अक्टूबर महीने में लाॅन्ग वीकेंड के दौरान घूमने के लिए देश की इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर

Tripoto
29th Sep 2022
Photo of अक्टूबर महीने में लाॅन्ग वीकेंड के दौरान घूमने के लिए देश की इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर by Pooja Tomar Kshatrani
Day 1

अक्टूबर का महीना कई त्योहार और छुट्टियां लेकर आ रहा है। जिसमें आप फैमिली, फ्रैंड्स या पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते है। अक्टूबर के शुरुआत से ही छुट्टियां हो रही है। इन हॉलिडे में कई सारे लाॅन्ग वीकेंड्स भी पड़ रहे है।

1 अक्टूबर को शनिवार है और 2 अक्टूबर को रविवार और गांधी जयंती इसमें आपको केवल 3 अक्टूबर की छुट्टी लेनी है क्योंकि 4-5 अक्टूबर को दुर्गा पूजा और दशहरा है, जिसमें छुट्टी रहेगी। ऐसे में 4-5 दिन का प्लान बनाकर कही भी घूमने जाया जा सकता है।

22 से 26 अक्टूबर की लगातार छुट्टी पड़ रही है। 22 अक्टूबर को धनतेरस है और 23 को रविवार, 24 को दीवाली, 25 को गोवर्धन पूजा, 26 को भाई दूज की छुट्टी है,अगर 1-2 की छुट्टी ले ली जाए तो 6-7 दिन का कही भी आराम से घूम-फिर आ सकते है क्योंकि 29 अक्टूबर को महीने का आखिरी शनिवार है और 30 अक्टूबर को रविवार है।

कुल मिलाकर कहें तो अक्टूबर का महीना घूमने के लिए परफेक्ट होता है। अगर आप भी अक्टूबर के महीने में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो देश की इन खूबसूरत जगहों की जरूर एक्स्प्लोर करें। आइए जानते हैं-

1. गोवा

Photo of अक्टूबर महीने में लाॅन्ग वीकेंड के दौरान घूमने के लिए देश की इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर by Pooja Tomar Kshatrani

गोवा को पार्टी कैपिटल भी कहा जाता है। बड़ी संख्या में देश-विदेश से सैलानी गोवा घूमने आते हैं। मानसून के जाने के बाद अक्टूबर के महीने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती है। इसके लिए गोवा की सैर कर सकते हैं। गोवा को ऑफ बीट डेस्टिनेशन भी कहा जाता है।

2. कोलकाता

Photo of अक्टूबर महीने में लाॅन्ग वीकेंड के दौरान घूमने के लिए देश की इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर by Pooja Tomar Kshatrani

अगर आप बंगाली संस्कृति से रूबरू होना चाहते हैं, तो अक्टूबर के महीने में कोलकाता जरूर जाएं। अक्टूबर के महीने में शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है। इस मौके पर सभी घरों में मां दुर्गा की पूजा उपासना की जाती है। वहीं, सार्वजनिक जगहों पर भव्य तरीके से दुर्गा पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि कोलकाता में भव्य तरीके से दुर्गा पूजा की जाती है। इसके लिए अक्टूबर के महीने में कोलकाता जरूर घूमने जाएं।

3. हंपी

Photo of अक्टूबर महीने में लाॅन्ग वीकेंड के दौरान घूमने के लिए देश की इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर by Pooja Tomar Kshatrani

अक्टूबर के महीने में हंपी का मौसम बहुत सुहाना रहता है। इतिहास के पन्नों को पलटने से पता चलता है कि मध्यकालीन भारत में हंपी, विजयनगर की राजधानी थी। हम्पी यूनेस्को विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल है। इसके लिए विदेशी सैलानी भी हंपी घूमने आते हैं। इसके लिए अक्टूबर के महीने में घूमने के लिए हंपी की सैर कर सकते हैं।

4. श्रीनगर

Photo of अक्टूबर महीने में लाॅन्ग वीकेंड के दौरान घूमने के लिए देश की इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर by Pooja Tomar Kshatrani

अगर आपकी नई नई शादी हुई है और आप हनीमून वेकेशन के लिए उत्तर भारत की खूबसूरत जगहों की तलाश में हैं, तो श्रीनगर जरूर जाएं। झेलम नदी के किनारे बसा श्रीनगर अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसके लिए कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। श्रीनगर में एशिया का सबसे बड़ा फ्लावर गार्डन है। इसे ट्यूलिप गार्डन कहते हैं। अक्टूबर महीने में यह फूल खिल जाते है और यहां की खूबसूरती में और चार चांद लग जाते है। इसके अलावा, डल और नागिन झील भी बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन हैं। कपल्स हनीमून के लिए श्रीनगर जा सकते हैं।

5. लद्दाख

Photo of अक्टूबर महीने में लाॅन्ग वीकेंड के दौरान घूमने के लिए देश की इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर by Pooja Tomar Kshatrani

अक्टूबर का महीना लद्दाख में पयर्टन का ऑफ सीजन माना जाता है। जिसके चलते फ्लाइट से लेकर टेक्सी और होटलों तक में आपको पचास फीसदी का डिस्काउंट मिल जाता है। ऐसे में अगर आपका बजट कम है, तो आप कम पैसों में भी लद्दाख की ट्रिप को फुल एंजाय कर सकते हैं। आमतौर पर लद्दाख में पयर्टकों की भीड़ मौजूद रहती है, जिसके कारण लद्दाख की सड़कों पर काफी ट्रैफिक भी देखने को मिलता है। हालांकि अक्टूबर में ऑफ सीजन होने के चलते यहां भीड़ के साथ-साथ ट्रैफिक भी बिल्कुल कम हो जाता है। ऐसे में आप आराम से लद्दाख को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

क्या आपने इनमें से किसी जगह की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें

Further Reads