सबसे ऊँची, सबसे ठंडी, सबसे बेहतरीन: ये हैं भारत की सबसे अद्भुत जगहें

Tripoto
Photo of सबसे ऊँची, सबसे ठंडी, सबसे बेहतरीन: ये हैं भारत की सबसे अद्भुत जगहें 1/1 by Bhawna Sati

भारत दुनिया के सबसे अनोखे देश में से हैं जहाँ हर कदम पर नज़ारे बदलते हैं और प्रकृति का नया रूप देखने को मिलता है। कहीं उँचे बर्फ से ढके पहाड़ हैं तो कई सुनहरा रेगिस्तान, कहीं चाय के बागान हैं तो कहीं सेबों से लदी वादियाँ। ऐसी अनोखी जमीन ही हैं जहाँ आपको वातावरण से लेकर तापमान और प्रकृति की चरम सीमा को पीछे छोड़ती जगहें मिल जाएँगी। भले ही ये जगहें असामान्य हो, लेकिन यहाँ घूमना उतना ही रोमांचक है।

भारत की सबसे ठंडी जगह

द्रास

द्रास भारत का सबसे ठंडा स्थान है जहाँ पर्यटक जा सकते हैं। कारगिल से कुछ ही दूरी पर, श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर बसे द्रास को लद्दाख के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है। सर्दियों में यहाँ पर तापमान -45 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा चुका है और सर्दियों का औसत तापमान 0 डिग्री से नीचे ही रहता है। द्रास के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: द्रास यात्रा गाइड

भारत की सबसे गर्म जगह

फलोदी

राजस्थान अपनी गर्म जलवायु के लिए जाना जाता है, और थार रेगिस्तान से घिरा फलोदी भारत में सबसे गर्म स्थान है, जहाँ तापमान 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है। हालाँकि, ये तापमान यहाँ के लोगों को यहाँ बसने और प्रवासी सारस पक्षियों को यहाँ आने से नहीं रोक पाता। फलोदी के बारे में यहाँ और पढ़ें: फलोदी यात्रा

भारत की सबसे नम जगह

मावसिनराम

सिर्फ भारत ही नहीं, मावसिनराम धरती पर सबसे ज्यादा नमी और बारिश वाली जगह होने का खिताब अपने नाम रखता है। मेघालय में पूर्वी खासी पहाड़ियों में स्थित मावसिनराम प्रकृति का एक खजाना है। मावसिनराम के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें: मावसिनराम यात्रा गाइड

भारत की सबसे सूखी जगह

लेह

पहाड़ों में बसा एक अनोखा इलाका, हिमालय के साय तले लेह में पूरे भारत के मुकाबले सबसे कम बारिश होती है। पूरे साल भर यहाँ 10cm से भी कम बारिश पड़ती है जिससे ये जगह ठंडा रेगिस्तान बन जाती है। इसलिए लेह मॉनसून में सबसे पसंदीदा घूमने वाली जगह भी है। लेह के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें: लेह यात्रा गाइड

भारत की सबसे गहरी जगह

कुट्टनाड

भारत के नीदरलैंड के रूप में भी पहचाने जाने वाले कुट्टनाड के कुछ हिस्से समुद्र तल से नीचे हैं, और यहाँ खेती -3 मीटर के ऑल्टिट्यूड पर की जाती है। कुट्टनाद भारत की सबसे गरही जगह है। कुट्टनाद के बारे में यहाँ और पढ़ें: कुट्टनाड ट्रैवल गाइड

भारत की सबसे ऊँची जगह

कंचनजंगा

दुनिया का ये तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत नेपाल और भारत की सीमा पर स्थित है। समुद्र तल से 8,586 मीटर की ऊँचाई पर चढ़ना कोई खेल नहीं है लेकिन यहाँ पहुँच कर आपको कंचनजंगा का सबसे बेहतरीन नज़ारा देखने को मिलता है। और जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें- कंचनजंगा ट्रैवल गाइड

अगर आप भी ऐसी अद्भुत जगहों के बारे में जानते हैं तो अपना अनुभव यहाँ लिखकर Tripoto समुदाय के साथ बाँटें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Further Reads