भारत की वो जगहें जहां क्रिसमस का जश्न होता है बहुत ख़ास

Tripoto
25th Nov 2023
Photo of भारत की वो जगहें जहां क्रिसमस का जश्न होता है बहुत ख़ास by Priya Yadav


      25 दिसंबर आने वाला है और पूरी दुनिया में यह दिन बड़े ही धूम धाम से क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है।भारत में भी इस त्यौहार को काफी धूम रहती है।वैसे तो यह त्योहार मुख्य रूप से ईसाई धर्म का है लेकिन भारत के साथ ही साथ पूरे विश्व के सभी धर्मो के लोग इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाते है।भारत के ऐसे कई जगह है जो अपनी क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए काफी फेमस है और लाखों लोग इन स्थानों पर इस त्यौहार में शामिल होने के लिए पहुंचते है।अगर आप भी उन लोगो में से है जो इस खास त्यौहार को किसी ऐसी ही जगह पर सेलिब्रेट करना चाहते है तो हम आपको भारत के कुछ ऐसे ही जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप क्रिसमस बड़े ही धूमधाम से मना सकते है।तो आइए जानते इन जगहों के बारे में।


गोवा

अगर बात क्रिसमस सेलिब्रेशन की हो तो जो नाम सबसे पहले आता है वो है गोवा का।गोवा के खूबसूरत समुंद्र तट और जगमगाती नाइटलाइफ के बीच क्रिसमस सेलिब्रेशन का मजा ही कुछ अलग होता है।गोवा में क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियां महीनो पहले से ही शुरू हो जाती है।पर्यटक दो चार दिन पहले से यहां आना शुरू कर देते है।क्रिसमस में यहां के चर्चो में काफी सजावट की जाती है और क्रिसमस के दिन सभी उम्र के लोग यहां के चर्च में कैरोल गाते हैं खास कर बच्चे।तो अगर आप भी इस बार गोवा के क्रिसमस पार्टी में शामिल होना चाहते है अपनी टिकट पहले से ही बुक कर ले।

Photo of भारत की वो जगहें जहां क्रिसमस का जश्न होता है बहुत ख़ास by Priya Yadav


मनाली

मनाली को भारत में सर्दियों के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्थान माना जाता है।लेकिन क्या आपको पता है कि मनाली को क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए भारत की कुछ सबसे अच्छी जगहो में भी गिना जाता है। यहां पर बर्फ के बीच क्रिसमस सेलिब्रेशन का कुछ अलग ही मजा होता है। यहां की बर्फीली क्रिसमस में आप स्नो मैन बना सकते है साथ ही स्कीइंग और बर्फ के अन्य कई गतिविधियां कर सकते है जो काफी रोमांचक होता है।लेकिन ध्यान रहे आप अपनी सभी बुकिंग पहले ही करवा ले क्योंकि बाद में किसी भी तरह की बुकिंग में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Photo of भारत की वो जगहें जहां क्रिसमस का जश्न होता है बहुत ख़ास by Priya Yadav


मुंबई

क्रिसमस सेलिब्रेशन की बात हो और मुंबई का नाम न आए ऐसा कैसे हो सकता है। यहां आम आदमी से लेकर फिल्मी हस्तियां तक क्रिसमस का त्योहार धूम धाम से मनाते है।मुंबई का बांद्रा क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए काफी फेमस है। यहां की सड़को से लेकर बाजारों तक में आपको क्रिसमस की घूम दिखेगी । क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान यहां स्थित सभी चर्च को खूब सजाया जाता है।

Photo of भारत की वो जगहें जहां क्रिसमस का जश्न होता है बहुत ख़ास by Priya Yadav


सिक्किम

अगर आपका प्लान नॉर्थ ईस्ट घूमने का प्लान बना रहे है तो यह समय सबसे अच्छा है इस समय आपको यहां एक अलग ही रंग देखने को मिलेगा।भारत का सिक्किम राज्य देश के चुनिंदा शहरो जगहों में से है जहां क्रिसमस की खूब धूम होती है। यहां पर भी मनाली की ही तरह बर्फीली क्रिसमस सेलिब्रेशन की जाती है जहां बर्फ से ढकी हुई वादियों में जश्न मनाया जाता है। यहां पर तीन चार दिन पहले ही सेलिब्रेशन शुरू हो जाता है जो क्रिसमस के दिन देर रात तक चलता है।


