रामनाथपुरम दक्षिण भारत की वो जगह जहां आपको दिखेगी धार्मिकता और ऐतिहासिकता का अनोखा मेल

Tripoto
12th Jan 2024
Photo of रामनाथपुरम दक्षिण भारत की वो जगह जहां आपको दिखेगी धार्मिकता और ऐतिहासिकता का अनोखा मेल by Priya Yadav


         भारत का दक्षिण राज्य अपने समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए जाना जाता है। वहां पर स्थित मंदिर और अन्य ऐतिहासिक इमारतें इस बात की गवाह है।इसी विरासत से रूबरू होने के लिए हर वर्ष लाखो पर्यटक वहां आते है।आज हम आपको दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित एक ऐसे ही स्थान के विषय में बताएंगे जिसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। जहां पर आपको प्राचीन मंदिरों से लेकर खूबसूरत समुंद्र तट तक देखने को मिलेंगे।हम बात कर रहे है तमिलनाडु राज्य में स्थित रामनाथपुरम की जो एक खूबसूरती के साथ ही साथ एक धार्मिक नगर भी है तो आइए जानते है इस शहर के विषय में।

रामनाथपुरम

रामनाथपुराम तमिलनाडु का एक बहुत ही खूबसूरत शहर है जिसे लोग रामनाद के नाम से भी जानते है।यह शहर तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम जिले में एक शहर और नगर पालिका है। यह रामनाथपुरम जिले का प्रशासनिक केंद्र और जिले का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।कहा जाता है कि ब्रिटिश शासन के दौरान 1910 ईसवी में रामनाथपुरम का गठन मदुरै और तुरनेवल्ली जिले को मिला कर हुआ था और इसे रामनाद नाम दिया गया था जो आजादी के कई वर्षो बाद भी चलता है।बाद में इसे बदल कर रामनाथपुरम कर दिया गया।

Photo of रामनाथपुरम दक्षिण भारत की वो जगह जहां आपको दिखेगी धार्मिकता और ऐतिहासिकता का अनोखा मेल by Priya Yadav


रामनाथपुरम का इतिहास

रामनाथपुरम का इतिहास काफी प्राचीन है।पौराणिक युगों में  इसका वर्णन मिलता है। किंवदंतियों के अनुसार जब भगवान श्री राम माता सीता को लाने लंका जा रहे थे तो यही  पर उन्होंने कुछ समय व्यतीत किया था।जब माता सीता को लाने हेतु समुंद्र पर सेतु का निर्माण किया गया उससे पहले यही वह स्थान है जहां श्री राम रुके थे।इसी कारण इस स्थान का नाम भी श्री राम के नाम पर रामनाथपुरम पड़ा।

रामनाथपुरम के आस पास के मुख्य आकर्षण

रामनाथपुरम को दक्षिण भारत का स्वर्ग कहा जाता है यहां एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह है जहां हमेशा ही पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। जहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक घूमने के लिए आते है।

कुरुसादाई द्वीप

कुरुसादाई द्वीप रामनाथपुरम के मुख्य आकर्षण में से एक है।यह जगह न सिर्फ तमिलनाडु का बल्कि पूरे दक्षिण भारत के मुख्य आकर्षण में से एक है।यह एक छोटा और बेहद हो खूबसूरत द्वीप है जो मन्नार की खाड़ी में स्थित है।अगर आप एक प्रकृति प्रेमी है तो यह जगह आपके लिए ही है।इस आइलैंड पर आप समुंद्री जीवों को देख सकते साथ ही यहां की खूबसूरत वादियों के खूबसूरत नजारे अपने आंखो और कैमरे में बंद कर सकते है।

Photo of रामनाथपुरम दक्षिण भारत की वो जगह जहां आपको दिखेगी धार्मिकता और ऐतिहासिकता का अनोखा मेल by Priya Yadav


रामनाथस्वामी मंदिर 

रामनाथस्वामी मंदिर रामनाथपुरम का सबसे प्राचीन और प्रचलित मंदिर है।कहा जाता हैं इस मंदिर का निर्माण 12 वी शताब्दी में किया गया था।इसकी प्राचीनता और वास्तुकला को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।पूरे तमिलनाडु और दक्षिण भारत में इस मंदिर के प्रति लोगो की अपार श्रद्धा है।

Photo of रामनाथपुरम दक्षिण भारत की वो जगह जहां आपको दिखेगी धार्मिकता और ऐतिहासिकता का अनोखा मेल by Priya Yadav


अलागंकुलम बर्ड्स सैंक्चुरी

अलागंकुलम बर्ड्स सैंक्चुरी प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत से कम नहीं है। इस सैंक्चुरी को प्रवासी पक्षियों का घर माना जाता है।अगर आप एक प्रकृति प्रेमी है तो यकीनन आपको यहां जाना चाहिए।यह स्थान एक फेमस पिकनिक स्पॉट भी है जहां आप अपने दोस्तो और परिवार के साथ पूरा दिन बीता सकते है।आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस सैंक्चुरी में एक झील भी है जहां तरह तरह के पक्षियों का जमावड़ा देख सकते हैं।

Photo of रामनाथपुरम दक्षिण भारत की वो जगह जहां आपको दिखेगी धार्मिकता और ऐतिहासिकता का अनोखा मेल by Priya Yadav


रामनाथपुरम पैलेस

अगर आपकी रुचि इतिहास में है तो आपको यह पैलेस जरूर देखना चाहिए।इस पैलेस का प्रबंधन और संचालन राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा किया जाता है।इस महल में शाही कक्ष और एक संग्रहालय भी है जिसमे राजा के द्वारा प्रयोग में लाई जाने वाली विभिन्न प्रकार के हथियार और वस्त्र और उपयोगी वस्तुएं रखी गई है।साथ ही इस महल में एक मंदिर भी है।

Photo of रामनाथपुरम दक्षिण भारत की वो जगह जहां आपको दिखेगी धार्मिकता और ऐतिहासिकता का अनोखा मेल by Priya Yadav


पंबन ब्रिज

पंबन ब्रिज रामनाथपुरम के मुख्य आकर्षण में से एक है।साफ क्रिस्टल पानी के ऊपर बना है जो 100 साल से भी ज्यादा पुराना रेलवे ब्रिज है।यह ब्रिज रामेश्वरम दीप को मुख्य भूमि से जोड़ने का कार्य करती है।अपनी अलौकिक आभा और उत्कृष्ट इंजीनियरिंग के साथ, यह आगंतुकों को आश्चर्यचकित और मंत्रमुग्ध कर देता है। भारत में दूसरे सबसे लंबे समुद्री पुल के रूप में जाना जाने वाला यह पुल 2.5 किमी लंबा और 1 मीटर चौड़ा है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता को देखने का एकमात्र रास्ता रामेश्वरम चेन्नई एक्सप्रेस है।आपको एक बार इसे जरूर देखना चाहिए।

Photo of रामनाथपुरम दक्षिण भारत की वो जगह जहां आपको दिखेगी धार्मिकता और ऐतिहासिकता का अनोखा मेल by Priya Yadav


डॉ एपीजे कलाम मेमोरियल

डॉ एपीजे कलाम मेमोरियल भारत के पूर्व राष्ट्रपति और प्रतिष्ठित व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया है।जिसका निर्माण 2017 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।यहां पर आपको कलाम साहब के तमाम यादें , रुचियां और  उपलब्धियां देखने को मिलेंगी।श्री कलाम की कांस्य प्रतिमा से लेकर चेट्टीनाड शैली के मिश्रण के साथ इंडिया गेट जैसा दिखने वाला प्रवेश द्वार, भारत के मिसल मैन की उपलब्धियों का प्रतिनिधित्व करने वाले विशाल हॉल से लेकर अलंकृत मुधल गार्डन तक कलाम साहब से जुड़ी हर चीज आपको यहां देखने को मिलेंगी।

Photo of रामनाथपुरम दक्षिण भारत की वो जगह जहां आपको दिखेगी धार्मिकता और ऐतिहासिकता का अनोखा मेल by Priya Yadav


धनुषकोडी

यह समुद्रतट रामेश्वरम के पूर्वी सिरे पर द्वीप पर स्थित है।इसे भारत की आखिरी सड़क भी कहते है,क्योंकि इसके बाद आपको दूर दूर तक फैला समुंद्र ही दिखाई देगा।कहते है यहीं से भगवान राम से लंका जाने के लिए पुल का निर्माण किया था। यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है आप चाहे तो यहां कुछ वाटर स्पोर्ट्स का भी लुफ्त उठा सकते है।

Photo of रामनाथपुरम दक्षिण भारत की वो जगह जहां आपको दिखेगी धार्मिकता और ऐतिहासिकता का अनोखा मेल by Priya Yadav


कैसे पहुंचें 

फ्लाईट द्वारा

अगर आप फाइट से रामनाथपुरम जाना चाहते है तो आपको बता दें कि यहां का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा मदुरै हवाई अड्डा है जो यहां से लगभग 120 किमी की दूरी पर स्थित है।इसके अलावा आप तूतीकोरिन हवाई अड्डा भी जा सकते है जो यहां से 125 किमी दूरी पर है।

ट्रेन द्वारा

अगर आप ट्रेन से यहां जाना चाहते है तो आपको बता दें कि इस शहर का अपना रेलवे स्टेशन है जो रामनाथपुरम स्टेशन के नाम से ही जाना जाता है।तो आप यहां आसानी से किसी भी शहर से ट्रेन द्वारा पहुंच सकते है।

सड़क मार्ग से 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह शहर सड़क मार्ग के द्वारा सभी जगहों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है साथ ही आस पास के शहरो से यहां के लिए कई बस सुविधाऐं भी उपलब्ध है।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें। जल्द ही शुरू होगी हेलीकॉप्टर सुविधा

Further Reads