8 मार्च को दुनियां भर में महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।ऐसे में सभी महिलाओं को अपने अपने ढंग से सम्मानित करते है उन्हे विभिन्न प्रकार के गिफ्ट देते है।ऐसे में महिलाओं के इस खास दिन पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) भी महिलाओं एक तौफ़ा दे रहा है। जिससे वे महिलाएं जिन्हे घूमने फिरने का शौक है अपने इस खास दिन पर बिना किसी शुल्क के कुछ ऐतिहासिक इमारतों पर घूम सकती है।संस्कृति मंत्रालय ने साल 2019 को इंटरनेशनल महिला दिवस पर एक नई चीज की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने भारतीय व विदेशी महिला पर्यटकों के लिए स्मारकों में फ्री एंट्री देने का फैसला लिया था।तो देर किस बात की अगर आप भी एक महिला है जिन्हे है घूमने का शौक तो निकल जाए इस खास मौके पर।
महिला दिवस पर कहां मिलती है फ्री एंट्री
1.ताजमहल
अगर आप आगरा के ताजमहल को देखने जाते है तो ऐसे में आपको 50 रूपये एंट्री फीस देनी पड़ती है और अगर आप पर मुख्य मकबरे को अंदर और ऊपर से देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 200 रुपये अलग से देने होते हैं।लेकिन अगर आप एक महिला है और 8 मार्च के दिन यहां जाती है तो आपको किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।क्योंकि इस दिन यहां महिलाओं की एंट्री फ्री में होती है।
2.लाल किला
भारत के दिल्ली शहर में स्थित लालकिला जिसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने 17वीं शताब्दी में करवाया था।लगभग 200 सालो तक यह किला मुगल बादशाहो का निवास स्थान रहा।इस खूबसूरत इमारत का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से किया गया है।यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल है। भारतीयों को उसमे घूमने के लिए टिकट की कीमत 35 रुपये और विदेशियों के लिए 500 रुपये देने होते है।लेकिन अगर आप महिला दिवस के दिन यहां जा रहे है तो आपको बता दें की महिला पर्यटक के लिए इस दिन यहां कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है।
3.कुतुब मीनार
भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित कुतुबमीनार यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है।यह मीनार दुनिया की सबसे ऊंची ईट की बनी दीवार है।13वीं सदी की शुरुआत में निर्मित, इस मीनार की ऊंचाई 73 मीटर (240 फीट) है और यह इंडो-इस्लामिक वास्तुकला का एक उत्कृष्ठ उदाहरण है, जिसमें जटिल नक्काशी और कुरान की आयतें शामिल हैं।कुतुब मीनार में घूमने के लिए भारतीयों के लिए प्रवेश शुल्क 35 से 40 रुपये प्रति व्यक्ति है। इसके अतिरिक्त, विदेशियों से 500 रुपये शुल्क लिया जाता है।जबकि महिला दिवस के दिन यहां महिलाओं की एंट्री फ्री होती है।
4.फ़तेहपुर सीकरी
आगरा से 35 किमी की दूरी पर स्थित फ़तेहपुर सीकरी को आगरा किला के नाम से भी जाना जाता है।यह स्थान कभी मुगल बादशाह अकबर का राजदरबार हुआ करता था।लाल बलुआ पत्थर से निर्मित यह स्मारक मुगल वास्तुकला का एक बेहतरीन प्रदर्शन करता है।आप किले के भीतर जोधा बाई का महल, पंच महल और सलीम चिश्ती की कब्र जैसे कई स्मारक देख सकते हैं। इस किले में प्रवेश के लिए भारतीय को 50 जबकि विदेशियो को 600 रूपये का शुल्क देना होता है।परंतु महिला दिवस के दिन यहां महिलाओं को कोई भी शुल्क नहीं देना होता है।
5.लखनऊ का इमामबाड़ा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी कई स्थान ऐसे है जहां महिला दिवस के दिन महिलाओ को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होता है।जैसे बड़ा इमामबाड़ा,छोटा इमामबाड़ा और पिक्चर पैलेस इन जगहों पर महिलाएं फ्री में घूम सकती है।
इसके अतिरिक्त भारत में कई ऐसे स्थान है जो महिला दिवस के दिन महिलाओ से शुल्क नहीं लेता।जैसे हैदराबाद का चारमीनार और गोलकोंडा आदि ।आप अपने आस पास भी ऐसे कई स्थान की तलाश कर सकते है।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।
क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें। जल्द ही शुरू होगी हेलीकॉप्टर सुविधा