क्या आप घूमने के हैं शौकीन? तो जनवरी में ज़रूर कीजिए इन खूबसूरत भारतीय जगहों की सैर

Tripoto
8th Jan 2022
Photo of क्या आप घूमने के हैं शौकीन? तो जनवरी में ज़रूर कीजिए इन खूबसूरत भारतीय जगहों की सैर by Smita Yadav
Day 1

जनवरी के महीने में भारत के अधिकांश हिस्सों में सर्दियों का मौसम होता है जिस दौरान पर्यटक स्थल का मौसम और प्राकृतिक सुन्दरता अपने चरम पर होती है जो पर्यटकों को बेहद अट्रेक्ट करती है। अनुकूल मौसम और सुरम्य वातावरण के साथ साथ जनवरी के महीने में भारत के प्रसिद्ध त्योहारो और उत्सवो की मेजबानी भी करता है, जो जनवरी महीने में घूमने के लिए चार चाँद लगाने का कार्य करते है। यदि आप भी अपने फ्रेंड्स फैमली या फिर अपने कपल के साथ जनवरी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें सर्च कर रहे हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़े जिसमे आप जनवरी में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें के बारे में डिटेल में जान सकेगें। तो आइए जानते हैं।

शिलोंग मेघालय

Photo of क्या आप घूमने के हैं शौकीन? तो जनवरी में ज़रूर कीजिए इन खूबसूरत भारतीय जगहों की सैर by Smita Yadav

जनवरी के महीने में घूमने के लिए इंडिया के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस सर्च करने वाले टूरिस्टों के लिए “शिलोंग” मेघालय बेस्ट ऑप्शन है। जनवरी का महीना वर्ष का ऐसा समय होता है जब शिलांग अपने सबसे खूबसूरत रूप में होता है, इसके साथ साथ यह महीना शिलांग की ट्रिप के लिए बेस्ट टाइम होता है जब तापमान ना तो बहुत गर्म होता है और ना ही सर्दियाँ बहुत ठंडी होती है। शिलांग हिल्स स्टेशन समुद्र तल से ऊंचाई 1,491 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जिसे बादलो का निवास स्थान भी कहाँ जाता है साथ ही इसे अपनी रमणीय पहाड़ियों के कारण इसे “पूर्व का स्कॉटलैंड” भी कहाँ जाता हैं। जो अपनी मनमोहनीय और अद्भुत सुन्दरता से प्रतिबर्ष जनवरी के महीने में हजारों कपल्स, हनीमूनर्स और पर्यटकों को अपनी तरफ अट्रेक्ट करता है।

गुलमर्ग

Photo of क्या आप घूमने के हैं शौकीन? तो जनवरी में ज़रूर कीजिए इन खूबसूरत भारतीय जगहों की सैर by Smita Yadav

समुद्र तल से लगभग 2730 मीटर की ऊँचाई पर स्थित “गुलमर्ग” भारत का बेहद ही खूबसूरत हिल्स स्टेशन है, जो हनीमून कपल्स के लिए स्वर्ग के समान है। गुलमर्ग हिल स्टेशन भारत के सबसे खूबसूरत राज्य जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित हैं। यह खुबसूरत जगह बर्फ से ढके पहाड़ों, हरे-भरे घास के मैदान, गहरी खाई, सदाबहार वन, आकर्षित पर्वत, पहाड़िया और घाटियों से घिरा हुआ है, जो इसे जनवरी में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें में से एक बनाती हैं। यदि आप अपनी वाइफ के साथ घूमने या फिर हनीमून पर जाने के लिए सबसे अच्छी जगहें सर्च कर रहे है तो आपको इस न्यू ईयर पर गुलमर्ग जरूर जाना चाहिए। गुलमर्ग को धरती पर स्वर्ग के रूप में भी जाना जाता है जिससे आप इस जगह की खूबसूरती का अंदाजा लगा सकते है।

औली उत्तराखंड

Photo of क्या आप घूमने के हैं शौकीन? तो जनवरी में ज़रूर कीजिए इन खूबसूरत भारतीय जगहों की सैर by Smita Yadav

औली उत्तराखंड का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो देश भर से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित औली समुद्र फैमली और फ्रेंड्स के साथ जनवरी में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें में एक पसंदीदा जगह है। औली अपने ओक-धार ढलानों और शंकुधारी जंगलों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यदि आप जनवरी में घूमने के लिए भारत की ऐसी जगह सर्च कर रहे है जहाँ आप बर्फीली वादियों, बर्फबारी और स्कीनिंग जैसी एक्टिविटीज एन्जॉय कर सकें तो इसके औली परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। क्योंकि जनवरी के महीने में औली में काफी बर्फबारी होती है जिस वजह से यह प्लेस स्कीनिंग स्टेशन में परिवर्तित हो जाता है जहाँ आप स्कीनिंग को फुल एन्जॉय कर सकते है। स्कीनिंग के साथ साथ औली की यात्रा में पर्यटक नंदादेवी, मन पर्वत और कामत पर्वत श्रृंखलाओं के अद्भुत दृश्यों को भी देख सकते हैं।

उदयपुर राजस्थान

Photo of क्या आप घूमने के हैं शौकीन? तो जनवरी में ज़रूर कीजिए इन खूबसूरत भारतीय जगहों की सैर by Smita Yadav

उदयपुर राजस्थान का एक और प्रमुख पर्यटक स्थल है, जो जनवरी में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें के रूप में मजबूत दाबेदारी पेश करता है। उदयपर इंडिया की पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जिसे “पूर्व का वेनिस” और “झीलों के शहर” के रूप में भी जाना जाता है। यह चारों ओर से सुंदर अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जो इसे एक खूबसूरत और मनमोहक पर्यटन स्थल बनाता है। उदयपुर राजस्थान का प्रमुख शहर है, जिस कारण इस सिटी का तापमान गर्मियों में काफी गर्म रहता है, इसीलिए जनवरी मंथ उदयपुर टूर के लिए सबसे बेस्ट समय होता है जो इसे जनवरी में घूमने के लिए इंडिया की बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाता है। यदि आप भीं अपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ जनवरी में घूमने की सबसे अच्छी जगहें सर्च कर रहे है, तो आप जनवरी की ट्रिप के लिए उदयपुर को पिक कर सकते है। सुंदर महलों और शानदार झीलों से सुसज्जित, इस डेस्टिनेशन में कपल्स, यंगस्टर्स और हिस्ट्री लवर्स सभी के लिए बहुत कुछ है।

रन ऑफ कच्छ गुजरात

Photo of क्या आप घूमने के हैं शौकीन? तो जनवरी में ज़रूर कीजिए इन खूबसूरत भारतीय जगहों की सैर by Smita Yadav

रन ऑफ कच्छ गुजरात जनवरी में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें में से एक है जो हर साल जनवरी के महीने पर्यटकों की बड़ी संख्या को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब होता है। आपको बता दें कि रन ऑफ कच्छ गुजरात के उत्तर तथा पूर्व में फैला है जो दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना रेगिस्तान है। जब आप जनवरी के महीने में यहाँ घूमने के लिए जायेगे तो इसकी खूबसूरती को देखकर आप बेहद आकर्षित होगें। रन ऑफ कच्छ भारत के सबसे गर्म स्थानों में से एक माना जाता है इसीलिए इसकी सुखद यात्रा के लिए जनवरी महीना का समय बेस्ट टाइम माना जाता है। जनवरी में रन ऑफ कच्छ की यात्रा में पर्यटक इसके पर्यटक स्थलों की यात्रा के साथ पैरामोटरिंग, मेडिटेशन, राइफल शूटिंग, स्टारगेजिंग, जंगल सफारी, बर्ड वॉचिंग जैसी विभिन्न रोमांचक एक्टिविटीज भी एन्जॉय कर सकते है।

कुर्ग कर्नाटक

Photo of क्या आप घूमने के हैं शौकीन? तो जनवरी में ज़रूर कीजिए इन खूबसूरत भारतीय जगहों की सैर by Smita Yadav

कर्नाटक राज्य में स्थित “कुर्ग” भारत का एक खूबसूरत हिल्स स्टेशन है जोकि अपने आकर्षक पर्यटन स्थल और खूबसूरत वादियों के लिए प्रसिद्ध हैं। यदि आप जनवरी महीने में अपने दोस्तों के साथ घूमने की सबसे अच्छी जगहें की तलाश कर रहे है तो आप कुर्ग को अपनी ट्रिप के लिए पिक कर सकते है। भारत के स्कॉटलैंड नाम से मशहूर कूर्ग प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नही हैं जो अपने चाय, काफी, घने जंगलो, झरनों के लिए प्रसिद्ध हैं। जनवरी महीने में आप जब आप कूर्ग की यात्रा पर जायेंगे तो आप यहाँ घूमने के साथ साथ हाईकिंग, क्रास कंट्री और ट्रेल लाइफ जैसी विभिन्न रोमांचक एक्टिविटीज का लुफ्त उठा सकते है। यकीन मानिये यहाँ का खूबसूरत नजारा आपको यहाँ बार बार आने पर मजबूर देगा है।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads