पुणे से माथेरान जाना है लेकिन सिर्फ वीकेंड पर? ये रहा वीकेंड गाइड

Tripoto
Photo of पुणे से माथेरान जाना है लेकिन सिर्फ वीकेंड पर? ये रहा वीकेंड गाइड by Nikhil Vidyarthi

पुणे और मुंबई के कॉर्पोरेट सेक्टर के पेशेवर का बेस्ट वीकेंड ट्रिप के लिए माथेरान पसंदीदा है। कारण कि माथेरान एक बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है। जो मुंबई और पुणे से क्रमशः 100-125 किलोमीटर दूर पश्चिमी घाट में स्थित है। माथेरान की ऊँचाई समुद्र तल से 2600 फिट है। माथेरान शांत और प्रदूषण मुक्त जगह है।

क्या आप पुणे से माथेरान जाना चाहते हैं? लेकिन सिर्फ वीकेंड पर? ये रहा पुणे-माथेरान वीकेंड ट्रिप गाइड।

माथेरान में क्या कर सकते हैं?

माथेरान में पर्यटकों को करने के लिए बहुत सारी विकल्प हैं। ट्रेकिंग, घुड़सवारी, ज़िप-लाइनिंग, रैपलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और वैली क्रॉसिंग का आनंद लेना यहाँ आने वाले लोग नहीं भूलते। माथेरान के मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थानीय हस्तशिल्प, चमड़े के सामान, शहद और चिक्की कैंडी की खरीदारी कर सकते हैं।

वीकेंड में पुणे से माथेरान जाना रोमांचक और यादगार

महाराष्ट्र का माथेरान हिल स्टेशन प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। पूरा माथेरान क्षेत्र पश्चिमी घाटी में है। जिसके कारण यह हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है। यहाँ धरोहर घोषित रेलवे लाइन, लाल मिट्टी वाली सड़कों पर घुड़सवारी है, ताजी हवा और प्राकृतिक सुंदरता है। माथेरान के प्रमुख टूरिस्ट अट्रैक्शन में सनसेट पॉइंट, पैनोरमा पॉइंट, मंकी पॉइंट, चार्लोट झील और एक पेड़ वाला हिल पॉइंट आदि हैं। एक और जगह इको पॉइंट है, जहाँ पर पहाड़ की ओर मुँह करके चिल्लाने पर आवाज़ इको हो कर वापस लौट आता है।

धरोहर घोषित रेलवे लाइन: नेरल-माथेरान टॉय ट्रेन

यहाँ स्थित नेरल-माथेरान टॉय ट्रेन को धरोहर घोषित किया गया है। यह ट्रेन नैरो गेज ट्रैक पर चलती है। यह ट्रेन अपने रास्ते में 21 किमी की दूरी तय करती है। सफर में सुरंगों, पुलों और खूबसूरत मोड़ों से हो कर गुजरते हुए रोमांचक और यादगार अनुभव होता है।

पुणे से माथेरान पहुँचना

सड़क द्वारा

अगर आप पुणे शहर से माथेरान जाना चाहेंगे तो सबसे सुविधाजनक तरीका कार से ड्राइव करके पहुँचना है। पहुँचने में 2.5 से 3 घंटे लग सकते हैं। अगर आप अपनी गाड़ी से जाएँगे तो माथेरान के एंट्री पॉइंट दस्तूरी नाका पर पार्क करना होगा। यहाँ के आगे मुख्य बाजार तक पहुँचने के लिए रिक्शा वगैरह ले सकते हैं।

रेलवे द्वारा

अगर पुणे से माथेरान रेलवे से जाना हो तो पुणे से नेरल तक की ट्रेन ले लीजिए। यह स्टेशन माथेरान का निकटतम रेलवे स्टेशन है। नेरल से आगे माथेरान पहुँचने के लिए टैक्सी या टॉय ट्रेन चुन सकते हैं। टॉय ट्रेन में सीमित सीटें होती हैं, इसलिए परेशानी से बचने के लिए टिकट पहले से बुक कर लें।

कब जाएँ?

साल भर कभी भी माथेरान जाना आपको निराश नहीं करता है। यहाँ का मौसम हमेशा सुहावना बना रहता है। यह आर्टिकल लिखने के समय यहाँ का तापमान 22°सेल्सियस है।

माथेरान में ठहरने की सुविधा

यहाँ चूँकि यह महाराष्ट्र का लोकप्रिय पर्वतीय पर्यटन स्थल है इसलिए आपकी बजट के अनुरूप ठहरने की सुविधा उपलब्ध है। जिसमें होटल, रिसॉर्ट, होमस्टे, कॉटेज और बंगले शामिल हैं। इनमें से होटल उषा एस्कॉट, द बाइक हेरिटेज,एडमो द रिज़ॉर्ट, वेस्टेंड होटल और ड्यून बर्र हाउस आदि प्रमुख हैं। आप माथेरान में रुकने के लिए महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम की माथेरान होटल वेबसाइट पर बुकिंग संबंधी जानकारी ले सकते हैं। आप इस वेबसाइट पर होटल, रिसॉर्ट और पैकेज पर बेस्ट छूट पा सकते हैं।

कवर फोटो क्रेडिट: होलीडिफाई.कॉम

क्या आपने हाल में पश्चिमी घाट में कोई यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बंगाली और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Further Reads