![Photo of इस वीकेंड बनाएं इंदौर के पास स्थित, हिल स्टेशनों पर घूमने का प्लान, जहाँ आसपास हैं कई घूमने की जगहें by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/TripDocument/1628021792_screenshot_20210804_014450.jpg)
इंदौर भारत का एक ऐसा शहर है, जहाँ पर टूरिस्ट दूर-दूर से घूमने आते हैं। ऐतिहासिक दृष्टि से भी इंदौर का अपना एक अलग महत्व है। यहाँ पर आप राजवाड़ा पैलेस, भव्य लाल बाग पैलेस और वाटर पार्क जैसी कुछ बेहतरीन जगहें देखी जा सकती हैं। वैसे इंदौर ही नहीं, उसके आसपास भी कुछ बेहतरीन हिल स्टेशन मौजूद हैं, जहाँ पर जाकर आप खूबसूरत घाटियों, झीलों और हरियाली का आनंद उठा सकती हैं। अगर आप इंदौर में वीकेंड प्लान कर रही हैं तो इसके आसपास मौजूद हिल्स स्टेशन का भी नजारा अवश्य देखें। इससे जीवन की भागदौड़ और शहरी जीवन के तनाव से दूर आपको खुद को भीतर से तरोताजा होने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं, यहाँ पर जाकर आप खुद को प्रकृति के बेहद करीब पाएंगी। तो चलिए जानते हैं इंदौर के पास मौजूद कुछ बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में।
इंदौर से पचमढ़ी
![Photo of इस वीकेंड बनाएं इंदौर के पास स्थित, हिल स्टेशनों पर घूमने का प्लान, जहाँ आसपास हैं कई घूमने की जगहें by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1627996154_1627996153237.jpg.webp)
प्रकृति की खूबसूरती के बीच स्थित, पचमढ़ी सतपुड़ा रेंज की एक घाटी में बसा हुआ है। इंदौर के पास मौजूद इस हिल स्टेशन को सतपुड़ा की रानी के रूप में जाना जाता है। ऐसा माना जाता है पंचमढ़ी दो शब्द पंच अर्थात पांच और मढ़ी अर्थात गुफा से मिल कर बना है। मान्यता है कि यहाँ मौजूद ये पांच गुफाएं पांडवों ने महाभारत काल में अपने वनवास के के दौरान बनाया था। ये गुफाएं यहाँ एक ऊंचे पर्वत शिखर पर मौजूद हैं। समुद्र तल से 1067 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, मध्य प्रदेश में यह आकर्षक गंतव्य घने जंगल, झरने, गहरी घाटियां, प्राचीन गुफाएं और सर्वव्यापी हरियाली जैसे असंख्य आकर्षणों से घिरा हुआ है। पचमढ़ी में कुछ प्रभावशाली मानव निर्मित स्मारक भी हैं, जैसे क्राइस्ट चर्च, चौरागढ़ मंदिर और पचमढ़ी कैथोलिक चर्च। आप इस हिल स्टेशन के जंगलों में कई गुफा चित्र देख सकते हैं, जिनमें से कुछ लगभग 10000 साल पुराने हैं। इंदौर से पचमढ़ी की दूरी 339 किमी है। यहाँ आप एक दिन में जाकर वापस भी लौट सकतें हैं।
इंदौर से मांडु
![Photo of इस वीकेंड बनाएं इंदौर के पास स्थित, हिल स्टेशनों पर घूमने का प्लान, जहाँ आसपास हैं कई घूमने की जगहें by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1628019685_1628019684261.jpg.webp)
मांडू या मांडवगढ़ शहर अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुंदरता के कारण वीकेंड पर चिल आउट करने के लिए सबसे दिलचस्प स्थानों में गिना जाता है। इंदौर के पास शायद यह एकमात्र हिल स्टेशन है जिसे किला शहर भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस हिल स्टेशन का मांडू नाम, मंडप और दुर्गा शब्दों से आया है। मांडू में ऐसी कई खूबबसूरत जगहें हैं, जो आज भी सैलानियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है, इस शहर में आपको वीरता की कहानियां, प्रेम कहानियां और अद्भुत कलाकृतियां भी देखने को मिलेंगी। इंदौर से मांडू की दूरी 97 किमी है। यहाँ आप कई वास्तुशिल्प संरचनाएं देख सकते हैं, जैसे रूपमती का मंडप, रीवा कुंड, जामी मस्जिद, हिंडोला महल, बाज बहादुर का महल और श्री मांडवागढ़ तीर्थ।
इंदौर से माथेरान
![Photo of इस वीकेंड बनाएं इंदौर के पास स्थित, हिल स्टेशनों पर घूमने का प्लान, जहाँ आसपास हैं कई घूमने की जगहें by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1628020323_1628020322382.jpg.webp)
