अपने Babymoon को स्पेशल बनाने के लिए जाएं भारत के इन ड्रीम डेस्टिनेशन्स पर -

Tripoto
Photo of अपने Babymoon को स्पेशल बनाने के लिए जाएं भारत के इन ड्रीम डेस्टिनेशन्स पर - by Pooja Tomar Kshatrani
Day 1

आजकल प्री वेडिंग और हनीमून की तरह बेबीमून भी ट्रेंडिंग में है। कपल्स बेबीमून को यादगार बनाने के लिए विदेश यात्रा से भी गुरेज नहीं करते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी में विदेश यात्रा सही नहीं है। साथ ही इन दिनों में सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है। अगर लापरवाही बरतते हैं, तो बच्चे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके लिए देश के कई हिस्सों में बेबीमून पर जा सकते हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में बेबीमून ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो ये जगहें बेबीमून को यादगार बनाने के लिए सबसे उत्तम हैं। आइए जानते हैं कि बेबीमून क्या है और बेबीमून को यादगार के लिए किन जगहों पर जाना फायदेमंद है-

बेबीमून क्या है?

Photo of अपने Babymoon को स्पेशल बनाने के लिए जाएं भारत के इन ड्रीम डेस्टिनेशन्स पर - by Pooja Tomar Kshatrani

आप यहां के पैलेस, फोर्ट आदि देखकर रॉयल महसूस करेंगे। साथ ही झालाना लैपर्ड कंजरवेशन रिजर्व और बिरला मंदिर भी जयपुर के आकर्षण केंद्र हैं। बस यहां ज्यादा चलना अवॉइड करें व ज्यादा बड़े व ऊंचे किले पर न जाएं। यह बेबीमून प्लेसेस की बेस्ट लोकेशन में से एक है। यहाँ घूमने का अच्छा समय सर्दियों में होता है क्योंकि गर्मी क्ले मौसम में यहाँ बहुत ज्यादा गर्म होता है। किलों में जाने से बचें क्योंकि यहाँ आपको बहुत चलना पड़ सकता है जो बेबीमून के दौरान आपके लिए उचित नहीं है।

9. उदयपुर -

Photo of अपने Babymoon को स्पेशल बनाने के लिए जाएं भारत के इन ड्रीम डेस्टिनेशन्स पर - by Pooja Tomar Kshatrani

हनीमून की तरह ही बेबी मून भी है। बस फर्क इतना है कि हनीमून में पत्नी-पत्नी शादी के बाद जाते हैं और बेबी मून के लिए मां-बाप बनने से पहले। जी हां, आजकल बेबी एक्सपेक्ट कर रहे कपल छुट्टियों पर जाते हैं, जिसे बेबी मून कहा जाता है। यह नई जिम्मेदारी को संभालने से पहले साथ मिलकर रिलैक्स करने वाला समय होता है। हर कोई जानता है कि बच्चे के पैदा होने के बाद के कुछ महीने रोलर कोस्टर से कम नहीं होते। लेट-नाइट बेबी फीडिंग और डाइपर ड्यूटी जैसी अनेक जिम्मेदारियां आ जाती हैं।

साथ ही बच्चा होने के बाद कुछ सालों तक कपल का किसी तरह की छुट्टियों पर जाना भी मुमकिन नहीं होता। ऐसे में बेबी के गर्भ में होने वाले समय को एंजॉय करने के लिए शादीशुदा जोड़ा बेबी मून पर चला जाता है। बेबी मून का मुख्य मकसद एक साथ रोमांटिक समय बिताना व शांति से रहना है। विशेषज्ञों की मानें तो हैप्पी हार्मोन का असर बच्चे पर भी पड़ता है।

1. पुडुचेरी -

Photo of अपने Babymoon को स्पेशल बनाने के लिए जाएं भारत के इन ड्रीम डेस्टिनेशन्स पर - by Pooja Tomar Kshatrani

तनाव और चिंता से मुक्ति के लिए पुडुचेरी परफेक्ट डेस्टिनेशन में से एक है। अगर आप बेबीमून ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो पुडुचेरी जा सकते हैं। बालू की रेत पर लेटकर फ्रेंच व्यंजनों का लुत्फ़ उठाते हुए सूर्यास्त को देखना बेहद सुकून भरा पल हो सकता है। इसके अलावा पुडुचेरी में वॉटर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं।

2. महाबलेश्वर -

Photo of Puducherry by Pooja Tomar Kshatrani

प्रकृति की गोद में बसा यह शहर अपनी खूबसूरती, वाटरफॉल्स और हरियाली के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। मुंबई से महज एक घंटे की दूरी पर महाबलेश्वर स्थित है। कपल्स और बेबीमूनर्स के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। बेबीमून के लिए महाबलेश्वर जा सकते हैं।

