लखनऊ वालों को जल्द ही मिलेगी 'रामायण पार्क' की सौगात, जानें क्या क्या होगा खास?

Tripoto
4th Sep 2023
Photo of लखनऊ वालों को जल्द ही मिलेगी 'रामायण पार्क' की सौगात, जानें क्या क्या होगा खास? by Pooja Tomar Kshatrani
Day 1

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अपनी खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहों के लिए किसी देश में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फेमस है। राजधानी में मौजूद बड़ा इमामबाड़ा , अम्बेडकर पार्क, मरीन ड्राइव, फिरंगी महल और जामा मस्जिद आदि जगहों पर हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। लखनऊ की ऐतिहासिक जगहों से लगभग हर कोई वाकिफ होगा। ऐसे में आपको बता दें कि लखनऊ वालों को अब जल्द ही 'रामायण पार्क' की सौगात भी मिलने वाली है। इस पार्क को आप बहुत जल्दी एक्सप्लोर भी कर सकते हैं।

कहाँ बनाया जायेगा इस पार्क को

Photo of लखनऊ वालों को जल्द ही मिलेगी 'रामायण पार्क' की सौगात, जानें क्या क्या होगा खास? by Pooja Tomar Kshatrani

रामायण पार्क को तीन एकड़ जमीन में बनाया जाएगा जो लगभग छह महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। रामायण पर आधारित इस पार्क को लखनऊ के सीजी सिटी में स्थित संस्कृत स्कूल के सामने बनाया जाएगा। इस पार्क की खासियत यह होगी कि इसमें म्यूजिकल फाउंटेन होगा। यहां म्यूज़िकल फाउंटेन से लोग अलग-अलग गीतों का आनंद ले सकेंगे। लोगों के बैठने के लिए बेंचों का भी इंतजाम किया जाएगा, हरियाली होगी और इसके अलावा इसमें रामायण की झलकियां भी नजर आएंगी।

रामायण पार्क में क्या क्या मिलेगा देखने को?

Photo of लखनऊ वालों को जल्द ही मिलेगी 'रामायण पार्क' की सौगात, जानें क्या क्या होगा खास? by Pooja Tomar Kshatrani

रामायण पार्क में पर्यटकों को रामायण के बालकांड, अयोध्या कांड, अरण्यकांड, सुंदरकांड, किष्किंधा कांड, लंका कांड और उत्तर काण्ड से जुड़ी तमाम जानकारी मिल सकेगी। रामायण पार्क में तमाम जानकारी के साथ एक बड़ा ओपन थिएटर भी मिलेगा। यहां पर्यटक खुले आसमान के नीचे बड़ी स्क्रीन पर जानकारी ले पाएंगे। रामायण पार्क में ओपन थिएटर के साथ ही साथ फूड कोर्ट का भी इंतजाम किया जाएगा। यहां पर्यटक बैठ कर स्वादिष्ट खाने का भी आनंद ले सकेंगे। लखनऊ आने के बाद लोगों को रामायण कालीन दृश्यों को देखने का मौका और जानकारी दोनों मिलेगा।

Further Reads