सारा अली खान ने 2023 में घूमीं ये जगहें, कुछ जगहें थीं बेहद खास

Tripoto
28th Dec 2023
Photo of सारा अली खान ने 2023 में घूमीं ये जगहें, कुछ जगहें थीं बेहद खास by Yadav Vishal
Day 1

घूमना किसे पसंद नहीं है। जब भी फ्री टाइम मिलता है तो लोग घूमने के लिए निकल जाते हैं। आम लोगों की तरह बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी अपने फ्री टाइम में घूमने निकल जाते हैं। ये फ़िल्मी सितारे भी फ़िल्मी दुनिया से दूर अपनी छुट्टियों के दिन बिताने के लिए कुछ खास जगह चुनते है। उन फिल्मी सितारों में से एक हैं सारा अली खान। यूं तो सारा अली खान को घूमने का बहुत शौक हैं। वो आय दिन अपने इंस्ट्राग्राम पे घूमने की तस्वीरे पोस्ट करती रहतीं हैं। आम जनता को बेकरारी भी रहतीं हैं कि वो कहा घूमने गई हैं। आज हम इस आर्टिकल के ज़रिए आपको 2023 के सारा अली खान के सारे ट्रिप के बारे में बताएंगे जहां वो घूमने गई थीं।

Photo of सारा अली खान ने 2023 में घूमीं ये जगहें, कुछ जगहें थीं बेहद खास by Yadav Vishal

अमरनाथ

इस साल सारा अली खान ने अमरनाथ मंदिर के दर्शन किए। आपको बता दू कि भगवान शिव को समर्पित अमरनाथ मंदिर एक पवित्र स्थल है, जिसे तीर्थों के तीर्थ के रूप में भी जाना जाता है। अक्सर सारा अली खान को धार्मिक जगहों पे जाते देखा गया हैं। अमरनाथ भी उन जगहों में से एक हैं। अमरनाथ मंदिर हिमालय की पहाड़ियों में श्रीनगर शहर से उत्तर पूर्व की ओर 135 किमी की दूरी पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको ट्रैक करना होता हैं।

थाजीवास ग्लेशियर सोनमर्ग

अक्सर सेलिब्रिटी को कश्मीर जाते देखा गया हैं क्योंकि छुट्टी मानने के लिए भारत के सबसे सुंदर जगहों में से कश्मीर एक हैं। इस साल सारा अली खान यहां के हसीन वादियों का लुप्त उठाने आई थी। सारा अली खान यहां
थाजीवास ग्लेशियर सोनमर्ग आई थी। थाजीवास ग्लेशियर समुद्र तल से करीबन 3000 मीटर ऊंचा है। ये स्थान सोनमर्ग से आपको 2-4 किलोमीटर की दूरी पर पड़ेगा। थाजीवास ग्लेशियर केवल नेचर लवर्स के लिए बना है, यहां आते ही इंसान अपनी सभी थकान, तनाव, दुख दर्द सब कुछ भूल जाता है।

Photo of सारा अली खान ने 2023 में घूमीं ये जगहें, कुछ जगहें थीं बेहद खास by Yadav Vishal

केदारनाथ

सारा अली खान आध्यात्मिक यात्रा पर सबसे ज्यादा देखी जाती हैं, कभी किसी मंदिर में तो कभी किसी तीर्थ यात्रा पर, और इस साल उन्हें अमरनाथ यात्रा के साथ-साथ केदारनाथ में भी देखा गया था। वैसे तो केदारनाथ वो लगभग हर साल जाती हैं। इससे पहले वो जानवी कपूर के साथ यहां आई थी। आपको बता दूं केदारनाथ 12 ज्योतिलिंग में से एक हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको ट्रैक करना होता हैं। सारा अली ने भी यहां तक पहुंचने के लिए 16km का ट्रैक किया और मंदिर में माथा टेका।

मार्तंड सूर्य मंदिर

इस साल सारा अली खान ने मार्तंड सूर्य मंदिर के भी दर्शन किए। आपको बता दू यह मंदिर जम्मू कश्मीर में स्थित एक बहुत पुराना मंदिर हैं। इस मंदिर का निर्माण मध्यकालीन युग में 7वीं से 8वीं शताब्दी के दौरान किया गया था। इस मंदिर की एक खास बात यह हैं कि इसमें 84 स्तंभ हैं जिन्हें नियमित अंतराल पर रखा गया है।

Photo of सारा अली खान ने 2023 में घूमीं ये जगहें, कुछ जगहें थीं बेहद खास by Yadav Vishal

उदयपुर

उदयपुर को ‘सिटी ऑफ लेक्स’ के नाम से जाना जाता है, मतलब झीलों का शहर। इस झीलों के शहर मे इस बार अपनी छुट्टियां एंजॉय करने सारा अली खान भी आई थी। उदयपुर में देखने को बहुत कुछ हैं जैसे महले, झीलें आदि। यहां का शानदार जल महल भी झीलों के बीचों-बीच स्थित है। जो लोगों के बीच काफ़ी लोक प्रिय हैं। शहर में साल भर कई धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव भी देखे जाते हैं, जो दुनियाभर के टूरिस्ट को आकर्षित करते हैं।

बिजली महादेव मंदिर

इस साल सारा अली खान को बहुत हट के जगहों पे जाते देखा गया हैं। उन्हीं में से एक हैं बिजली महादेव मंदिर। यह जगह कुल्लू हिमाचल प्रदेश में स्थित हैं। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि मंदिर के अंदर स्थित शिवलिंग पर हर 12 साल में रहस्यमय तरीके से बिजली गिरती है और शिवलिंग टूट जाता है। इसके बाद हर टुकड़े को इकट्ठा करके उन्हें जोड़ा जाता है।

Photo of सारा अली खान ने 2023 में घूमीं ये जगहें, कुछ जगहें थीं बेहद खास by Yadav Vishal

लाहौल स्पीति वैली

इण्डिया के सबसे फेमस वैली लाहौल स्पीति वैली का ट्रिप भी सारा अली खान ने इस बार किया। यहां दूर-दूर तक फैली घाटियां, चारों ओर हिमालयन रेंज, बर्फ का रेगिस्तान और उनके बीच गुजरते टेड़े-मेडे रास्ते, इस जगह की शानदार झलकियां पेश करते हैं। यहां सारा अली खान ने पराठा का आनद भी उठाया था। आपको बता दूं कि यह जगह भारत की सबसे ठंडी जगहों में आती है, जहां आपको केवल 250 दिन ही सूरज की धूप देखने को मिलेगी।

दिल्ली

यूं तो सारा अली खान दिल्ली अक्सर जाती हैं पर इस बार उन्हें यहां घूमते भी देखा गया हैं। दिल्ली में घूमने की बहुत सी जगह हैं। आपको यहां ऐतिहासिक से लेकर क्लब तक हर तरह की जगह देखने को मिल जायेगी। इसके साथ यहां का स्ट्रीट फूड भी बहुत फेमस हैं। यहां के स्ट्रीट फूड की बात करें तो वो पूरे देशभर में फेमस है, बता दें, विदेशी भी सबसे ज्यादा यहां खान-पान के लिए आते हैं।

Photo of सारा अली खान ने 2023 में घूमीं ये जगहें, कुछ जगहें थीं बेहद खास by Yadav Vishal

तो ये रही वो जगह जहां इस साल सारा अली खान घूमने गई थीं। अगर आप भी सारा अली खान को फ़ॉलो करते हैं तो आप भी इन जगहों पर अपना ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद। अपने सुंदर विचारों और रचनात्मक प्रतिक्रिया को साझा करें अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Further Reads