पॉन्डिचेरी

पॉन्डिचेरी भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है।खूबसूरत समुंद्र तट और फ्रांसीसी भोजन के कारण इसे भारत का "लिटिल फ्रांस" भी कहा जाता है।इसका कारण यह है कि यहां काफी समय तक फ्रांसिसियो का राज्य था।फ्रांस की भांति यहां काफी संख्या में ईसाई धर्म के लोग हैं इसी कारण यहां क्रिसमस की अलग ही धूम होती है।एक फ्रांसीसी वंश के बाद यहाँ बहुत सारे ईसाई हैं जो सभी पारंपरिक अनुष्ठानों और मेरी-मेकिंग के साथ बड़े उत्साह से क्रिसमस मनाते हैं।देशी पर्यटकों के साथ ही साथ यहां विदेशी पर्यटक भी क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए हर साल पहुंचते हैं।

Photo of भारत की वो जगहें जहां क्रिसमस का जश्न होता है बहुत ख़ास by Priya Yadav


कोलकाता

कोलकाता की सजावट और लाइट काफी फेमस है और यह सजावट आपको क्रिसमस सेलिब्रेशन में भी खूब दिखाई देगी।वैसे तो यहां ईसाई समाज के लोग काफी कम संख्या में है पर बात जब सेलिब्रेशन की हो तो पूरा का पूरा कोलकाता इसमें पीछे नहीं रहता।क्रिसमस में भी आपको यहां की खूबसूरत सजावट और सेलिब्रेशन दिखाई देगा जैसा की दुर्गा पूजा में होता है।तो अगर आप क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए किसी अच्छी जगह की तलाश में है तो कोलकाता एक बेस्ट ऑप्शन है।

Photo of भारत की वो जगहें जहां क्रिसमस का जश्न होता है बहुत ख़ास by Priya Yadav


केरल

केरल में बड़ी संख्या में ईसाई धर्म के लोग रहते हैं।इसी कारण यहां छोटे बड़े बहुत से चर्च आपको देखने को मिलेंगे।इस लिए क्रिसमस यहां का एक मुख्य त्यौहार में से एक है जो बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है।क्रिसमस दौरान लोग अपने घरों, चर्चों और गली को बिजली और अन्य सामग्रियों से सजाते हैं। चर्च चाहे बड़े हो या छोटे रात भर खुले रहते हैं और हजारों लोग आधी रात को सामूहिक गायन के लिए चर्चों में इकट्ठा होते हैं। अगर आप भी यहां क्रिसमस सेलिब्रेशन करना चाहते है तो फिर देर किस बात की पहुंच जाए केरल।

Photo of भारत की वो जगहें जहां क्रिसमस का जश्न होता है बहुत ख़ास by Priya Yadav


चेन्नई

चेन्नई में भी आपको क्रिसमस की खूब धूम दिखाई देगी।यहां के खूबसूरत बीच पर कई सारे होटल क्रिसमस की मेजबानी करते आपको मिल जाएंगे।साथ ही यहां की सड़को पर आपको कई ऐसे समूह दिखेंगे जो ईसा मसीह के जीवन वृतांत सुनते दिखाई देंगे।शाम के समय क्लबों, होटलों और पब में पार्टियों और तमिल व्यंजनों के स्वाद के साथ आपको क्रिसमस का एक अलग ही रंग देखने को मिलेगा।

Photo of भारत की वो जगहें जहां क्रिसमस का जश्न होता है बहुत ख़ास by Priya Yadav


शिलोंग

भारत के नॉर्थ ईस्ट में स्थित शिलांग में भी क्रिसमस सेलिब्रेशन की काफी धूम रहती है।इस त्योहार के दौरान यहां की सड़को ,चर्चो और सबके घरों में खूब सजावट की जाती है और साथ ही खूब सारे व्यंजन भी बनाए जाते है।चर्च और सड़को पर कई सारे आयोजन किए जाते है और बहुत सी एक्टिविटी भी की जाती है।तो शामिल हो जाए इस बार शिलांग की इस क्रिसमस सेलिब्रेशन में।


कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें। जल्द ही शुरू होगी हेलीकॉप्टर सुविधा

Further Reads