पॉन्डिचेरी की ये 10 चीजें इसे बनाती हैं सबका पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन! एक बार आने से मन नहीं भरेगा

Tripoto

आज एक अलग कहानी सोचते हैं। कुछ शब्दों को उठाकर उन्हें पिरोने की कोशिश करते हैं। एक ऐसी कहानी की कल्पना करते हैं जिसमें सबसे पहले समुद्र दिखता है। समुंदर किनारे पड़ी रेत पर लगे नारियल के पेड़ और उनसे छनकर आती हुई हल्की धूप की बात करते हैं। सोचने में ये सब एक सपने की तरह लगता है। लेकिन आपका ये सपना पॉन्डिचेरी आकर सच हो सकता है। भारत की फ्रेंच कॉलोनी के नाम से मशहूर ये जगह घुमक्कड़ों को खूब पसंद आती है। यहाँ करने के लिए बहुत कुछ है। पॉन्डिचेरी की इन्हीं सब बेहतरीन चीजों को जोड़कर मैंने एक सूची तैयार की है जो आपकी इस यात्रा में उत्साह भर देगी।

1. स्कूबा डाइविंग करें और समुद्र के नीचे की दुनिया देखें

Photo of पॉन्डिचेरी की ये 10 चीजें इसे बनाती हैं सबका पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन! एक बार आने से मन नहीं भरेगा 1/8 by Deeksha

पॉन्डिचेरी में खूबसूरत, शांत और साफ बीचों की कमी नहीं है। यहाँ के समुद्र तट का स्वच्छ पानी और उसके नीचे बसा सुंदर समुद्री जीवन पॉन्डिचेरी को भारत में स्कूबा डाइविंग करने के लिए सबसे आकर्षक स्थलों में से एक बनाता है। पॉन्डिचेरी कोरल, लायन फिश, किंगफिशर, ईल जैसे दुर्लभ समुद्री मछलियों का घर है और अगर किस्मत अच्छी रही तो आप शार्क और डॉल्फिन भी देख सकते हैं। पॉन्डिचेरी में डाइविंग करने के लिए जगहों की कमी नहीं है। यहाँ के लगभग हर बीच पर घुमक्कड़ों की इस पसंद का ख्याल रखा गया है। इसलिए यदि आप भी समुद की लहरों में गोता लगाना चाहते हैं तो आपको पॉन्डिचेरी आना चाहिए।

कहाँ: कूल शार्क रीफ, टेंपल रीफ, द होल, 4 कॉर्नर

खर्च: 6500 से 8000 रुपए (पूल और समुद्र)

सहायक: टेंपल अडवेंचर

गोवा में करने वाली चीजों के बारे में पढ़ें।

2. पिचावरम मैंग्रोव फॉरेस्ट

बोटिंग का मजा लें और पिचावरम फॉरेस्ट की खूबसूरती देखें

पिचावरम मैंग्रोव फॉरेस्ट निश्चित तौर पर पॉन्डिचेरी का अनछुआ लेकिन सबसे शानदार नगीनों में से है। पॉन्डिचेरी के बाकी पर्यटन स्थलों की तुलना में ये जगह अब भी लोगों की नजर से दूर है और इसकी एक वजह भी है। पिचावरम मैंग्रोव फॉरेस्ट पॉन्डिचेरी के सामान्य टूरिज्म रूट पर नहीं आता है जिसकी वजह से इस जगह पर घुमक्कड़ों की भीड़ नहीं दिखाई देती है। लेकिन इसके बावजूद बंगाल के सुंदरबन मैंग्रोव फॉरेस्ट के बाद पिचावरम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मैंग्रोव का जंगल है। पिचावारम मुख्य शहर से लगभग 4 घंटों की दूरी पर है और इस पूरे इलाके की देख-रेख सरकार करती है। इसलिए इस जगह को बढ़िया तरीके से संजोया गया है। अगर आप शांत वातावरण में इस जगह की सुंदरता को महसूस करना चाहते हैं तो आपको सुबह के समय आना चाहिए। इसके अलावा आप चाहें तो शाम को भी यहाँ आ सकते हैं।

खर्च: 920 रुपए (साधारण बोट, 5 लोग, 4 घंटों के लिए)

2100 रुपए (मोटर बोट, 8 लोग, 2 घंटों के लिए)

समय: सुबह 8 बजे से शाम के 5.30 बजे तक

मुंबई में करने वाली चीजों के बारे में पढ़ें।

3. श्री अरबिंदो आश्रम

मन की शांति के लिए बढ़िया जगह है पॉन्डिचेरी का श्री अरबिंदो आश्रम

रू डे ला मरीन पर बसा श्री अरबिंदो आश्रम पॉन्डिचेरी की सबसे पसंद की जाने वाली जगहों की सूची में शुमार है। ये आश्रम मेडिटेशन और ध्यान लगाने वाले लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है। इस आश्रम में केवल भारतीय ही नहीं बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग आते हैं। ये लोग यहाँ आकर शांति और सुकून पाते हैं। पॉन्डिचेरी में अपने समय के दौरान श्री अरबिंदो ने एक नए तरह के स्पिरिचुअल प्रैक्टिस की खोज की जिसको उन्होंने बाद में इंटीग्रल योगा का नाम दिया। इस योगा से ना केवल इंसान मानसिक रूप से विकसित होता है बल्कि इस योगा को करने से उसके स्वभाव में भी बदलाव आता है।

