![Photo of भारत की इन जगहों पर मौजूद पॉड होटल का लुत्फ़ उठाना हों तो आप भी यहाँ ज़रूर पहुंचें by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/TripDocument/1654979096_fezjfsruuaksk3r.jpg)
दोस्तों, एक ऐसा भी समय था जब हम ट्रैवल करते थे तो बड़े बड़े शहरों में जाने पर हमें रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट पर रात बितानी पड़ती थी। जिससे काफी परेशानी भी होती थी। ट्रैवल के दौरान अगर हमें कही रुकना पड़े तो रहने के लिए दूर जाना पड़ाता था साथ ही अगर थोड़ी देर आराम भी करना हो तो इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते थे। लेकिन दोस्तों आपकी यह समस्या भी हल हो गई है। इस समस्या का सबसे बेहतर समाधान 'पॉड होटल' है जिसे आजकल बहुत से लोग कैप्सूल रूम के नाम से भी जानते हैं। सबसे पहले इनकी शुरुआत विदेशों से हुई लेकिन अब भारत के कई हिस्सों में पॉड होटल या कैप्सूल रूम आपको देखने को मिल रहे हैं। लोग अब पॉड होटल में बिना किसी अतिरिक्त खर्च के आराम से रह सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इसके खास आकार की वजह से ही इसका नाम पॉड होटल या कैप्सूल रूम रखा गया है। इसमें आपको सभी सुविधाएं उपलब्ध मिलेंगी।तो आइए जानते है कि पॉड होटल या कैप्सूल रूम कहाँ-कहाँ उपलब्ध हैं इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या होता है पॉड होटल?
पॉड होटल में कैप्सूल की तरह एक व्यक्ति के सोने के लिए बेहद छोटे कमरे होते हैं, जिनमें तमाम तरह की सुविधाएं होती हैं। यह रिटायरिंग रूम की तुलना में सस्ता है। भारतीय रेलवे के यात्री और यहाँ तक कि आम लोग भी अब अपेक्षाकृत सस्ती दरों पर यहाँ आधुनिक विश्राम सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
1. कैप्सूल रूम, दिल्ली हवाई अड्डा
![Photo of भारत की इन जगहों पर मौजूद पॉड होटल का लुत्फ़ उठाना हों तो आप भी यहाँ ज़रूर पहुंचें by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1654978249_1654978248361.jpg.webp)
![Photo of भारत की इन जगहों पर मौजूद पॉड होटल का लुत्फ़ उठाना हों तो आप भी यहाँ ज़रूर पहुंचें by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1654978360_1654978359390.jpg.webp)
दोस्तों, अगर आप दिल्ली में पॉड होटल का आनंद उठाना चाहते हैं तो फिर इसके लिए अगर आप दिल्ली हवाई अड्डा पर रात गुजारनी पड़े तो आप पॉड होटल पहुंच सकते हैं। दिल्ली हवाई अड्डे पर मौजूद पॉड होटल या कैप्सूल रूम में आपको फ्री में वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि एयर कंडीशनर पॉड कैप्सूल के अंदर आपको टीवी, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और रीडिंग लाइट की सुविधा भी मौजूद मिलेगी जिससे आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। खास कर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर भी इसका निर्माण किया गया है, जिससे अगर महिलाएं अकेली यात्रा कर रही हो और यहाँ रुकती हैं तो महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। और खबरों की मानें तो पॉड होटल को महिलाएं भी काफी ज्यादा पसंद कर रही हैं। तो अगर दिल्ली एयरपोर्ट पर आपकी फ्लाइट लेट हो तो आप एक बार इन पॉड होटल या कैप्सूल रूम का आनंद ज़रूर लें।
2. पॉड रूम, मुंबई सेंट्रल स्टेशन
![Photo of भारत की इन जगहों पर मौजूद पॉड होटल का लुत्फ़ उठाना हों तो आप भी यहाँ ज़रूर पहुंचें by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1654979573_1654979572637.jpg.webp)
मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन की पहली मंजिल पर बना पूरा पॉड होटल करीब तीन हजार स्क्वायर फीट में फैला है। मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर ऐसे पैसेंजर जिन्हें स्टेशन पर रात में ठहरने के लिए बेहद कम जगह चाहिए और शहर के परंपरागत होटल कमरे की हाई रेट से बचना चाहते हैं, उनके लिए यह पॉड होटल बड़े काम का है। दोस्तों, आपको बता दूं, कि इसमें कैप्सूल की तरह दिखने वाले 48 कमरे हैं जिन्हें क्लासिक पॉड, प्राइवेट पॉड और पॉड्स फॉर वूमेन और दिव्यांगों के लिए बांटा गया है। क्लासिक पॉड की संख्या 30 है जबकि लेडीज के लिए ऐसे 7 पॉड बनाए गए हैं इसके अलावा 10 प्राइवेट पॉड और दिव्यांगों के लिए एक पॉड की सुविधा दी गई है। साथ ही महिलाओं की पॉड होटल में कुछ विशेष यंत्र लगे हुए हैं जिसे दबाने से सुरक्षाकर्मी भी पहुंच जाते हैं। इस पॉड होटल में ठहरने पर 12 घंटे के लिए 999 रुपये और 24 घंटे के लिए 1,999 रुपये का भुगतान करना होगा। इस होटल में वाईफाई, टीवी, एक छोटा लॉकर, आईना और रीडिंग लाइट जैसी मॉर्डन सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।
रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।