आगरा के वो आलीशान होटल जहां आप अपने कमरे से ताज का दीदार और रोमांटिक डिनर एक साथ कर सकते है

Tripoto
24th Mar 2023
Photo of आगरा के वो आलीशान होटल जहां आप अपने कमरे से ताज का दीदार और रोमांटिक डिनर एक साथ कर सकते है by Priya Yadav

भारत का आगरा शहर अपनी ऐतिहासिक महत्व रखता है।यहां का ताजमहल पूरी दुनिया में फेमस एक बहुत ही लोकप्रिय इमारत है।जिसे मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था।जिसे आज पूरी दुनिया प्यार की निशानी के तौर पर जानती है।यही कारण है कि पूरी दुनिया से पर्यटक हर वर्ष लाखों की संख्या में ताज का दीदार करने आते है।अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ आगरा घूमने का प्लान बना रहे है तो हम आपको यहां के कुछ ऐसे होटल के बारे में बताएंगे जहां से आप अपने पार्टनर के साथ एक आलीशान शाम बिता पाएंगे और साथ ही अपने होटल के कमरों से ताज का दीदार भी कर पाएंगे।जो आपके रोमांटिक शाम में चार चांद लगा देगा।तो आइए जानते है आगरा के उन होटलों के बारे में।

Photo of आगरा के वो आलीशान होटल जहां आप अपने कमरे से ताज का दीदार और रोमांटिक डिनर एक साथ कर सकते है by Priya Yadav

1. ओबेरॉय अमरविलास

ताजमहल से मात्र 600 मीटर की दूरी पर स्थित ओबेरॉय अमरविलास आगरा के सबसे शानदार होटलों में से एक है।इस आलीशान होटल की सबसे आकर्षक बात यह है कि आप इसके कमरों या छतों से ताज का दीदार कर सकते है।मुगल वास्तुकला से प्रेरित इसके डिजाइन को देखकर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी।यहां पर आपको रैकेट-स्पा, कैंडललाइट अल्फ्रेस्को डिनर, लैडरमैन लॉन, वेमेयर और शामियाने के साथ, आपको यहां एक ट्रांसमीटर की भी सुविधा मिलेगी। यहां से आप अपने पार्टनर के साथ एक रोमांटिक डिनर के साथ अपने कमरे से ताज को निहार सकते है।

टैरिफ - रु. 27,000 से

पता: द ओबेरॉय अमरविलास, ताज ईस्ट गेट रोड।

2.हिल्टन आगरा द्वारा डबल्री

आगरा के पांच सितारा होटलों में से एक है हिल्टन डबलट्री ।संगमरमर के पत्थरों से बने इस होटल की खूबसूरती में चार चांद तब लग जाते है जब आप अपने मखमली बिस्तर से चांद का दीदार करते है।होटल के स्टाइलिश इंटीरियर और अच्छी तरह से सुसज्जित कमरे निश्चित रूप से आपको अपनी ओर आकर्षित करेगी। इसकी स्वास्थ्य सुविधाओं की श्रृंखला, जिसमें स्टीम रूम, फिटनेस सेंटर और स्पा शामिल हैं, थके हुए यात्री को भी आकर्षित करेंगे, और रूफटॉप टैरेस और इसका आउटडोर पूल - जो साल भर खुला रहता है आपकी रोमांटिक ट्रिप को और भी रोमांटिक बना देगा।

टैरिफ - रु. 3430 से

पता: बी / एच - 1 और 2, ताज नगरी फेज।

Photo of आगरा के वो आलीशान होटल जहां आप अपने कमरे से ताज का दीदार और रोमांटिक डिनर एक साथ कर सकते है by Priya Yadav

3.होटल क्लार्क्स शिराज

ताजमहल से सिर्फ 3 किमी की दूरी पर स्थित ये होटल ताजमहल के सुंदर दृश्य प्रदान करता है।सभी सुख सुविधाओं से लबरेज ये 5 स्टार होटल में आपको सभी प्रकार की सुविधा मिलेगी।आकर्षक कमरे जिनकी खिड़की से आप ताज को रात के अंधेरे में भी निहार सकते है।इसके कई रेस्तरां और बुफे भी जहां से आप अपने रोमांटिक डिनर और ताज का दीदार दोनो ही कर सकते है।जहां पर हर प्रकार के इंडियन, चाइनीज, थाई, कॉन्टिनेंटल भोजन परोसे जाते है।साथ ही यहां पर आपको पुल और अन्य कई सुविधाएं भी मिलेंगी।इसे 2016, 2017 और 2018 के लिए सर्वश्रेष्ठ विवाह और माइस उपाय का पुरस्कार भी दिया गया था।

टैरिफ - रु. 3332 से

पता: 54 ताज रोड।

4. क्रिस्टल सरोवर प्रीमियर

होटल क्रिस्टल सरोवर आराम और भव्यता के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है।अगर के सबसे लोकप्रिय होटलों में से एक जो ताजमहल के सुंदर दृश्य प्रदान करता है।आपको यहां ताजमहल के दृश्यों के साथ 136 आलिशान कमरे, स्काई ग्रिल, फ़िज़ा और लैटिस में उत्तम भोजन विकल्प और एक कायाकल्प स्पा की सुविधा मिलेगी।होटल क्रिस्टल सरोवर ताजमहल से सिर्फ 2 किमी की दूरी पर और अकबर के मकबरे, कारीगर मार्ट और आगरा किला के करीब स्थित है।

टैरिफ - रु. 3500 से

पता: फतेहाबाद रोड आगरा।

Photo of आगरा के वो आलीशान होटल जहां आप अपने कमरे से ताज का दीदार और रोमांटिक डिनर एक साथ कर सकते है by Priya Yadav
Photo of आगरा के वो आलीशान होटल जहां आप अपने कमरे से ताज का दीदार और रोमांटिक डिनर एक साथ कर सकते है by Priya Yadav

5. रैडिसन होटल आगरा

यह होटल एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर है।जहां से आप प्यार की निशानी ताज को अपने बेड पर से ही जी भरकर निहार सकते है।यह जगह यकीनन आपके रोमांटिक ट्रिप में और भी रोमांस भर देगा।आप चाहे तो इस होटल के roof top रेस्टुरेंट में भी अपना डिनर कर सकते है।जहां आप नाश्ता और ग्रिल व्यंजन के साथ अपने पार्टनर के लिए एक रोमांटिक डिनर डेट भी प्लान कर सकते है। साथ ही ताज का दीदार भी।

टैरिफ - रु. 3000 से।

Photo of आगरा के वो आलीशान होटल जहां आप अपने कमरे से ताज का दीदार और रोमांटिक डिनर एक साथ कर सकते है by Priya Yadav
Photo of आगरा के वो आलीशान होटल जहां आप अपने कमरे से ताज का दीदार और रोमांटिक डिनर एक साथ कर सकते है by Priya Yadav

तो अपने पार्टनर के साथ एक रोमांटिक ट्रिप पर एक रोमांटिक जगह पर जाने के लिए तैयार हो जाए और बना ले आगरा जाने का प्लान।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Further Reads