खर्च: फ्री

समय: सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

बेंगलुरु में करने वाली चीजों के बारे में पढ़ें।

4. पॉन्डिचेरी के शानदार समुद्र तट देखें

Photo of पॉन्डिचेरी की ये 10 चीजें इसे बनाती हैं सबका पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन! एक बार आने से मन नहीं भरेगा 4/8 by Deeksha

हममें से ज्यादातर लोगों का सपना होता है जिसमें हम एक खूबसूरत बीच पर हों। जिसमें सामने दूर तक फैला विशाल समुद्र हो और ऊपर खुला आसमान। एक ऐसी जगह जहाँ समुद्र की लहरों में खेलने और तैरने की आज़ादी हो। अगर आप अपने इस सपने को सच करना चाहते हैं तो आपको पॉन्डिचेरी से बेहतर जगह नहीं मिलेगी। पॉन्डिचेरी में इतनी बीचें हैं कि इसे बीचों का गढ़ कहा जा सकता है। यहाँ बसी पैराडाइज बीच, औरोविल बीच, सेरिनिटी बीच और प्रमेनाड बीच दुनिया के सबसे खूबसूरत समुद्र तटों में से हैं। पॉन्डिचेरी का शांत माहौल और दूर तक फैले समुद्र तट इस जगह को बाकी सबसे अलग बनाते हैं जिसकी सुंदरता को देखने के लिए दुनिया के हर कोने से लाखों लोग आते हैं।

खर्च: फ्री

समय: वैसे तो आप किसी भी समय बीच पर जा सकते हैं लेकिन रात में 8 बजे के बाद यहाँ आने से बचना चाहिए। पॉन्डिचेरी में सभी तटों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहती है और शाम को 7 बजे के बाद इनमें से कुछ जगहों पर जाने की अनुमति नहीं है।

मनाली में करने वाली चीजों के बारे में पढ़ें।

5. फ्रेंच और तमिलियन खाने का स्वाद लें

Photo of पॉन्डिचेरी की ये 10 चीजें इसे बनाती हैं सबका पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन! एक बार आने से मन नहीं भरेगा 5/8 by Deeksha

पॉन्डिचेरी को भारत की फ्रेंच कॉलोनी के नाम से भी जाना जाता है और इसलिए यहाँ फ्रेंच कल्चर का खास प्रभाव है। केवल शहर में ही नहीं बल्कि पॉन्डिचेरी के खाने में भी आपको फ्रेंच और तमिलियन संस्कृति का बढ़िया तालमेल देखने को मिलेगा। किसी भी अन्य तटीय जगह की तरह पॉन्डिचेरी में भी सी-फूड की बढ़िया वैरायटी मिलती है जिसका स्वाद आपको ज़रूर लेना चाहिए। पॉन्डिचेरी में आप खास तरीके से बने क्रैब, झींगा और मछली खाने का आनंद ले सकते हैं। क्योंकि ये जगह भारत के दक्षिणी छोर पर स्थित है इसलिए यहाँ पारंपरिक साउथ इंडियन खाने की भी बढ़िया पेशकश मिल जाती है। पॉन्डिचेरी के फ्रांसीसी मूड की वजह से यहाँ के ज्यादातर रेस्त्रां में बढ़िया क्वॉलिटी की वाइन भी परोसी जाती है।

रेस्त्रां: कैफे एक्सटेसी, बेकर स्ट्रीट, जुका चोको-ला (एमजी रोड)

ले डूपलिक्स और सत्संगा (व्हाइट टॉउन)

टांटो पिज्जेरिया (कुलियापालम, ऑरोविल)

खर्च: 800 से 1500 रुपए (दो लोगों के लिए)

समय: सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक

दिल्ली में करने वाली चीजों के बारे में पढ़ें।

6. ऑरोविल

सपनों को जीना चाहते हैं तो ऑरोविल आइए

Photo of पॉन्डिचेरी की ये 10 चीजें इसे बनाती हैं सबका पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन! एक बार आने से मन नहीं भरेगा 6/8 by Deeksha
श्रेय: ऑरोविल

पॉन्डिचेरी से लगभग 1 घंटे की दूरी पर बसा ऑरोविल एक प्रायोगिक टाउनशिप है। ऑरोविल में दुनिया-भर के लोग साथ रहते हैं और काम करते हैं। यहाँ किसी तरह के भेद-भाव के लिए कोई जगह नहीं है। ऑरोविल में सभी रंग, समुदाय और राष्ट्रीयता के लोग एक परिवार की तरह रहते हैं।ऑरोविल बिल्कुल सपनों वाली दुनिया जैसा है जहाँ मानव एकता और इंसानियत की कोई कमी नहीं है। ऑरोविल की यही चीज इस जगह को सबसे अलग बनाती है। शायद ही कोई ऐसा होगा जो पॉन्डिचेरी आने के बाद ऑरोविल ना जाता हो। फिलहाल ऑरोविल को मानव एकता और बदलाव की दुनिया में पहले और एकमात्र अंतरराष्ट्रीय रूप में चल रहे प्रयोग के रूप में देखा जाता है। यहाँ पर्यावरण का खास ध्यान रखा जाता है। यहाँ के लोग सस्टेनेबल तरीके से ज़िन्दगी जीते हैं जिससे पर्यावरण और इंसान दोनों की जरूरतें पूरी होती हैं।

