![Photo of भारत की वो 6 प्रसिद्ध जगहें, जिन्होंने अपने काम से कर रखा है वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/TripDocument/1644682564_megha.jpg)
भारत एक ऐसी जगह है, जिसे देखने की इच्छा आज के समय में हर इंसान की है और एक बार देखने के बाद आपको ऐसी झलक दुनिया के किसी भी कोने में अनुभव करने को नहीं मिलने वाली। भारत अपनी प्राकृतिक चीजों और ऐसी कई चीजों के लिए जाना जाता है, जिसे सुनने के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। आज हम आपको भारत के उन रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बारे में जानने के बाद आप वाकई में हैरान रह जाएंगे।
पृथ्वी पर सबसे अधिक गीला स्थान, मौसिनराम
![Photo of भारत की वो 6 प्रसिद्ध जगहें, जिन्होंने अपने काम से कर रखा है वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1644681988_1644681987077.jpg.webp)
मौसिनराम मेघालय के पूर्वी खासी पहाड़ी जिले में स्थित, मौसिनराम को पृथ्वी पर सबसे अधिक गीले स्थान के रूप में जाना जाता है। मानसून के मौसम में इस जगह पर काफी बारिश देखने को मिलती है।
दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल, चिनाब ब्रिज, जम्मू और कश्मीर
![Photo of भारत की वो 6 प्रसिद्ध जगहें, जिन्होंने अपने काम से कर रखा है वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1644682111_1644682110166.jpg.webp)
जम्मू और कश्मीर में मौजूद दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल चिनाब ब्रिज, चिनाब नदी पर स्थित है। ब्रिज 359 मीटर लंबा है, जो एफिल टॉवर से भी 30 मीटर ऊंचा है। पुल बक्कल (कटरा) और कौरी (श्रीनगर) को जोड़ता है।
दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर, हिक्किम गांव
![Photo of भारत की वो 6 प्रसिद्ध जगहें, जिन्होंने अपने काम से कर रखा है वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1644682169_1644682168552.jpg.webp)
भारत वो जगह है जहाँ विश्व का सबसे ऊंचा डाकघर स्थित है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में 4440 मीटर (समुद्र तल से 14567 फीट) की ऊंचाई पर स्थित हिक्किम गांव दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर है। इस जगह को पिन कोड 172114 के साथ विश्व का सबसे ऊंचा डाकघर होने का श्रेय दिया जाता है।
दुनिया में सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क
![Photo of भारत की वो 6 प्रसिद्ध जगहें, जिन्होंने अपने काम से कर रखा है वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1644682365_1644682364030.jpg.webp)
लद्दाख का चिसुमले-डेमचोक रोड समुद्र तल से 19000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क है। सड़क को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा बनाया गया है, जो देश के कुछ सबसे कठिन सीमा क्षेत्रों को जोड़ता है।
विश्व का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड, चैल, हिमाचल प्रदेश
![Photo of भारत की वो 6 प्रसिद्ध जगहें, जिन्होंने अपने काम से कर रखा है वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1644682493_1644682492921.jpg.webp)
जी हाँ, 2144 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चैल क्रिकेट का मैदान दुनिया के अन्य सभी क्रिकेट स्टेडियमों में सबसे ऊंचा है। भारतीय सेना अब इस मैदान की देखभाल कर रही है, इसलिए नागरिकों को परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है, लेकिन आप मैदान के चारों ओर घूम सकते हैं।
डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज, मेघालय
![Photo of भारत की वो 6 प्रसिद्ध जगहें, जिन्होंने अपने काम से कर रखा है वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1644682545_1644682544361.jpg.webp)
शिलांग से चेरापूंजी (सोहरा) और मावलिननॉन्ग में लगभग 60 किमी दूर स्थित डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज भारत की एक अद्वितीय जगह है। इस जगह तक पहुंचना एक बहुत बड़ा टास्क है, आप यहाँ ट्रैकिंग करते हुए जा सकते हैं। लेकिन आपको बता दें, यहाँ तक बहुत ही कम लोग पहुंच पाते हैं।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।
रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।