जब पहाड़ी जगहों में घूमने की बात आती है, तो इससे फर्क नहीं पड़ता कि हिल स्टेशन कितना छोटा है या कितना बड़ा है, बस यहाँ की खूबसूरती को देखकर ही मजा आ जाना चाहिए। कुछ ऐसा ही एक हिल स्टेशन है महाराष्ट्र का माथेरन, जो अपने आकार की बजाए अपनी खूबसूरती को लेकर पूरी तरह से खरा उतरा है। भारत के सबसे छोटे हिल स्टेशनों में से एक, माथेरान पश्चिमी घाट में बसा हुआ है। समुद्र तल से लगभग 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये वही हिल स्टेशन है, जहाँ आप अपने दोस्तों के साथ चिल आउट करना चाहते हैं। मुंबई और पुणे के साथ ही अन्य शहरों से निकटता के कारण, यहाँ आप पूरे साल पर्यटकों की भीड़ देख सकते हैं। यहाँ के प्रमुख आकर्षण, जैसे हार्ट पॉइंट, वन ट्री हिल पॉइंट, साही पॉइंट, मंकी पॉइंट और रामबाग या रामबाग पॉइंट, पैनोरमा पॉइंट, लुइसा पॉइंट, सनसेट पॉइंट हैं। हिल स्टेशन के आसपास कई रिजॉर्ट और होटल्स भी मौजूद हैं, जहाँ आप ठहर सकते हैं। इंदौर से माथेरन की दूरी 583 किमी है।
इंदौर से लोनावला
![Photo of इस वीकेंड बनाएं इंदौर के पास स्थित, हिल स्टेशनों पर घूमने का प्लान, जहाँ आसपास हैं कई घूमने की जगहें by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1628021784_1628021783994.jpg.webp)
इंदौर से 464 किमी की दूरी पर स्थित लोनावला एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन व टूरिस्ट स्पॉट है। यहाँ पर कई झीलें जैसे लोनावला झील, तिगौती झील, मानसून झील और वाल्वन झील मौजूद हैं। यहाँ पर मौजूद खूबसूरत झीलों के कारण ही लोनावला को पश्चिम भारत में झीलों की नगरी कहा जाता है। वहीं रेवुड पार्क की खूबसूरती भी देखने लायक है। वैसे यहाँ पर आपको इतिहास की झलक पेश करते गढ़ जैसे तिकोना किला, लौहगढ़ फोर्ट और तुंग किला भी देखने को मिलेंगे।
इंदौर से महाबलेश्वर
![Photo of इस वीकेंड बनाएं इंदौर के पास स्थित, हिल स्टेशनों पर घूमने का प्लान, जहाँ आसपास हैं कई घूमने की जगहें by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1628022064_1628022063436.jpg.webp)
वीकेंड पर छुट्टी बिताने के लिए महाबलेश्वर से बेहतर जगह आपको शायद ही मिले। यहाँ पर आपको हरियाली, पहाड़ व अद्भुत प्राकृतिक नजारा देखने को मिलेगा। इसके अलावा महाबलेश्वर जिस चीज के लिए मशहूर है, वह है स्ट्रॉबेरी की खेती। अगर आप महाबलेश्वर जा रही हैं तो एलीफेंट हेड पॉइंट, चाइनामैन फॉल, आर्थर सीट, वेन्ना झील, महाबलेश्वर मंदिर, एल्फिन्स्टन पॉइंट, प्रतापगढ़ किला ट्रेक, बैबिंगटन पॉइंट जैसी कई बेहतरीन नजारों का लुत्फ उठा सकती हैं।
इंदौर से सापुतारा
![Photo of इस वीकेंड बनाएं इंदौर के पास स्थित, हिल स्टेशनों पर घूमने का प्लान, जहाँ आसपास हैं कई घूमने की जगहें by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1628022302_1628022301899.jpg.webp)
मनमोहक पश्चिमी घाट में छिपा सापुतारा हिल स्टेशन छिपे रत्न की तरह है। यह विचित्र हिल स्टेशन गुजरात में स्थित सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। जैसे ही आप यहाँ पहुंचेंगे, आपको बड़े पैमाने पर पर्यटन, और इसके प्राकृतिक आकर्षण और सुंदरता का भरपूर नजारा देखने को मिलेगा। सापुतारा नाम का अर्थ है "सर्पों का निवास"। घुमावदार सड़कें आपको सुंदर स्थानों तक ले जाएंगी, जो आसपास के क्षेत्रों के मनोरम नजारे पेश करती हैं। ये जगह ट्रैकिंग और अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छा क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए भी जाना जाता है। सापुतारा इंदौर के पास सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है। मुंबई आगरा नेशनल हाइवे के जरिए इंदौर से सापुतारा की दूरी 413 किमी है।
क्या अपने भी इंदौर के पास स्थित इन खूबसूरत हिल स्टेशनों में से किसी हिल स्टेशन की यात्रा की हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।