खर्च: फ़्री

समय: मातृमंदिर के परमिट के लिए सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे (सोमवार से शनिवार) और सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक (रविवार) आया जा सकता है।

7. पॉन्डिचेरी में शॉपिंग

पॉन्डिचेरी अपनी अगरबत्तियों, सुगंधित कैंडल, तेल, हाथ से बने हुए पेपर के सामान, कपड़ों और हैंडीक्राफ्ट के लिए जाना जाता है। इसमें कुछ नाम हैं जहाँ आपको जरूर जाना चाहिए।

कल्कि बुटीक: कॉटन और सिल्क से बने कपड़ों, ज्वेलरी, खास तरह के तेल, अगरबत्तियों और पेपर के सामान के लिए।

ला बुटीक ऑरोविल: कपड़ों, स्टोल और स्कार्फ के लिए।

गीतांजलि: पारंपरिक कलाकृतियों, नक्काशीदार दरवाजों, लकड़ी से बने संदूक और सुंदर पेंटिंग और फर्नीचर के लिए।

खर्च: जगह के अनुसार

समय: सुबह 10 बजे से रात 8.30 बजे तक

जयपुर में करने वाली चीजों के बारे में पढ़ें।

8. ओसुदू झील में बर्ड वॉचिंग

Photo of पॉन्डिचेरी की ये 10 चीजें इसे बनाती हैं सबका पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन! एक बार आने से मन नहीं भरेगा 7/8 by Deeksha
श्रेय: द 13 ग्रुप

पॉन्डिचेरी की ये झील 40 से भी ज्यादा प्रवासी पक्षियों का घर है। अगर आपको बर्ड वॉचिंग करने में रुचि है तो आपको ये जगह बेशक पसंद आएगी। झील में आप तरह-तरह के पक्षियों को देख सकते हैं जिसमें गोल्डन ओरियोल, सारस, व्हाइट इबिस, ओपनबिल सारस, टेलर बर्ड जैसे पक्षी शामिल हैं। केवल बर्ड वॉचिंग नहीं एक और वजह है जो इस जगह को खास बनाती है। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर और नेचुरल रिसोर्सेज ने इस झील को एशिया के सबसे महत्वपूर्ण वेटलैंड में से एक माना है।

खर्च: फ्री

समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक

उदयपुर में करने वाली चीजों के बारे में पढ़ें।

9. पॉन्डिचेरी की शान! पुराना लाईटहाउस देखें

1836 में बना ये लाइटहाउस एक समय पर पॉन्डिचेरी में होने वाली सबसे आधुनिक इमारतों में से था। रॉक बीच के पास बसा ये लाइटहाउस हालांकि आज चालू नहीं है लेकिन इसके ढाँचे की बारीकी देखने लायक है।

खर्च: फ्री

समय: दिन के किसी भी समय

चेन्नई में करने वाली चीजों के बारे में पढ़ें।

10. आप पॉन्डिचेरी में बसी फ्रेंच कॉलोनी की सैर कर सकते हैं। पॉन्डिचेरी में ऐसे बहुत से हेरिटेज टूर होते हैं जिनके जरिए आप इस जगह को नजदीक से देख सकते हैं। आप पॉन्डिचेरी के बाजारों में टहल सकते हैं और इस जगह के बारे में जान सकते हैं। आप पॉन्डिचेरी के लोकल लोगों से बात भी कर सकते हैं।

खर्च: फ्री

समय: दिन के किसी भी समय

कब जाएँ?

तटीय इलाका होने की वजह से पॉन्डिचेरी आने के लिए सबसे सही समय अक्टूबर से फरवरी तक का होता है। इस समय यहाँ का मौसम अच्छा रहता है इसलिए आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी।

कहाँ ठहरें?

लग्जरी: पलाईस डे माहे-ला विला, विला शांति

मिड-रेंज: विला अन्ना पोंडि, पॉन्डिचेरी एक्जीक्यूटिव इन, व्हाइट पर्ल रेसीडेंसी

बजट: विला उमर, सर भारती, ला मैसन राधा

हॉस्टल: ड्रॉयड हॉस्टल, वैलेंटाइन हॉस्टल, ब्लू लोटस

होमस्टे: यूनीक थैच केबिन, सेरेनिटी होम्स, हाउस ऑफ मड

क्या आपने कभी पॉन्डिचेरी की यात्रा की है? अपने सफर के अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

रोज़ाना वॉट्सएप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Further Reads