लखनऊ का अनोखा रेस्टोरेंट जो बच्चों की बना पहली पसंद, जहाँ इंसान नहीं रोबोट परोसते है खाना

Tripoto
21st Sep 2023
Photo of लखनऊ का अनोखा रेस्टोरेंट जो बच्चों की बना पहली पसंद, जहाँ इंसान नहीं रोबोट परोसते है खाना by Pooja Tomar Kshatrani
Day 1

आपको कैसा लगेगा अगर आप किसी रेस्तरां में जाएं, और आपका ऑर्डर लेने के लिए कोई रोबोट आपके सामने आए? शायद थोड़े समय के लिए आप शॉक्ड हो जाएं। खैर, ऐसा एक जगह हो रहा है नबावो का शहर कहे जाने वाले लखनऊ में। रेस्टोरेंट में 2 रोबोट खाना परोसने के लिए लगाए गए हैं। यह दोनों रोबोट काफी तेजी से पूरे रेस्टोरेंट में खाना परोसते हैं। यह दोनों रोबोट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नाम की तकनीक से बनाए गए हैं।

कहाँ है यह रेस्टोरेंट?

Photo of लखनऊ का अनोखा रेस्टोरेंट जो बच्चों की बना पहली पसंद, जहाँ इंसान नहीं रोबोट परोसते है खाना by Pooja Tomar Kshatrani

लखनऊ का यहां पहला रोबोट रेस्तरां अलीगंज एरिया में खुल गया है। यह कपूरथला चौराहा पर है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यहां आपको अच्छा एम्बियंस, ड्रिंक्स और सर्विस भी मिल जाएगी। रोबोट रेस्टोरेंट की खासियत की बात करें तो यहां पर बैठने के लिए बहुत ही खूबसूरत जगहें हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जब से यह रेस्टोरेंट खुला है तब से यहां आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। खासकर यह बच्चों की पहली पसंद बन गया है।

पता - : येलो हाउस रोबोट रेस्टोरेंट, कपूरथला चौराहा के पास, अलीगंज लखनऊ

कैसे काम करते है यह रोबोट?

Photo of लखनऊ का अनोखा रेस्टोरेंट जो बच्चों की बना पहली पसंद, जहाँ इंसान नहीं रोबोट परोसते है खाना by Pooja Tomar Kshatrani

रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी खासियत यहां की दो रोबोट हैं, जो पीले कपड़ों में लोगों की टेबल पर जाकर उन्हें खाना परोसती हैं। इन रोबोट का नाम रूबी और दीवा है, जिनके हाथ में एक-एक ट्रे है। इन ट्रे पर खाना रखा जाता है और जिन्हें ये टेबल पर लेकर जाती हैं। येलो हाउस-रोबोट रेस्तरां के मालिक का कहना है कि रोबोट एआई (Artificial Intelligence) पर काम करते हैं, जो सिर्फ दो से तीन घंटे की चार्जिंग के साथ पूरे दिन काम कर सकते हैं। हर टेबल की जानकारी रोबोट में फीड की जाती है। फोन या टैबलेट पर टेबल नंबर डालने के बाद, रोबोट टेबल पर जाते हैं और खाना परोसते हैं।

रेस्टोरेंट की खासियत और परोसे जाने वाले व्यंजन

Photo of लखनऊ का अनोखा रेस्टोरेंट जो बच्चों की बना पहली पसंद, जहाँ इंसान नहीं रोबोट परोसते है खाना by Pooja Tomar Kshatrani

बेहतरीन एम्बियंस, बैठने का काफी ज़्यादा एरिया और शानदार इंटीरियर के साथ यह रेस्टोरेंट परफेक्ट जगह है। खाने की बात करें तो यहाँ आपको वेज/नॉन-वेज दोनों तरह का खाना मिल जायेगा। इसके साथ ही यहाँ आपको मैक्सिकन, इटैलियन, एशियाई, इंडियन जैसे कई ऑप्शंस आपको मिल जायेंगे। इतना ही नहीं यहाँ आपको मॉकटेल और शेक की विस्तृत रेंज भी उपलब्ध है। यहाँ आपको स्मोकी पनीर अंगारा, सुशी, जंगली मशरूम बाओ, रेड सॉस पास्ता, पनीर टिक्का मसाला, मटन कोरमा और चॉकलेट बॉम्ब भी उपलब्ध है।

रेस्टोरेंट के खुलने का समय

Photo of लखनऊ का अनोखा रेस्टोरेंट जो बच्चों की बना पहली पसंद, जहाँ इंसान नहीं रोबोट परोसते है खाना by Pooja Tomar Kshatrani

यह रेस्टोरेंट सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है। जहां आप खाने के साथ-साथ रूबी और दीवा के साथ सेल्फी ले सकते हैं। यहां दोनों लोगों के खाने का खर्च लगभग 700 - 800 रुपये आता है।

Further Reads