रोमांटिक डेट के लिए बेस्ट हैं बैंगलुरु के ये रेस्टोरेंट, जहाँ की एक शाम बना देगी, पलों को यादगार

Tripoto
8th Jul 2021
Photo of रोमांटिक डेट के लिए बेस्ट हैं बैंगलुरु के ये रेस्टोरेंट, जहाँ की एक शाम बना देगी, पलों को यादगार by Smita Yadav
Day 1

आज के बिजी लाइफ और भीड़ भाड़ वाले माहौल में शायद ही कपल्स को कभी एक साथ रोमांटिक टाइम स्पेंड करने का मौका मिलता हो। इसलिए कपल्स अक्सर अपने आसपास कम खर्चे में बेस्ट रोमांटिक प्लेसेस जो की आपके डेट को यादगार बना सकें। साथ ही जहाँ वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने के लिए जा सके। यदि आप अपने कपल के साथ डेट पर जाने के लिए रोमांटिक डिनर को प्लान कर रहे है तो इसके लिए आप हमारा यह आर्टिकल पूरा ज़रूर पढ़ें। जिसमे आप कपल्स के रोमांटिक डेट के लिए बैंगलुरु के बेस्ट रेस्टोरेंट्स के बारे में जान सकेगें।

बैंगलुरु के रोमांटिक रेस्टोरेंट्स

बैंगलोर में कपल्स के घूमने के लिए रोमांटिक जगहें में कैफे से लेकर एडवेंचर पार्क और हलचल भरे बाजारों तक बहुत कुछ है जहाँ कपल्स आप अपने लवर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है और क्वॉलिटी टाइम बिता सकते है। लेकिन आज हम बात करेंगे बैंगलोर के बेस्ट रेस्टोरेंट्स की, तो आइए जानते हैं।

ताओ टेरेस, बैंगलुरु

Photo of रोमांटिक डेट के लिए बेस्ट हैं बैंगलुरु के ये रेस्टोरेंट, जहाँ की एक शाम बना देगी, पलों को यादगार by Smita Yadav

खुले आसमान में टिमटिमाते तारों के नीचे आप अपने पार्टनर के साथ डिनर कर रहे है,सोचिये ये कितना स्पेशल मुमेंट्स होगा आपके लिए। सिर्फ आप ही नही हर कपल के मन में यह इच्छा होती है की वो अपने प्यार के साथ ऐसा ही टाइम स्पेंड करें। यदि आप अपने कपल के साथ डेट पर जाने के लिए रोमांटिक डिनर को प्लान कर रहे है तो जल्दी की ताओ टेरेस रेस्टोरेंट में टेबल बुक कर लें। क्योंकि यह कैफे एंड रेस्टोरेंट बैंगलोर के टॉप के रोमांटिक रेस्टोरेंट्स में से एक है। सॉफ्ट-लाइटेड एंवायरमेंट और रूफटॉप सेटिंग से लेकर एक्सपेंसिव मल्टी-कुजीन मेनू तक यह पूरी जगह रोमांस से भरपूर है। यदि आप अपनी इस डेट को और यादगार और रोमांटिक बनाना चाहते है तो पार्टनर संग कैंडल लाइट डिनर यहाँ प्लान कर सकते है।

पता : स्वामी विवेकानंद रोड, येलप्पा चेट्टी लेआउट, जोगुपाल्या, बैंगलुरु कर्नाटक 560001

ऑलिव बार एंड किचन, बैंगलुरु

Photo of रोमांटिक डेट के लिए बेस्ट हैं बैंगलुरु के ये रेस्टोरेंट, जहाँ की एक शाम बना देगी, पलों को यादगार by Smita Yadav

ऑलिव बार एंड किचन अपने लवली लाइटिंग, सॉफ्ट म्यूज़िक और एलिगेंट बार और किचन में एलिगेंट डेकोरेशन के साथ ही साथ कपल्स के लिए डेट पर जाने के लिए बहुत ही फेमस रेस्टोरेंट है। यह बैंगलोर के रोमांटिक रेस्टोरेंट में से एक है ऑलिव बार एंड किचन एक ऐसा रेस्टोरेंट है जो कपल्स के लिए अपने मेनू में इंडियन फ़ूड से लेकर यूरोपियन फ़ूड तक सर्व करता है। यह पूरी जगह रोमांस से भरपूर है। यदि आप अपनी डेट को और यादगार और रोमांटिक बनाना चाहते है तो पार्टनर संग कैंडल लाइट डिनर यहाँ प्लान कर सकते है।

पता : 16, वुड एसटी, नियर कर्नाटका बैंक, अशोक नगर, बैंगलुरु, कर्नाटक 560025

हाई अल्ट्रा लाउन्ज, बैंगलुरु

Photo of रोमांटिक डेट के लिए बेस्ट हैं बैंगलुरु के ये रेस्टोरेंट, जहाँ की एक शाम बना देगी, पलों को यादगार by Smita Yadav

हाई अल्ट्रा लाउन्ज साउथ इंडिया का सबसे ऊंचा लाउंज है, जो शहर का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। रेस्टोरेंट का रोमांटिक माहौल और शहर के खूबसूरत नजारें इसे बैंगलुरु का रोमांटिक रेस्टोरेंट बनाते है। जरा सोचिये आप टिमटिमाते तारों के नीचे अपने कपल के साथ डिनर पर है ये मुमेंट्स आपके लिए कितने स्पेशल होंगे। यह रेस्टोरेंट अपने रोमांटिक माहौल के साथ साथ अपने खाने के लिए भी फेमस है जो चीनी और कोरियाई डिशेज से लेकर जापानी और थाई डिशेज तक सर्व करता है। यदि आप किसी से मन ही मन प्यार करते है और उसके साथ डेट पर जाने के लिए बैंगलुरु के रोमांटिक रेस्टोरेंट सर्च कर रहे है तो अल्ट्रा लाउन्ज में कैंडल-लाईट डिनर को जरूर प्लान करें। यकीन माने इस रेस्टोरेंट का माहौल इतना ख़ास है की लड़की आपके प्रपोजल को कभी मना नही कर पायेगी।

पता : 26/1, रूफटॉप, वर्ल्ड ट्रेड सेन्टर, डीआर राजकुमार रोड, मल्लेश्वरा, बैंगलुरु, कर्नाटक 560055

स्काई लाउंज, बैंगलुरु

Photo of रोमांटिक डेट के लिए बेस्ट हैं बैंगलुरु के ये रेस्टोरेंट, जहाँ की एक शाम बना देगी, पलों को यादगार by Smita Yadav

स्काई लाउंज 5 सितारा स्वेन्स्का डिजाइन होटल की छत पर स्थित बैंगलुरु का एक और ओपन टेरिस रोमांटिक रेस्टोरेंट है। यह रेस्टोरेंट अपनी बेहतरीन डिजाईन, शानदार पुल के दृश्य और अद्वितीय आउटडोर देहाती सेटिंग के लिए फेमस है। जब भी आप अपने कपल के साथ यहाँ आयेंगे तो एक रोमांटिक डिनर के साथ साथ लाइव डीजे में अपने कपल के साथ डांस पे जा सकते है। गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ डेट पर जाने के लिए बैंगलुरु के बेस्ट रोमांटिक रेस्टोरेंट सर्च करने वाले कपल्स के लिए स्काई लाउंज बेस्ट ऑप्शन है।

पता : अस्त्र होटल, 2795, 27 मेन सेक्टर 1, एचएसआर, बैंगलुरु कर्नाटक 560051

तो देर किस बात की, अपने पार्टनर के साथ जल्द ही प्लान बनाए और इन बेहतरीन रेस्टोरेंट का आनंद लें।

क्या आपने भी बैंगलुरु के इन बेहतरीन रेस्टोरेंट में से किसी रेस्टोरेंट का आनंद लिया हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads