जानिए भारत के वो प्रसिद्ध शहर जो पतझड़ के महीने में और भी खूबसूरत हो जाते हैं।

Tripoto
3rd Sep 2023
Photo of जानिए भारत के वो प्रसिद्ध शहर जो पतझड़ के महीने में और भी खूबसूरत हो जाते हैं। by Smita Yadav
Day 1

दोस्तों, बारिश के बाद आने वाली शरद ऋतु के पतझड़ वाले मौसम के बारे में हर किसी के अलग- अलग विचार होंगे। किसी को ये मौसम बोरिंग लग सकता है लेकिन कुछ लोगों के लिए यह मौसम यादों में खो जाने वाला होता है। इस मौसम में भले ही पत्तियां पेड़ की शाखाओं से टूटकर गिरने लगती हैं लेकिन इस मौसम की खूबसूरती में कुछ ख़ास बात हैं। लेकिन क्या कभी अपने भी पतझड़ के बेहतरीन मौसम के नजारे देखें है? अगर नहीं देखा, तो इस साल पतझड़ के मौसम में बहुत खूबसूरत दिखने वाली इन जगहों पर आपको जरूर जाना चाहिए। और इन बेहतरीन जगहों की खूबसूरती को करीब से देखना चाहिए। तो आइए जानते हैं भारत के वो प्रसिद्ध शहर कौन-कौन से हैं जो पतझड़ के महीने में बहुत ही खूबसूरत दिखने लगते हैं।

1. श्रीनगर, कश्मीर

Photo of Srinagar, Jammu and Kashmir by Smita Yadav

बात अगर पतझड़ के महीने में घूमने की सबसे बेस्ट जगह की हो रही हो तो आपकी बकेट लिस्ट में सबसे पहला नाम श्रीनगर का होना चाहिए। सुंदरता से भरपूर कश्मीर कई आकर्षक पर्यटन स्थलों का घर है। श्रीनगर न केवल अपने प्राकृतिक सुंदरता के कारण पुरे दुनिया में प्रसिद्ध हैं, बल्कि यहाँ कई प्राचीन मंदिर और शानदार ऐतिहासिक स्थल भी है। चिनार के सुनहरे पत्ते से भरी हुई सड़कें और यहाँ की शांति, आपको अद्भुत अनुभव का अहसास कराएंगे। यहाँ प्रकृति के अविश्वसनीय नजारे आपको यहाँ से जल्दी जाने नहीं देंगे। यही नहीं श्रीनगर हनीमून के लिए भी एक बेहतरीन डेस्टिनेशन माना जाता है। यहाँ के रोमांटिक वातावरण और सुंदर वादियों किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकता है।

2. बिनसर

Photo of Binsar, Uttarakhand, India by Smita Yadav

बिनसर हिल स्टेशन उत्तराखंड राज्य का एक खूबसूरत शहर है। अल्मोड़ा से लगभग 33 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बिनसर हिमालय की गोद में स्थित बर्फ से ढंकी आकर्षित पहाड़ियों का दृश्य प्रस्तुत करता हैं। बिनसर टूरिस्ट प्लेस अपने ओक, रोडोडेंड्रोन, हरे घास के मैदान और देवदार के खूबसूरत पेड़ों के जंगल के लिए जाना जाता है। बिनसर की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय सितंबर से अक्टूबर और पतझड़ के महीने में सर्दियों के शुरूआती मौसम के बीच माना जाता हैं। क्योंकि इस मौसम के दौरान पर्यटक बिनसर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।

3. पांडिचेरी

Photo of Pondicherry, Puducherry, India by Smita Yadav

दोस्तों, पांडिचेरी भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है जो दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है और बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट के साथ स्थित है। पांडिचेरी अपने आकर्षक पर्यटन स्थलों से हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह भले ही एक छोटा सा शहर है लेकिन यहाँ पर करने के लिए बहुत कुछ है। पर्यटक यहाँ कराईकल बीच और पैराडाइज बीच पर कई वॉटरस्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं, जिनमें कयाकिंग, जेट स्कीइंग, कैनोइंग, स्कूबा डाइविंग और बैकवाटर बोटिंग के नाम शामिल हैं। यहाँ की यात्रा का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के महीनों के दौरान होता है। इस समय यहाँ का मौसम बहुत ही उम्दा होता हैं। जो कि हर किसी पर्यटक को आकर्षित करता हैं।

4. द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

Photo of Great Himalayan National Park, Himachal Pradesh, India by Smita Yadav

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, भारत के बहुत ही खूबसूरत नेशनल पार्क में से एक है। यहाँ हिम तेंदुए, एशियाई काले भालू और हिमालयी भूरे भालू जैसे कई लुप्तप्राय जीव जंतु पाए जाते हैं। अगर आप शहर के तेज भागते जीवन से दूर आराम करना चाहते हैं तो द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क से अच्छी जगह और कोई नहीं हो सकती। शांति भरे कुछ दिन अगर पतझड़ के मौसम में हिमालयन नेशनल पार्क में गुजार लिए तो मानो जिंदगी पूरी हुई। आप यहाँ आसपास की खूबसूरत जगहें घूम सकते हैं। साथ ही ट्रैकिंग का मजा भी उठा सकते हैं। अगर आप ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान के वनस्पति और जीव को देखना चाहते है तो मार्च से जून और फिर सितम्बर से नवम्बर तक का समय यहाँ जाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

क्या आपने हाल ही में कोई यात्रा की हैं अगर हाँ, तो अपनी यात्रा के अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads