यह एक कृत्रिम झील है।इस झील की खूबसूरती आपको मंत्र मुग्ध कर देगी। झील के बीचों बीच लकड़ी का एक पुल है जिस पर से आप झील की खूबसूरती नजदीक से निहार सकते है।वार्डस झील का नाम असाम के मुख्य आयुक्त सर विलियम वार्ड के नाम पर रखा गया है।इसे पोलक झील या नॉन पोलक झील के नाम से भी जाना जाता है।यह झील चारो तरफ़ से खूबसूरत फूलो के बगीचे से घिरा हुआ है।शहर के बीचों बीच होने के कारण यहां अक्सर लोग पिकनिक मनाने आते है।

Photo of शिलांग की 7 जगहें जो परिवार संग पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट हैं by Priya Yadav

3. मावफलांग

मावफलांग एक वन क्षेत्र है जो की वहां के लोगो के बीच काफी पवित्र वन के रूप में जाना जाता है।यह पवित्र वन शिलांग में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और आस-पास के क्षेत्रों का एक विस्तृत श्रंखला का घर है, जिनमें से कुछ को 1,000 बर्ष से भी पुराना माना जाता है। यह पवित्र जंगल लगभग 75 हेक्टेयर से अधिक भूमि में घने प्राकृतिक अजूबों से भरा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पवित्र जंगल यहां के स्थानीय देवता लाबासा का निवास स्थान है, जो इस जंगल का संरक्षक भी है। यह शिलांग के सबसे खूबसूरत घने जंगलों में से एक है जो शिलांग से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।यहां आकर आपको ऐसा लगेगा मानो आप परियों के जंगल में आ गए है।

Photo of शिलांग की 7 जगहें जो परिवार संग पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट हैं by Priya Yadav

4. एलीफेंट फॉल्स

एलिफेंट फॉल्स शिलांग शहर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले झरने में से एक है। यह मेघालय राज्य का एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है। एलिफेंट फॉल्स शिलांग शहर में मौजूद दो स्तरीय जलप्रपात है। झरने के पास हाथी के आकार की एक चट्टान मौजूद थी जिसके कारण इस झरने को अंग्रेजों द्वारा एलीफेंट फॉल्स नाम दिया गया।परंतु अभी के समय में भूकंप के कारण वह चट्टान नष्ट हो चुकी है। एलीफेंट फॉल्स को स्थानीय लोगों द्वारा ‘तीन चरणों वाला झरना’ भी कहा जाता है। एलिफेंट फॉल्स के आसपास का वातावरण भी काफी ज्यादा मनमोहक है।

Photo of शिलांग की 7 जगहें जो परिवार संग पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट हैं by Priya Yadav

5. शिलांग पीक

शिलांग पीक शिलांग की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। इस जगह से शिलांग शहर को देखने पर एक काफी मनोरम दृश्य प्रस्तुत होता है।शिलांग पीक शिलांग शहर में मौजूद देखने लायक बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक है।यहां के स्थानीय लोगों द्वारा माना जाता है कि इस पर्वत पर देवता लीशिलांग का वास है। और इतिहासकारों के अनुसार इस पर्वत के कारण ही इस शहर का नाम शिलांग पड़ा है। यह पर्वत वायु सेना के बेस के पास स्थित है।

Photo of शिलांग की 7 जगहें जो परिवार संग पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट हैं by Priya Yadav

6. लैटलम घाटी

लैटलम शिलांग के खासी पहाड़ियों में बसा हुआ है एक खूबसूरत स्थल है। यह जगह ट्रेकिंग उत्साही, प्रकृति प्रशंसकों और शांति चाहने वालों के लिए एक एक बहुत ही अच्छा पर्यटन स्थल है।इस घाटी की ऊंचाइयों पर जाते हैं पूरे शहर का एक अद्भुत और बेहद खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है। इस जगह के आसपास की सुंदरता और शांति काफी ज्यादा मनमोहक प्रतीत होता है।

Photo of शिलांग की 7 जगहें जो परिवार संग पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट हैं by Priya Yadav

7. लेडी हैदरी पार्क

लेडी हैदरी पार्क शिलांग के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इस पार्क का नाम प्रांत की पहली महिला लेडी हैदरी के नाम पर रखा गया है। इस पार्क के अंतर्गत एक काफी अच्छे गार्डन का निर्माण किया गया है, और बच्चों के खेलने के लिए भी काफी अच्छी व्यवस्था की गई है।और तो और इस पार्क के अंतर्गत एक मिनी चिड़ियाघर का निर्माण भी किया गया है, जिसमें पक्षियों की 73 से अधिक प्रजातियां और सरीसृप की 100 प्रजातियां शामिल हैं।

Photo of शिलांग की 7 जगहें जो परिवार संग पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट हैं by Priya Yadav

शिलांग कैसे पहुंचे?

हवाई मार्ग: आप शिलांग शहर तक पहुंचने के लिए हवाई मार्ग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हवाई मार्ग के माध्यम से यात्रा करना काफी ज्यादा सुविधाजनक और आसान होता है। गुवाहाटी शिलांग राजमार्ग पर शिलांग से उमरोई 30 किलोमीटर पर एक हवाई अड्डा है। जिसके माध्यम से आप शिलांग शहर तक पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग: आप शिलांग शहर जाने के लिए रेल मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं यह यात्रा करने के लिए एक काफी अच्छा साधन है। शिलांग शहर को जोड़ने वाला सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन गुवाहाटी रेलवे स्टेशन है।शिलांग शहर पहुंचने के लिए अपने स्थानीय जगह से गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के लिए निकल सकते हैं और गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद आप किसी भी यातायात साधन के माध्यम से शिलांग शहर की यात्रा कर सकते हैं।

सड़क मार्ग: शिलांग शहर बहुत से प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग के माध्यम से भी जुड़ा हुआ है। तो आप शिलांग शहर की यात्रा करने के लिए सड़क मार्ग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कई सारे बसें और टैक्सी यात्रियों को गुवाहाटी से शिलांग तक ले जाने के लिए उपलब्ध होती हैं।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Further Reads