3. नैनीताल -

Photo of Mahabaleshwar by Pooja Tomar Kshatrani

नैनीताल की सुंदरता से आपका मन बेहद खुश हो सकता है। ये जगह बेबीमून के लिए बेस्ट मानी जाती है। यहां आप नैनी झील, टिफिन टॉप, नैनी पार्क जैसी कई अन्य जगह देख सकते हैं। यहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं। इसके जरिए प्रकृतिक सुंदरता और शांति का भी लुत्फ उठा सकेंगे। अगर आप शांत वातावरण की तलाश कर रहे हैं तो नैनीताल एक बेस्ट ऑप्शन है।

4. श्रीनगर -

Photo of Nainital by Pooja Tomar Kshatrani

बाई एयर और बाई रोड दोनों ही तरह से आप इस जगह से कनेक्ट कर सकती हैं। श्रीनगर को इसकी खूबसूरत झीलों और गार्डन की वजह से इसे पृथ्वी का स्वर्ग कहा जाता है। सुनिश्चित करें कि जब आप बेबीमून के लिए इस जगह पर जाएं तो डल झील में हाउसबोट्स पर जरूर रुकें।

5. लैंसडाउन -

Photo of Srinagar by Pooja Tomar Kshatrani

यह शहर अरावली की गोद में बसा है। इसके लिए उदयपुर को महलों और झीलों का शहर कहा जाता है। यह बेबीमूनर्स के लिए बेहतर डेस्टिनेशन है। इस शहर में आप अपने पार्टनर के साथ सुकून भरा वक्त बिता सकते हैं। साथ ही आप शॉपिंग भी कर सकते हैं।

10. आगरा -

Photo of अपने Babymoon को स्पेशल बनाने के लिए जाएं भारत के इन ड्रीम डेस्टिनेशन्स पर - by Pooja Tomar Kshatrani

उत्तराखंड अपनी खूबसूरती और ऊंची-ऊंची वादियों के लिए जाना जाता है। यहां आपको पहाड़, झीले, नदियां, झरने और खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आप भी बेबीमून का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए उत्तराखंड में स्थित लैंसडाउन काफी अच्छी जगह हो सकती है। ये हिल स्टेशन शांत, खूबसूरत और सुरक्षित जगह भी है, क्योंकि यहां पर भारतीय जवानों की छावनी भी है। यहां आपको कुदरत के कई अनोखे नजारे दिख सकते हैं और टिप इन टॉप पॉइंट से आप ऊंचाई का एहसास भी कर सकते हैं।

6. भोपाल -

Photo of अपने Babymoon को स्पेशल बनाने के लिए जाएं भारत के इन ड्रीम डेस्टिनेशन्स पर - by Pooja Tomar Kshatrani

यदि आप मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहते हैं, तो भोपाल निश्चय ही बेस्ट है। यह राजधानी शहर अपनी झीलों और मस्जिदों के लिए जाना जाता है। यह बेबीमून डेस्टिनेशन उन सभी को आकर्षित करेगा जो फूडी और नेचर लवर हैं, भोपाल में इतिहास प्रेमियों के लिए भी बहुत कुछ है क्योंकि यह सांची के ऐतिहासिक स्तूपों और भीमबेटका और उदयगिरी गुफाओं के नजदीक स्थित है।

7. लखनऊ -

Photo of Bhopal by Pooja Tomar Kshatrani

भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को अपनी खास नजाकत और तहजीब के लिए जाना जाता है। यहां के दशहरी आम के बाग और चिकन की कढ़ाई का काम भी पूरे भारत वर्ष में मशहूर है। लखनऊ अपने नवाबी ठाठ- बाट के साथ ही अपने लजीज जायेकदार व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। अगर बात शॉपिंग की करें तो यहां एक नहीं बल्कि कई मशहूर मार्केट्स हैं जहां लखनऊ की मशहूर चीजें मिलतीं हैं। यह जगह आपको एक बेबीमून अन्य समान गंतव्यों की व्यस्त गति की तुलना में एक बहुत ही आराम से दर्शनीय स्थलों की यात्रा का विकल्प प्रदान करेगा।

8. जयपुर -

Photo of Lucknow by Pooja Tomar Kshatrani

इस लिस्ट में हम आगरा को कैसे भूल सकते हैं। आगरा के ताजमहल के बारे में आपने जरूर सुना होगा। आप अपने बेबीमून में एक रोमांटिक अनुभव पाने के लिए यहां जा सकते हैं। ताजमहल की कलाकृति व बगीचे वाकई में मन को लुभाने वाले हैं। आगरा का प्राचीन शहर फतेहपुर सीकरी भी देखने लायक है। इसके अलावा, आगरा फॉर्ट भी जा सकते हैं। इस जगह का सनराइज और सनसेट बेहद खूबसूरत होता है।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা  और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads