हम सभी को घूमना पसंद है और अगर बात इंटरनेशनल हॉलिडे की हो तो उत्साह और भी बढ़ जाता है। ऐसे में सबसे ज़्यादा खर्चा फ्लाइट्स का आता है। हम आपको ऐसी जगहों की फ्लाइट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो घूमने के लिए शानदार तो हैं। इसके अलावा इन जगहों के लिए आपको वीज़ा के साथ सस्ते दामों में फ्लाइट्स मिल जाएंगी। आपको जल्द से जल्द इन जगहों पर घूमने का प्लान बनाना चाहिए।

कोलकाता से
कोलकाता से ढाका ( बंग्लादेश)- 3,968 रुपए।
Tripoto के साथ बंग्लादेश को एक्सप्लोर करें।
बंग्लादेश का ढाका शहर अपने विशाल इतिहास के लिए जाना जाता है। ढाका ब्रिटिश और मुग़ल काल के लगभग 2000 इमारतों का घर है। इन इमारतों की वास्तुकला देखने लायक़ है। ढाका एक संपन्न, रंगीन और भीड़भाड़ वाला शहर है।

इन 5 जगहों पर ज़रूर जाएँ: अहसान मंज़िल, सोनारगाँव, लालबाग क़िला, शहीद मीनार और सदरघाट।
घूमने के लिए आसपास के 5 शहर/क़स्बे: कॉक्स बाज़ार, सुंदरबन, श्रीमंगल, चटगाँव और रंगमती।
2. कोलकाता से बैंकॉक (थाईलैंड)- 6,319 रुपए।
Tripoto के साथ थाईलैंड को एक्सप्लोर करें।
बैंकॉक थाई कैपिटल है। इस जगह को सिटी ऑफ एंजल्स के रूप में जाना जाता है। बैंकॉक का इतिहास काफ़ी प्राचीन और समृद्ध है। बैंकॉक घूमने वालों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहाँ के शानदार मंदिर, स्ट्रीट लाइफ़ और थाई फूड का अनुभव हमेशा याद रखेंगे।

इन 5 जगहों पर ज़रूर जाएँ: वाट अरुण मंदिर, चाइनाटाउन, वाट फो, फ्लोटिंग मार्केट और ग्रैंड पैलेस।
घूमने के लिए आसपास के 5 शहर/क़स्बे: फुकेत, क्राबी, कोह समुई, चियांग माई और पटाया।
3. कोलकाता से कुचिंग (पूर्वी मलेशिया)- 10,114 रुपए-
Tripoto के साथ मलेशिया को एक्सप्लोर करें।
सरवाक नदी के किनारे स्थित कुचिंग एक गर्म और शानदार वातावरण वाला एक आरामदायक शहर है। जब आप यहां आएँ तो आप बिल्ली संस्कृति को समझ सकते हैं।सरवाकियन फूड का आनंद ले सकते हैं और यहाँ के समृद्ध जातीय विविधता का आनंद ले सकते हैं।

इन 5 जगहों पर ज़रूर जाएँ: सारावाक कल्चरल विलेज, एमेंगोह नेचर रिजर्व, बाको नेशनल पार्क, कैट म्यूजियम और कुचिंग वाटरफ्रंट।
घूमने के लिए आसपास के 5 शहर/क़स्बे: कुआलालंपुर, जॉर्ज टाउन, मलक्का, इपोह और मिरी।
मुंबई से
1. मुंबई से मस्कट( ओमान)- 7,433 रुपए
Tripoto के साथ ओमान को एक्सप्लोर करें।

समुद्र और पहाड़ों के बीच बसा बंदरगाह शहर मस्कट अपने समुद्र तटों, रोमांचकारी इलाकों, समुद्री भोजन, पुराने किलों, संग्रहालयों, ओपेरा और रेगिस्तान के लिए काफ़ी लोकप्रिय। यहाँ का पानी शीशे की तरफ़ साफ़ है। इसके अलावा पहाड़ों और शहर के पुराने घर इस जगह को और भी शानदार बनाते हैं।
इन 5 जगहों पर ज़रूर जाएँ: सुल्तान कबूस ग्रैंड मस्जिद, रॉयल ओपेरा हाउस, वादी बानी खालिद, बिमाह सिंकहोल और राष्ट्रीय संग्रहालय।
घूमने के लिए आसपास के 5 शहर/क़स्बे: निज़वा, वाहिबा सैंड्स, मुसंदम फोजर्ड्स, रास अल जिन्ज़ और जेबेल अख़दार।
2. मुंबई से माले (मालदीव)- 7,553 रुपए
Tripoto के साथ मालदीव को एक्सप्लोर करें।

माले घूमने वालों और हनीमून मनाने के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहाँ आप पानी के बीच में पानी के विला में ठहरते हैं। इसके अलावा विशाल समुद्र तट और स्कूबा डाइविंग भी कर सकते हैं।
3. मुंबई से दुबई - 9,134 रुपए
Tripoto के साथ दुबई को एक्सप्लोर करें।
दुबई दुनिया के सबसे शानदार महानगरों में से एक है। यहाँ की विशाल इमारतें, आर्किटेक्चर और शॉपिंग मॉल हर किसी को आकर्षित करता है। इसके अलावा यहाँ पर विशाल रेगिस्तान और एक शानदार समुद्र तट तो है ही।

इन 5 जगहों पर ज़रूर जाएँ: बुर्ज खलीफा, दुबई मिरेकल गार्डन, बुर्ज अल अरब, द दुबई मॉल और द पाम जुमेराह।
घूमने के लिए आसपास के 5 शहर/क़स्बे: अबू धाबी, अजमान, अल ऐन, दुबई, रास अल खैमाह और शारजाह।
4. मुंबई से अबू धाबी (यूएई)- 9,134 रुपये
Tripoto के साथ अबू धाबी को एक्सप्लोर करें।
अबूधाबी का मंत्रमुग्ध कर देने वाला सूर्योदय और सूर्यास्त, नीला समुद्र, प्राकृतिक द्वीप और मॉल हर किसी को अपनी ओर खींच लेते हैं। इसके अलावा यहाँ पर महलनुमा होटल, गगनचुंबी इमारतें, प्राचीन मकबरें और भी कई चीजें देखने लायक़ हैं।

इन 5 जगहों पर ज़रूर जाएँ: शेख जायद ग्रैंड मस्जिद, लौवर अबू धाबी, अमीरात पैलेस, वार्नर ब्रदर्स और फेरारी वर्ल्ड।
घूमने के लिए आसपास के 5 शहर/क़स्बे: शारजाह, अजमान, फुजैराह, रास अल-खैमाह, और उम्म अल-कैवेन।
5. मुंबई से सियोल (दक्षिण कोरिया)- 10,191 रुपए
Tripoto के साथ दक्षिण कोरिया को एक्सप्लोर करें।
दक्षिण कोरिया का सियोल भोजन, आर्किटेक्चर और कला का एक शानदार उदाहरण है। यहाँ पर कई सारे मंदिर और महल हैं जो यात्रियों को काफ़ी आकर्षित करते हैं। सियोल आधुनिक संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत का अनोखा संगम है।

इन 5 जगहों पर ज़रूर जाएँ: ग्योंगबोकगंग पैलेस, बुकानसन नेशनल पार्क, मायोंगडोंग शॉपिंग स्ट्रीट, चांगदेओकगंग पैलेस और कोरिया का युद्ध स्मारक।
घूमने के लिए आसपास के 5 शहर/क़स्बे: जेजू द्वीप, बुसान, ग्योंगजू, इंचियोन और सुवन।
6. मुंबई से बुडापेस्ट (हंगरी)- 15,349 रुपए
Tripoto के साथ हंगरी को एक्सप्लोर करें।
बुडापेस्ट हंगरी का एक बेहद पुराना शहर है। ये शहर हर यात्री को कुछ ना कुछ प्रदान करता है। यहाँ का इतिहास और आर्किटेक्चर काफ़ी बेजोड़ है। इसके अलावा यहाँ का भोजन और नाइटलाइफ़ भी शानदार है।

इन 5 जगहों पर ज़रूर जाएँ: हंगेरियन पार्लियामेंट बिल्डिंग, फिशरमैन का गढ़, मार्गरेट द्वीप, हीरोज स्क्वायर और डेन्यूब प्रोमेनेड।
घूमने के लिए आसपास के 5 शहर/क़स्बे: वियना, सजेंटेंडर, केक्सकेमेट, वैक और एज़्टरगोम।
7. मुंबई से मिलान (इटली)- 15,793 रुपए
Tripoto के साथ इटली को एक्सप्लोर करें।
मिलान फ़ैशन का स्वर्ग है। फ़ैशन इंडस्ट्री के सबसे बड़े नाम यहीं मिलेंगे। जिनमें वैलेंटिनो, वर्साचे, प्रादा, डोल्से, गब्बाना, अरमानी और मिन्नी शामिल है। इसके अलावा इटली का ये शहर अपने इतिहास, संस्कृति और स्थापत्य कला के लिए जाना जाता है।

इन 5 जगहों पर ज़रूर जाएँ: मिलान कैथेड्रल, सांता मारिया डेल्ले ग्राज़ी, गैलेरिया विटोरियो इमानुएल II, क्वाड्रिलाटेरो डी'ओरो और स्फ़ोर्ज़ेस्को कैसल।
घूमने के लिए आसपास के 5 शहर/क़स्बे: रोम, पाविया, बर्गामो, बेलगियो और ट्यूरिन।
8. मुंबई से इस्तांबुल (तुर्की)- 20,988 रुपए
Tripoto के साथ तुर्की को एक्सप्लोर करें।
लगभग 2500 वर्षों से भी ज़्यादा समय का इतिहास वाला इस्तांबुल दुनिया का एकमात्र शहर है जिसमें समुद्र गुजरता है। इस शहर में आधुनिकता के साथ-साथ पारंपरिक प्रभाव भी देखने को मिलता है। इस शहर को घूमने में आपको काफ़ी आनंद आएगा।

इन 5 जगहों पर ज़रूर जाएँ: बोस्फोरस, गलता टॉवर, बलाट, हागिया सोफिया और द ब्लू मस्जिद।
घूमने के लिए आसपास के 5 शहर/क़स्बे: इज़मिर, कप्पाडोसिया, सेस्मे, बोडरम और एंटाल्या।
9.मुंबई से लंदन (यूके)- 22,536 रुपए
Tripoto के साथ यूके को एक्सप्लोर करें।
घूमने वाले लोगों के लिए लंदन दुनिया की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। हर व्यक्ति एक बार लंदन ज़रूर जाना चाहता है। लंदन में आधुनिकता है तो कुछ पुरानापन भी है। ये शहर भीड़ और शांत दोनों जगहों से भरा हुआ है। 2000 सालों के इतिहास के साथ ये शहर आपको कला, आर्किटेक्चर, फ़ूड और फ़ैशन सब अनुभव देता है।

इन 5 जगहों पर ज़रूर जाएँ: बिग बेन, लंदन का टॉवर, बकिंघम पैलेस, लंदन आई और संसद के सदन।
घूमने के लिए आसपास के 5 शहर/क़स्बे: एडिनबर्ग, ग्लासगो, न्यूकैसल, बाथ और ऑक्सफोर्ड।
10. मुंबई से पेरिस (फ्रांस)- 25,008 रुपए
Tripoto के साथ फ्रांस को एक्सप्लोर करें।
पेरिस दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर के लिए जाना जाता है। पेरिस खाने के शौक़ीनों के लिए भी स्वर्ग है। यहाँ की सड़कें, रेस्तराँ, पार्क, क्लब और फ़ैशन सब कुछ देखने लायक़ है। आप इस जगह को भूल नहीं पाएँगे।

इन 5 जगहों पर ज़रूर जाएँ: एफिल टॉवर, लौवर, नोट्रे-डेम कैथेड्रल, पैलेस ऑफ वर्सेल्स और चैंप्स एलिसीज़।
घूमने के लिए आसपास के 5 शहर/क़स्बे: गिवरनी, वर्साय, नॉरमैंडी, नीस और बरगंडी।
दिल्ली से
दिल्ली से काठमांडू ( नेपाल)- 4,699 रुपए
Tripoto के साथ नेपाल को एक्सप्लोर करें।
हिमालय की गोद में बसा काठमांडू दुनिया के सबसे ऐतिहासिक शहरों में से एक है। यह लुभावने दृश्य, समृद्ध संस्कृति, स्वादिष्ट नेपाली व्यंजन, विरासत स्थल और खूबसूरत नज़ारों के लिए जाना जाता है।

इन 5 जगहों पर ज़रूर जाएँ: पशुपतिनाथ मंदिर, स्वयंभूनाथ मंदिर, बौधनाथ स्तूप, गार्डन ऑफ ड्रीम्स और कोपन मोनेस्ट्री।
घूमने के लिए आसपास के 5 शहर/क़स्बे: पोखरा, अन्नपूर्णा क्षेत्र, धरान, भक्तापुर और बिराटनगर।
2. दिल्ली से हनोई (वियतनाम)- 7,719 रुपए
Tripoto के साथ वियतनाम को एक्सप्लोर करें।
वियतनाम की 1000 साल पुरानी कला और सांस्कृतिक राजधानी हनोई को अपने पैरों पर चलकर ही एक्सप्लोर करना चाहिए। तब ही आप इस जगह को अच्छे से जान पाएँगे। वियतनाम अपने हलचल, स्ट्रीट फ़ूड, शॉपिंग और नाइटलाइफ़ के लिए जाना जाता है। ये जगह फ़ोटोग्राफ़र के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

इन 5 जगहों पर ज़रूर जाएँ: ओल्ड टाउन क्वार्टर, होन कीम झील, टेंपल ऑफ लिटरेचर, हो चि मिन्ह समाधि और परफ्यूम पैगोडा।
घूमने के लिए आसपास के 5 शहर/क़स्बे: हा लांग बे, दा नांग, ह्यू, होई एन और सापा।
3. दिल्ली से देनपसार (इंडोनेशिया)- रु. 13,425/-
Tripoto के साथ इंडोनेशिया को एक्सप्लोर करें।
देनपसार बाली का सबसे बड़ा शहर है। इस बड़े शहर में आपको छोटे शहर जैसा माहौल मिलेगा। अगर आपको वास्तविक मायने में बाली देखना है तो आपको इस जगह पर आना चाहिए। इस जगह पर आपको आधुनिकता और पारंपरिक संस्कृति का संगम मिलेगा। खरीदारी करने के लिए ये जगह बाली की सबसे बढ़िया जगहों में से एक है।

इन 5 जगहों पर ज़रूर जाएँ: बाली वेक पार्क, सनुर बीच, सकेनन मंदिर, शार्क द्वीप और पुरा ब्लांजोंग मंदिर।
घूमने के लिए आसपास के 5 शहर/क़स्बे: उबुद, कुटा, कंगु, उमालास और नुसा दुआ।
4. दिल्ली से काहिरा (मिस्र)- 19,246 रुपए
Tripoto के साथ मिस्र को एक्सप्लोर करें।
काहिरा दुनिया की सबसे पुरानी प्राचीन सभ्यताओं में से एक है। काहिरा समृद्ध संस्कृति और इतिहास से भरा शहर है। यहाँ की लंबी गगनचुंबी इमारतें, शानदार रंग वाला यह शहर देखने लायक़ है। बड़ी संख्या में पर्यटक इस शहर में घूमने आते हैं।

इन 5 जगहों पर ज़रूर जाएँ: गीज़ा का पिरामिड, मिस्र की प्राचीन वस्तुओं का संग्रहालय, नील नदी, अल-अजहर मस्जिद और सलाह अल-दीन अल-अयौबी कैसल।
घूमने के लिए आसपास के 5 शहर/क़स्बे: असवान, दहशूर, शर्म अल-शेख, सिवा ओएसिस और सक़कारा।
चेन्नई से
चेन्नई से कोलंबो ( श्रीलंका)- 6,143 रुपए
Tripoto के साथ श्रीलंका को एक्सप्लोर करें।
कोलंबो आधुनिक पर्यटक आकर्षणों के साथ द्वीप को शानदार संस्कृति और इतिहास को जोड़ता है।बंदरगाह वाला इस शहर में हवेलियां, हरे-भरे बगीचे, बढ़िया भोजन, शॉपिंग मॉल और भीड़भाड़ वाली सड़कें हैं।

इन 5 जगहों पर ज़रूर जाएँ: गंगारामया (विहार) बौद्ध मंदिर, केलानिया राजा महा विहार, माउंट लाविनिया बीच, कोलंबो राष्ट्रीय संग्रहालय और स्वतंत्रता स्मारक हॉल।
घूमने के लिए आसपास के 5 शहर/क़स्बे: गाले, सिगिरिया, कैंडी, त्रिंकोमाली और जाफना।
2. चेन्नई से सिंगापुर- 8,695 रुपए
Tripoto के साथ सिंगापुर को एक्सप्लोर करें।
सिंगापुर सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। सिंगापुर अपने विविध आकर्षणों के लिए जाना जाता है। इस शहर में सदियों पुराने मंदिर, शानदार आर्किटेक्चर और समुद्र तट भी हैं। यहां की हर जगह पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

इन 5 जगहों पर ज़रूर जाएँ: मरीना बे सैंड्स, सिंगापुर बोटेनिक गार्डन, सिंगापुर चिड़ियाघर, नेशनल आर्किड गार्डन और क्लाउड फ़ॉरेस्ट।
3. चेन्नई से पर्थ (ऑस्ट्रेलिया)- 15,111 रुपए
Tripoto के साथ ऑस्ट्रेलिया को एक्सप्लोर करें।
रिफ्रेशिंग, वाइब्रेंट और रोमांचक पर्थ अपने शिल्प बियर, विशाल पार्कों, प्रकृति भंडार और वन्य जीवन के लिए प्रसिद्ध है। अपने अद्भुत समुद्र तटों के साथ ऑस्ट्रेलिया का पर्थ अपने समकक्ष सिडनी से बहुत सस्ती है। यहाँ की नाइटलाइफ़, ट्रेंडी बार और भी कई सारी चीजें हैं जो आप यहाँ कर सकते हैं।

इन 5 जगहों पर ज़रूर जाएँ: किंग्स पार्क और वनस्पति उद्यान, स्वान नदी, पर्थ टकसाल, बेल टॉवर और स्टेट वार मेमोरियल।
घूमने के लिए आसपास के 5 शहर/क़स्बे: रॉटनेस्ट आइलैंड, द पिनाकल्स, एवन वैली, बुसेलटन और फ़्रेमेंटल।
हैदराबाद से
1. हैदराबाद से मनीला (फिलीपींस)- 12,561 रुपए
Tripoto के साथ फ़िलिपींस को एक्सप्लोर करें।
मनीला को "पर्ल ऑफ द ओरिएंट" रूप में जाना जाता है। मनीला अविश्वसनीय समुद्र तटों, आश्चर्यजनक द्वीपों के लिए काफ़ी प्रसिद्ध हैो। यह ऐतिहासिक शहर संग्रहालयों, पार्कों, थिएटरों, शॉपिंग मॉल और रेस्तरां से भरा हुआ है।

इन 5 जगहों पर ज़रूर जाएँ: इंट्रामूरोस, सैन अगस्टिन चर्च, चाइनाटाउन, अयाला संग्रहालय और मनीला बायवॉक।
घूमने के लिए आसपास के 5 शहर/क़स्बे: बोराके, बोहोल, सेबू, बनौए और विगन।
नोट- सभी फ्लाइट्स की टिकट 26 मई 2023 को गूगल पर सर्च किया गया था।
ये अनुवादित आर्टिकल है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
क्या आपने कभी इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।
रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।