सिर्फ़ मौज मस्ती या बीच देखने नहीं, कुछ ख़ास के लिए आएँ उडुपी

Tripoto

भारत में पहाड़ और मौज मस्ती की ढेरों जगहें हैं, कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहाँ आप मन की शांति के लिए घूमने जा सकते हैं। लेकिन उससे भी कम वो जगहें जहाँ आप सीधे अध्यात्म और जीवन से मिलते हैं। अपने अस्तित्त्व और ज्ञान की सच्ची जानकारी के लिए उडुपी को देखना सपने के सच होने जैसा है।

कृष्ण मंदिर के इर्द गिर्द घूमता उडुपी का इतिहास

भारतीय दर्शन में ईश्वर के बारे में दो प्रकार से विचार किया जाता है, द्वैत अथवा अद्वैत विचार। द्वैत विचार के अनुसार आत्मा और ब्रह्म अलग अलग हैं और मृत्यु के बाद भी आत्मा और ब्रह्म एक नहीं होते, अलग ही होते हैं, जैसे हरे पेड़ पर बैठा हरा तोता। दूर से तोता आपको दिखे या नहीं, लेकिन वह पेड़ में मिल नहीं सकता। वहीं अद्वैत विचार के अनुसार आत्मा और ब्रह्म एक ही हैं। शरीर की मृत्यु के बाद आत्मा ब्रह्म में यूँ मिलती है, जैसे सागर की बूँद पानी में। जब एक बार बूँद पानी में मिल गई, तो आप उसे चाहकर भी दोबारा नहीं निकाल सकते।

उडुपी के इतिहास में जाएँ तो इसका महत्त्व केवल अपने अस्तित्व तक नहीं है, बल्कि भारतीय दर्शन में भी इसका महत्त्वपूर्ण स्थान है। आदि गुरू शंकराचार्य ने अद्वैत विचारधारा के दर्शन पर चारों मठों की स्थापना की थी। वहीं यह पहला मठ था, जो द्वैत विचार के दर्शन को ध्यान में रखकर माधवाचार्य द्वारा बनाया गया था। इस मंदिर का निर्माण 13वीं सदी में हुआ था, जिसके बाद उडुपी अपने असली स्वरूप में आया।

घूमने की जगहें

1. श्रीकृष्ण मंदिर

उडुपी में सबसे प्रसिद्ध और महत्त्वपूर्ण घूमने की जगह है श्रीकृष्ण मंदिर। माधव सरोवर के आसपास आपको ढेरों मठ और मंदिर मिल जाएँगे। माधव सरोवर इसका केन्द्र है, जो इस मंदिर को बिल्कुल अनूठा रंग देता है। इसका मुख्य मंदिर केरल और दक्षिण कन्नण वास्तु पर आधारित है, जिसकी अपनी कई भाग हैं। किसी विशेष दिनों पर इसकी सजावट की जाती है और मंदिर देखने के लिए अद्भुत हो जाता है।

2. बारकुर

तीन गाँवों को मिलाकर बना नाम बारकुर, जिनका अपना ऐतिहासिक महत्त्व काफ़ी है। यहाँ पर हर गाँव का अपना एक क़िला है, जिनके नाम सिंहासनगुद्दे, विजयनगर और नंदन क़िला हैं। इसके साथ ही यहाँ दूसरे जैन कलाकृतियाँ हैं और दूसरे हिंदू मंदिर भी। यहाँ पर आपको भगवान गणेश के मंदिर बहुत संख्या में मिलेंगे। अगर आपको दर्शन और ईश्वर में विश्वास है तो मंदिरों के दर्शन के लिए आपको एक बार केवल यहीं का प्लान बनाना चाहिए।

3. कापू बीच

Photo of सिर्फ़ मौज मस्ती या बीच देखने नहीं, कुछ ख़ास के लिए आएँ उडुपी 4/7 by Manglam Bhaarat
श्रेयः लावण्या भट

थोड़ा घूमने के लिए और सैर सपाटे के लिए कापू बीच बढ़िया जगह है। यह मनिपाल से 22 किमी0 दूर है और सुकून से घूमने की जगहों में बहुत बढ़िया है। यहाँ आने से पहले समय का ध्यान रखें क्योंकि शाम को 6:30 बजे यह बंद हो जाता है।

4. मालपे बीच

Photo of सिर्फ़ मौज मस्ती या बीच देखने नहीं, कुछ ख़ास के लिए आएँ उडुपी 5/7 by Manglam Bhaarat
श्रेयः सारंगी बी

डूबते सूरज को देखने के लिए मालपे बीच ज़रूर जाएँ। साफ़ सुथरे बीच पर परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए मालपे बीच बहुत अच्छी जगह है।

5. पाजक क्षेत्र

इसे श्रीकृष्ण का निर्माण करने वाले माधवाचार्य जी का जन्मस्थान कहा जाता है। उनके मानने वाले इस जगह को बहुत श्रद्धा के साथ देखते हैं। यहाँ पर उनके लिए एक मेमोरियल और कुछ तालाब हैं जिनको देखने और पूजा के लिए आपको अवश्य आना चाहिए।

6. सेंट मैरी आइलैण्ड

यहाँ पर कई सारी चट्टानें हैं जो लावा से बनी हैं। कहते हैं वास्को डि गामा यहाँ आया था और उसने मदर मैरी के नाम पर इस द्वीप का नाम रखा। इस द्वीप पर भी एक बीच है जो कि आपको ज़रूर देखना चाहिए। यहाँ पर भी आपको समय का ख़्याल रखना होगा। मेरी सलाह है कि सुबह के समय ही इस द्वीप को घूमने का प्लान बनाएँ। इस द्वीप के लिए आख़िरी बोट 4:30 पर जाती है और 6:30 पर आख़िरी बोट आती है।

कैसे जाएँ

मुंबई, गोआ, बंगलौर और कोच्चि से यहाँ आसानी से पहुँचा जा सकता है।

हवाई मार्गः सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा मंगलौर हवाईअड्डा है जो कि 59 किमी0 दूर है। यहाँ से टैक्सी की सुविधा है जो आपको लगभग 1.5 घंटे में उडुपी पहुँचा देगी और किराया लगभग 1500 रु. तक होगा।

रेल मार्गः कोंकण रेलवे रूट पर उडुपी मुख्य स्टेशन है जो कि मुंबई मंगलौर रूट पर पड़ता है। आप इसके अलावा मंगलौर से बंगलौर रूट से भी आसानी से उडुपी पहुँच सकते हैं।

सड़क मार्गः राष्ट्रीय राजमार्ग 66 से आप आसानी से उडुपी पहुँच सकते हैं। आपको गोआ और महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र से आसानी से उडुपी की बसें मिल जाएँगी। इसके साथ ही कर्नाटक की लगभग सभी जगहों से उडुपी आसानी से जुड़ा है। दूरी और सुविधा के आधार पर आपको ठीक पैसों में जाने की सुविधा मिल जाएगी।

ठहरने के लिए

1. पर्णकुटी होमस्टे 91-0-9342759000

2. होटल उडुपी रेसिडेंसी 91-820-2530005

3. मैंगो होटल् 91-820-2593311

4. बालकृष्ण उडुपी होमस्टे 91-8296313913

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें

Further Reads