पुणे के नज़दीक घूमने की अद्भुत जगहें, वो भी स्टूडेण्ट बजट में

Tripoto
Photo of पुणे के नज़दीक घूमने की अद्भुत जगहें, वो भी स्टूडेण्ट बजट में 1/1 by Manglam Bhaarat

एक स्टूडेण्ट होना और एक घुमक्कड़ होना, बहुत किफ़ायती कॉम्बिनेशन होता है। कम पैसे में कैसे घूमना है, इसका असली ज्ञान आपको यही बता पाएँगे। आसपास की कौन सी जगहें वाक़ई घूमने लायक हैं, उसकी भी सही जानकारी आपको इनसे ही मिलेगी। अगर आपको भी घूमने का मन है, लेकिन पैसे पॉकेटमनी जितने हैं, तो देखिए पुणे के पास की ये दिलकश जगहें...

श्रेयः सोलेरिसगर्ल

Photo of राजमाची, Maharashtra, India by Manglam Bhaarat

ट्रेकिंग का शौक़ है, तो यहाँ आ जाओ। एक प्राकृतिक जगह, जहाँ इंसान के पाँव ज़्यादा नहीं पड़े, एक अलग एहसास देती है। हरी हरी पेड़ पत्तियों से लबरेज़ इस जगह पर एक झरना भी बहता है और ख़ूब सारी पानी की छोटी छोटी कतारें भी फ़ोटोग्राफ़ी के लिए शानदार हो जाती हैं।

कहाँ पर है- लोणावला और खण्डाला के बीच

कितनी दूर- 78 किमी0

घूमने का सही समय- सितम्बर से मार्च

2. थामिनी घाट

श्रेयः सुयश सोनावाने

Photo of पुणे के नज़दीक घूमने की अद्भुत जगहें, वो भी स्टूडेण्ट बजट में by Manglam Bhaarat

अगर इस जगह के बारे में आपको जानकारी नहीं है, तो ख़ुद को घुमक्कड़ बोलने से पहले दो बार सोचना। पहाड़ और झरने की ख़ूबसूरती एक दूसरे में ख़ूब घुलती मिलती है। इस जगह पर आना इस जगह का ही हो जाना है।

कहाँ पर है- दक्षिण पश्चिम महाराष्ट्र, कृष्णा नदी के पास।

कितनी दूर- 112 किमी0

घूमने का सही समय- जुलाई से फ़रवरी।

श्रेयः किरण कुलकर्णी

Photo of पानशेत, Maharashtra, India by Manglam Bhaarat

अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जो पुणे के पास लेकिन भीड़भड़क्के से दूर हो, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट रहेगी। पानी के ख़ूब सारे खेल यहाँ पर खेले जाते हैं। एडवेंचर स्पोर्ट्स भी यहाँ ख़ूब फल फूल रहा है। जेट स्कीइंग, कायाकिंग और पानी के दूसरे खेलों के लिए यहाँ ज़रूर आएँ।

कहाँ पर है- दक्षिण पश्चिम पुणे

कितनी दूर- 50 किमी0

घूमने का सही समय- अक्टूबर से मई

4. सिंहगड

श्रेयः सुयश सोनावने

Photo of सिंहगड, Maharashtra by Manglam Bhaarat

पुणे की ऐतिहासिक कहानी, जिसके बारे में दुनिया को बस शनिवार वाड़ा तक की जानकारी है, सिंहगड से शुरू होती है। पुणे के बारे में विस्तार से जानने के लिए, उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को समझने के लिए सिंहगड से बढ़िया जगह शायद ही मिले।

कहाँ पर है- दक्षिण पश्चिम पुणे

कितनी दूर- 37 किमी0

घूमने का सही समय- जुलाई से फ़रवरी

श्रेयः अरिंदम भट्टाचार्य

Photo of सातारा, Maharashtra, India by Manglam Bhaarat

जिसने जिसने बाजीराव मस्तानी फ़िल्म देखी है, उनको ये नाम ज़रूर याद होगा। और जिन्होंने नहीं देखी है, वो किसका इंतज़ार कर रहे हो भाई।

ख़ैर... फ़ोटोग्राफ़ी प्रेमियों के लिए तो यह स्वर्ग है। लव कपल्स के लिए बेस्ट स्पॉट।

कितनी दूर- 112 किमी0

घूमने का सही समय- अगस्त से सितम्बर

6. लेन्यादरी हिल्स

श्रेयः विजय यरज़ल

Photo of लेन्यादरी स्टे, Rohidas Nagar, Alibag, Maharashtra, India by Manglam Bhaarat

छोटे ट्रेक, अस्तविनायक दर्शन और क्षितिज को चूमते अनमोल नज़ारे। ये तीन शब्द लेन्यादरी हिल्स के बारे में सब बता देते हैं। ट्रेकिंग के लिए, श्रद्धालुओं के लिए या फिर प्रकृति प्रेमियों के लिए, सबको यहाँ आना चाहिए।

कहाँ पर है- लेखन हिल्स, जुन्नार

कितनी दूर- 94 किमी0

घूमने का सही समय- फ़रवरी से दिसम्बर।

तो क्वारंटीन के बाद कौन सी जगह का प्लान बनाया है आपने, हमें बताएँ कमेंट बॉक्स में।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें

यह एक अनुवादित आर्टिकल है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Further Reads